सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Vikramaditya Singh: BJP's Operation Lotus will never be successful, Jairam should cooperate in providing finan

Vikramaditya Singh: कभी सफल नहीं होगा भाजपा का ऑपरेशन लोट्स, जयराम आर्थिक मदद दिलाने में करें सहयोग

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 28 Jul 2023 07:56 PM IST
विज्ञापन
सार

खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को लोभ की राजनीतिक करना छोड़ देनी चाहिए। उनका ऑपरेशन लोट्स कभी सफल नहीं होगा। हिमाचल में सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार मजबूत है।

Vikramaditya Singh: BJP's Operation Lotus will never be successful, Jairam should cooperate in providing finan
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

लोक निर्माण एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को लोभ की राजनीतिक करना छोड़ देनी चाहिए। उनका ऑपरेशन लोट्स कभी सफल नहीं होगा। हिमाचल में सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार मजबूत है। नेता प्रतिपक्ष को बिना मतलब के किसी भी मामले में टिप्पणी करने के बजाए विपक्ष की भूमिका निभानी चाहिए। आपदा के कारण प्रदेश की स्थिति ठीक नहीं है। ऐसे में राजनीति करना सही नहीं। आपदा की इस घड़ी में जितनी जिम्मेदारी सरकार की है, उतनी ही विपक्ष की भी है। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर को केंद्र में जाकर हिमाचल के लिए आर्थिक मदद दिलाने में सहयोग करना चाहिए।

Trending Videos


आपदा की इस घड़ी में हिमाचल को जो मिलना चाहिए था, वह नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि हिमाचल को 300 करोड़ रुपये मिला है, वह प्रदेश का हक है। गडकरी हिमाचल आ रहे हैं। केंद्रीय मंत्री के इस दौरे को देखते हुए मुख्यमंत्री ने 31 जुलाई को लोक निर्माण विभाग और एनएचएआई अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक बुलाई है। इसमें बरसात से हुए नुकसान का आंकलन होगा। केंद्रीय मंत्री का 4 अगस्त को हिमाचल दौरा प्रस्तावित है। गडकरी के मंडी और कुल्लू दौरे के दौरान मुख्यमंत्री और वह खुद साथ रहेंगे। उन्हें आपदा स्थिति के बारे में अवगत कराया जाएगा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से जो जो भी विषय उठाए हैं, वह उनके क्षेत्राधिकार का विषय है
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री के तारीफों के पुल बांधे
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सहयोग करते हैं। इसी कारण देश की राजनीति में उनकी अलग पहचान है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने भारत सेतु योजना में 300 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। इससे पुलों की मरम्मत की जाएगी।

विरोधाभास बयानबाजी कर रहे विक्रमादित्य : धर्माणी
 भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बलवीर वर्मा और महेंद्र धर्माणी ने कहा कि लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह लगातार सुर्खियों में बने रहने के लिए विरोधाभासी बयानबाजी कर रहे हैं। जिस प्रकार से विक्रमादित्य सिंह ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के लिए आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया, वह निंदनीय है। यह भाषा साबित करती है कि विक्रमादित्य सिंह अपनी ही सरकार में घुटन महसूस कर रहे हैं। वह मुख्यमंत्री पद के दावेदार थे लेकिन बन नहीं पाए और आज भी वह खीज उनके बयानों में साफ झलकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed