सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   There is no water in the toilets of the sports complex, causing problems for the players.

Shimla News: खेल परिसर के शौचालयों में पानी नहीं, खिलाड़ी झेल रहे हैं परेशानी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
There is no water in the toilets of the sports complex, causing problems for the players.
विज्ञापन
बाथरूम में गीजर लगवा दिया, पानी है नहीं
Trending Videos

कई शौचालयों में सालों से नहीं आ रहा है पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के मालरोड पर स्थित इंदिरा गांधी खेल परिसर में खिलाड़ी और स्टाफ मूलभूत सुविधाओं की कमी झेल रहे हैं। खेल परिसर के कुछ मंजिलों के शौचालयों में पानी नहीं है। इस कारण प्रशिक्षण और टूर्नामेंट के दौरान अन्य क्षेत्रों से आने वाले खिलाड़ियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

खेल परिसर के मार्शल आर्ट हॉल के साथ बने शौचालय में तीन सालों से पानी नहीं आ रहा है। यही हाल परिसर की डोरमेट्री के शौचालय का है। बाथरूम में डेढ़ साल से पानी नहीं आ रहा है और परिसर में जब कोई खेलकूद प्रतियोगिताएं होती हैं तो खिलाड़ियों के लिए यहीं रुकने की व्यवस्था भी होती है। प्रबंधन ने डोरमेट्री के बाथरूम में गीजर तो लगा रखे हैं लेकिन पानी की व्यवस्था नहीं है। पानी के पाइप क्षतिग्रस्त हुए हैं लेकिन इनकी मरम्मत नहीं की जा रही। खेल परिसर के इंचार्ज अनुराग वर्मा ने कहा कि इसके मरम्मत के लिए विभाग को प्रस्ताव भेजा है। जल्द ही मरम्मत के लिए टेंडर मंगवाकर इसे ठीक करवा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article