सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CBSE introduces AI module, shifts focus from rote learning to conceptual understanding

Education: सीबीएसई का नया पाठ्यक्रम 2026-27 जारी, कक्षा 9 और 10 में एआई अनिवार्य, रट्टा प्रणाली खत्म

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 03 Apr 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
सार

सीबीएसई ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9 और 10 का नया पाठ्यक्रम जारी किया है। इसमें रट्टा प्रणाली खत्म कर समझ और कौशल आधारित शिक्षा पर जोर दिया गया है तथा सभी छात्रों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉड्यूल अनिवार्य किया गया है।

CBSE introduces AI module, shifts focus from rote learning to conceptual understanding
CBSE Board - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार

 केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9 और 10 का नया पाठ्यक्रम जारी करते हुए शिक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव किया है। करिकुलम 2026-27 के तहत अब पारंपरिक रट्टा प्रणाली को समाप्त कर छात्रों की समझ, कौशल और अनुभव आधारित सीखने पर जोर दिया जाएगा।

Trending Videos


केएल इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य और सिटी कोऑर्डिनेटर सुधांशु शेखर के अनुसार कक्षा 9 में राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2023 को पूरी तरह लागू किया जा रहा है। इसके तहत शिक्षा को अधिक व्यावहारिक, लचीला और छात्र केंद्रित बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जाटों का महासंग्राम: चौधरी चरण सिंह पर अभद्र टिप्पणी का विरोध, रालोद नेताओं की चेतावनी-माफी मांगे जाट संसद

अब प्रोजेक्ट और गतिविधियों से होगी पढ़ाई
नई व्यवस्था में पढ़ाई केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं रहेगी। छात्रों को प्रोजेक्ट कार्य, गतिविधियों और वास्तविक जीवन से जुड़े अनुभवों के माध्यम से सीखने का अवसर मिलेगा।

परीक्षा प्रणाली में भी बदलाव किया गया है। अब केस स्टडी, विश्लेषणात्मक और अवधारणा आधारित प्रश्नों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके साथ ही आंतरिक मूल्यांकन, प्रोजेक्ट कार्य और कक्षा गतिविधियों का महत्व पहले से अधिक बढ़ाया गया है। इसका उद्देश्य छात्रों में आलोचनात्मक सोच, रचनात्मकता और संवाद कौशल को विकसित करना है।

पुस्तकों और विषयों में भी बदलाव
नए पाठ्यक्रम के साथ पुस्तकों में भी परिवर्तन किया गया है। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद की नई पुस्तकें कक्षा 9 में चरणबद्ध तरीके से लागू की जाएंगी। इन पुस्तकों को अधिक सरल और जीवन से जुड़ा बनाया गया है।

गणित और विज्ञान विषयों में स्टैंडर्ड और उन्नत स्तर के विकल्प दिए गए हैं। वहीं अंग्रेजी में नई कावेरी पुस्तक को शामिल किया गया है।

एआई मॉड्यूल होगा अनिवार्य
नई शिक्षा व्यवस्था में सूचना प्रौद्योगिकी को कौशल विषय के रूप में पढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉड्यूल सभी छात्रों के लिए अनिवार्य किया गया है। विषय चयन में भी अधिक लचीलापन दिया गया है, जिससे छात्र अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार विषय चुन सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed