सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Virbhadra Singh's statue will not be unveiled on July 15, the program has been postponed due to the disaster

Shimla: 15 जुलाई को नहीं होगा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण, आपदा के चलते स्थगित किया कार्यक्रम

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 08 Jul 2025 05:46 PM IST
विज्ञापन
सार

मंडी जिले में आई आपदा के चलते अनावरण कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने यह जानकारी दी।

Virbhadra Singh's statue will not be unveiled on July 15, the program has been postponed due to the disaster
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार
Follow Us

शिमला के रिज मैदान पर पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण अब 15 जुलाई को नहीं होगा। मंडी जिले में आई आपदा के चलते अनावरण कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने यह जानकारी दी।  उन्होंने कहा कि पहले 23 जून को अनावरण प्रस्तावित था, फिर 15 जुलाई को तय किया गया था लेकिन जिस तरह से आपदा की स्थिति पैदा हुई है उसके चलते इसे स्थगित किया गया गया। आगे जब भी संभव होगा, प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।

विज्ञापन
loader
Trending Videos




आधुनिक हिमाचल के निर्माण में वीरभद्र का बड़ा योगदान : प्रतिभा
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह की चौथी पुण्य तिथि पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में उन्हें याद करते हुए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके छायाचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने इस दौरान कहा कि आधुनिक हिमाचल प्रदेश के निर्माण में वीरभद्र सिंह का बहुत बड़ा योगदान है। सड़कों के निर्माण, स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में वीरभद्र सिंह की बहुत बड़ी भूमिका रही है। उन्हाेंने कहा कि होली लॉज के दरवाजे सदैव जन सेवा के लिए खुले हैं और हमेशा खुले रहेंगे। वीरभद्र सिंह एक ऐसे जननायक थे, जिन्हें प्रदेश के लोगों और प्रदेश की संस्कृति से बहुत लगाव था। यहीं वजह है कि अब जब उन्हें हमसे बिछड़े हुए चार साल हो गए हैं, आज भी लोग उनके कार्यों को याद करते हैं। सभी को एक न एक दिन यह संसार छोड़ना हैं, पर जिन्हें जाने के बाद भी याद रखा जाता है, वही महान व्यक्तित्व होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पिताजी की यादें हमेशा हमें प्रेरित करती रहेंगी: विक्रमादित्य सिंह
वहीं लोक निर्माण मंत्री एवं पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के पुत्र  विक्रमादित्य सिंह आपदा प्रभावित मंडी जिले के दाैरे के चलते राजीव भवन के हुए श्रद्धांजलि समारोह में नहीं पहुंच सके। विक्रमादित्य सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'पिताजी को गुजरे हुए चार वर्ष हो गए, लेकिन उनकी यादें आज भी हमारे दिलों में ताजा हैं। एक राजनेता के रूप में, उन्होंने अपना जीवन लोगों की सेवा में समर्पित कर दिया। हिमाचल प्रदेश की जनता आज भी उन्हें याद करती है और भावुक होती है। मेरे लिए जीवन का उद्देश्य है कि मैं भी उनकी तरह लोगों की सेवा में अपना जीवन समर्पित करूं। पिताजी की यादें हमेशा हमें प्रेरित करती रहेंगी।'

राठौर, खाची और अन्य नेताओं ने भी दी श्रद्धांजलि
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता, ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौर, शिमला शहर के विधायक हरीश जनारथा, वन निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा, पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान, पूर्व विधायक आदर्श सूद, चिरंजीव लाल कश्यप, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल, अमित नंदा, यशपाल तनाईक आदि के अतिरिक्त विनीत गौतम, आनंद कौशल, मनोज कुमार, देवेंद्र बुशहरी, एसके सहगल ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

प्रतिभा सिंह भी करेंगी जल्द ही वह सराज क्षेत्र का दौरा
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष व मंडी की पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि प्रदेश में भारी बारिश, बादल फटने व बाढ़ से आई आपदा बहुत पीड़ादायक है। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा नुकसान मंडी जिला के सराज व करसोग क्षेत्र में हुआ है और प्रदेश सरकार युद्ध स्तर पर राहत कार्यों में जुटी है। आपदा इतनी बड़ी है कि करोड़ों की चल व अचल संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है। साथ ही कई जानें भी गई हैं। इस आपदा में लापता लोगों की तलाश की जा रही है। उन्होंने करसोग का दौरा किया है और जल्द सराज क्षेत्र में जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को फौरी तौर पर जो भी राहत सामग्री चाहिए, उसे उन्हें उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों की हरसंभव मदद की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed