सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Women Power: Reaching the forest at night, the women chased away illegal loggers and protected the forest reso

महिला शक्ति: रात को जंगल में पहुंच महिलाओं ने खदेड़े वन काटू, टोली बना कर रहीं वन संपदा की रक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी, ददाहू (सिरमौर)। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 16 Dec 2025 11:12 AM IST
सार

भाटगढ़ पंचायत के धारला महिला मंडल ने वन काटुओं के खिलाफ मोर्चा खोला है। देर रात महिलाओं को पता चला कि जंगल में अवैध कटान चल रहा है।

विज्ञापन
Women Power: Reaching the forest at night, the women chased away illegal loggers and protected the forest reso
रात को जंगल में पहुंच महिलाओं ने खदेड़े वन काटू, टोली बना कर रहीं वन संपदा की रक्षा - फोटो : samvad
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

नशे और चिट्टे के खिलाफ छेड़े अभियान में शामिल महिलाएं अब जंगल की आवाज भी बन रही हैं।  भाटगढ़ पंचायत के धारला महिला मंडल ने वन काटुओं के खिलाफ मोर्चा खोला है। देर रात महिलाओं को पता चला कि जंगल में अवैध कटान चल रहा है। महिलाओं ने टोली बनाई और रात के अंधेरे में जंगल पहुंच गई। बताया जा रहा है कि 15 से 18 वन काटु वहां कटान कर रहे थे। महिलाओं ने हिम्मत नहीं हारी और वन काटुओं को कटान करने से रोका। वन काटु जंगल से लकड़ी काटकर ले जा रहे थे। सभी महिलाओं के विरोध के आगे इन्हें झुकना पड़ा। महिलाओं से माफी मांगने के लिए विवश होना पड़ा। महिला मंडल ने भविष्य में कटान नहीं करने की चेतावनी देते हुए वन काटुओं को इस बार जाने दिया।

Trending Videos


बदले में महिला मंडल ने वन काटुओं से 1500 रुपये का जुर्माना वसूल किया। महिला मंडल की प्रधान गिट्टो देवी, सचिव विद्या देवी समेत तारा, कविता, शीला, मांगी, पूजा, चंपा, कीर्ति और गीता ने मिलकर यह कार्रवाई की। वन काटुओ से लकड़ी और औजार भी अपनी कब्जे में ले लिए। महिला मंडल की सचिव विद्या देवी ने बताया कि बांदिल और कोफर गांव के कुछ लोग उनके जंगल से अवैध तरीके से लकड़ी और घास पत्ती काट कर ले जा रहे थे। सूचना मिलते ही उन्होंने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। महिला मंडल ने छह साल से जंगलों और वन संपदा को संरक्षित और सुरक्षित रखने का बीड़ा उठा रखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed