{"_id":"6ae72715e282327ce10cf7f4","slug":"train-to-shimla-shimla-news-c-19-sml1002-813845-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: शिमला से धर्मपुर के लिए दौड़ी हिमालयन क्वीन, पर्यटकों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: शिमला से धर्मपुर के लिए दौड़ी हिमालयन क्वीन, पर्यटकों को मिली राहत
विज्ञापन
शाम 6:40 बजे शिमला से धर्मपुर के लिए हुई ट्रेन रवाना
विंटर सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ के बीच रेलवे ने शुरू की अतिरिक्त ट्रेन
अब धर्मपुर से शिमला के बीच चलेंगी दो ट्रेनें
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी में पहुंचने वाले पर्यटकों की बढ़ती संख्या और ट्रेनों में यात्रियों के बढ़ते दबाव को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने धर्मपुर से शिमला के बीच हिमालयन क्वीन ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया है। रविवार से शुरू हुई इस अतिरिक्त रेल सेवा से कालका और आसपास के क्षेत्रों से शिमला आने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
अब तक धर्मपुर से शिमला के बीच केवल एक ट्रेन का संचालन हो रहा था जिसके चलते पर्यटकों को सफर के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। रेलवे की ओर से शुरू की गई इस सेवा के तहत ट्रेन नंबर 52456 रविवार को शाम 6:40 बजे शिमला से धर्मपुर के लिए रवाना हुई और रात 9:48 बजे धर्मपुर पहुंची। वहीं सोमवार को ट्रेन नंबर 52455 दोपहर 1:26 बजे धर्मपुर से शिमला के लिए रवाना होगी और शाम 4:55 बजे शिमला पहुंचेगी। वहीं इसी दिन दोबारा शाम 6:40 बजे शिमला से धर्मपुर के लिए रवाना होगी। इसके बाद यह ट्रेन रोजाना अप-डाउन करेगी। इससे पहले केवल एक ही ट्रेन 52453 कालका शिमला एक्सप्रेस का संचालन किया जा रहा था जो धर्मपुर से सुबह 7:50 बजे शिमला के लिए रवाना होती है और शिमला 11:45 बजे पहुंचती है। वहीं शिमला से यह ट्रेन शाम 5:45 बजे रवाना होती है और रात 9:11 बजे धर्मपुर पहुंचती है। अतिरिक्त ट्रेन चलने से यात्रियों को रेल सफर के लिए एक और विकल्प उपलब्ध होगा। बरसात के दौरान टकसाल के समीप रेलवे पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण कालका-शिमला रेलमार्ग पर नियमित रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं। इसके बाद केवल धर्मपुर से शिमला तक ही ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। बीते वर्ष इसी अवधि में कालका से शिमला के बीच हॉलिडे स्पेशल सहित सात ट्रेनों का संचालन किया जा रहा था जबकि मौजूदा समय में धर्मपुर से शिमला के बीच केवल एक ट्रेन ही उपलब्ध थी। हिमालयन क्वीन के संचालन के बाद अब धर्मपुर से शिमला के बीच दो ट्रेनें चलेंगी।
इनसेट
सड़क से धर्मपुर, फिर ट्रेन से शिमला पहुंच रहे पर्यटक
रेल सेवा प्रभावित होने के कारण कालका और आसपास के क्षेत्रों से शिमला आने वाले पर्यटकों को पहले सड़क से धर्मपुर पहुंचना पड़ रहा है। इसके बाद उन्हें ट्रेन के माध्यम से शिमला तक का सफर करना पड़ रहा है। एक ही ट्रेन उपलब्ध होने और विंटर सीजन में पर्यटकों की संख्या बढ़ने से इसमें यात्रियों का दबाव लगातार बढ़ रहा था। मौजूदा समय में ट्रेन लगभग पूरी क्षमता के साथ संचालित हो रही है।