फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Youth defrauded of 3.20 lakh on the pretext of arranging a visa and sending him abroad; misled with a fake off

अपराध: विदेश भेजने और वीजा लगवाने के नाम पर युवक से 3.20 लाख की ठगी, फर्जी ऑफर लेटर देकर किया गुमराह

Tue, 29 Sep 2026 05:38 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुजानपुर (हमीरपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, सुजानपुर (हमीरपुर)। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 29 Sep 2026 05:38 PM IST
सार

 हमीरपुर जिले के थाना क्षेत्र सुजानपुर के वार्ड नंबर दो बाबा स्वरूप गिर मोहल्ला में विदेश भेजने और वीजा लगवाने के नाम पर 3.20 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। 

विज्ञापन
Youth defrauded of 3.20 lakh on the pretext of arranging a visa and sending him abroad; misled with a fake off
ठगी(सांकेतिक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के थाना क्षेत्र सुजानपुर के वार्ड नंबर दो बाबा स्वरूप गिर मोहल्ला में विदेश भेजने और वीजा लगवाने के नाम पर 3.20 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जयसिंहपुर निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में दोलेश कौरी निवासी वार्ड नंबर दो बाबा स्वरूप गिर मोहल्ला ने आरोप लगाया कि राजेंद्र सिंह पुत्र मुंशी राम निवासी लंबा गांव बालकरूपी को लंबे समय जानते थे। 24 मई 2026 को उन्होंने विदेश भेजने और वीजा लगवाने के नाम पर उनसे बातचीत की और 3.20 लाख रुपये लिए।

विज्ञापन

चार माह बाद तक वह फर्जी ऑफर लेटर और अन्य जाली दस्तावेज देकर उसे दस्तावेज सत्यापन का बहाना लगाकर लगातार गुमराह करता रहा। जब उन्होंने चार माह बाद भी वीजा नहीं आने का कारण पूछा तो आरोपी जान से मारने की धमकियां देने लगा। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी ने उनका असली पासपोर्ट और तीन हस्ताक्षरित बैंक चेक भी अपने पास रख लिए हैं। एसपी हमीरपुर बलबीर सिंह ने कहा कि शिकायत के आधार पर सुजानपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई है। आरोपी को पूछताछ के लिए थाना बुलाया गया है। मामले में छानबीन जारी है। किसी भी प्रकार के लेन देन से पहले दूसरे पक्ष का विवरण निकालकर ही भुगतान करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed