फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two sisters died in Tailar village, Nerva; the girls, aged 8 and 11, were found unconscious

शिमला: नेरवा के टेलर गांव में दो सगी बहनों की मौत, सांप के डसने की आशंका, कमरे में बेहोश मिलीं दोनों बच्चिया

Wed, 23 Sep 2026 04:14 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चौपाल /नेरवा।
संवाद न्यूज एजेंसी, चौपाल /नेरवा। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 23 Sep 2026 04:14 PM IST
सार

 शिमला जिले के उपमंडल चौपाल के नेरवा क्षेत्र के टेलर गांव में दो सगी बहनों की मौत हो गई है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों की माैत सांप के डसने से हुई है। हालांकि,  पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही माैत के असल कारणों का खुलासा हो सकेगा। 

विज्ञापन
Two sisters died in Tailar village, Nerva; the girls, aged 8 and 11, were found unconscious
जांच के बाद परिजनों को साैंपे शव। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के उपमंडल चौपाल के नेरवा क्षेत्र के टेलर गांव में दो सगी बहनों की मौत हो गई है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों की माैत सांप के डसने से हुई है। हालांकि,  पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही माैत के असल कारणों का खुलासा हो सकेगा।  मृतकों की पहचान महक (10) और कनक (7) पुत्रियां जितेंद्र निवासी गांव टेलर, डाकघर थंगाड तहसील नेरवा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार 20 सितंबर की रात दोनों बहनें अपने माता-पिता के साथ मकान की धरातल मंजिल के एक कमरे में सोई थीं। अगले दिन सुबह पिता काम से बाहर चले गए, जबकि मां सपना खेतों में काम करने चली गईं। करीब आठ बजे मां घर लौटी तो दोनों बच्चियां कमरे में बेहोशी की हालत में पड़ी थीं। आवाज लगाने और उठाने का प्रयास करने के बावजूद दोनों ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

विज्ञापन

मां ने सांप को कमरे से बाहर जाते देखा
इसी दौरान मां ने एक सांप को कमरे से बाहर जाते हुए देखा। इससे परिजनों को आशंका हुई कि दोनों बच्चियों को सांप ने डंस लिया है। परिजनों ने दोनों को उपचार के लिए पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूनी उत्तराखंड पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोहड़ू रेफर किया गया। वहां से दोनों को आगामी उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। 21 सितंबर को रात करीब 2:46 बजे पुलिस पिकेट आईजीएमसी से थाना नेरवा को सूचना मिली कि दोनों बच्चियों को उपचार के लिए आईजीएमसी लाया गया है, जहां उपचार के दौरान महक की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और चिकित्सकों की अंतिम राय के बाद ही होगा माैत के असल कारणों का खुलासा
पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचने के लिए रवाना हुए, इसी दौरान कनक की भी मौत की सूचना मिली। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और चिकित्सकों की अंतिम राय अभी प्राप्त होना बाकी है। पुलिस ने धारा 194 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई शुरू की है। प्रारंभिक जांच और परिजनों के बयानों के आधार पर दोनों बहनों की मौत जहरीले सांप के काटने से होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस की ओर से मामले में अन्य प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। इस विषय में एसडीएम चौपाल हेमचंद वर्मा ने कहा कि मृतक बच्चों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी तक नहीं प्राप्त हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यदि मृत्यु का कारण सर्पदंश बताया जाएगा तो सरकारी राहत मैनुअल के अनुसार परिवार को राहत राशि प्रदान कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed