फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Diabetes Comprehensive treatment for children with diabetes at Gubbara' clinics Type-1 diabetes Uttarakhand

Uttarakhand: गुबारा क्लिनिक से मधुमेह पीड़ित बच्चों का समग्र इलाज, प्रदेश सरकार ने सभी जिलों में किए स्थापित

Fri, 31 Jul 2026 01:35 PM IST
Renu Saklani भूपेंद्र राणा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
भूपेंद्र राणा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Fri, 31 Jul 2026 01:35 PM IST
सार

गुबारा क्लिनिक से मधुमेह पीड़ित बच्चों का समग्र इलाज होगा। प्रदेश सरकार ने सभी जिलों में गुबारा क्लीनिक स्थापित किए हैं। इस साल 1150 बच्चों में टाइप-वन डायबिटीज की पहचान का लक्ष्य है।

विज्ञापन
Diabetes Comprehensive treatment for children with diabetes at Gubbara' clinics  Type-1 diabetes Uttarakhand
मधुमेह - फोटो : एएनआई

विस्तार

दैनिक दिनचर्या बदलाव और फास्ट फूड से बच्चे भी टाइप-वन मधुमेह से ग्रसित हैं। गुबारा क्लीनिक के माध्यम से ऐसे बच्चों को निशुल्क समग्र इलाज व देखभाल की जा रही है। प्रदेश सरकार ने सभी जिलों में गुबारा क्लीनिक स्थापित किए हैं। इस साल 1150 बच्चों में मधुमेह की पहचान करने का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर बीते वर्ष देहरादून, हरिद्वार, बागेश्वर व ऊधमसिंहनगर जिले में मधुमेह ग्रसित बच्चों के इलाज और मधुमेह प्रबंधन के लिए गुबारा क्लीनिक की शुरूआत की गई थी। अब सरकार ने सभी जिलों में एक-एक क्लीनिक स्थापित किए हैं। जहां पर टाइप-वन मधुमेह बच्चों की निशुल्क इंसुलिन थेरेपी, ग्लूकोज की निगरानी, निर्धारित अंतराल पर स्वास्थ्य जांच, पोषण विशेषज्ञों के माध्यम से डाइट परामर्श, मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग की जा रही है।

विज्ञापन

गुबारा क्लीनिक योजना
प्रदेश सरकार ने गुबारा क्लीनिक में उपचार, रोकथाम, परामर्श और प्रबंधन के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। विशेषज्ञों के अनुसार टाइप-वन डायबिटीज के उपचार में थोड़ी सी भी देरी या कमी जीवन को खतरे में डाल सकती है। दिनचर्या के साथ खान-पान में बदलाव से बच्चों में मधुमेह की समस्या बढ़ रही है। प्रदेश सरकार का लक्ष्य 2026-27 तक राज्य में टाइप-वन मधुमेह से प्रभावित 1150 बच्चों तक गुबारा क्लीनिक के माध्यम से लाभान्वित करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढे़ं...नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: अब सहा नहीं जाता...मनहूस हूं...सॉरी मम्मा, टूटती उम्मीदों की आखिरी गवाही देते शब्द

हर व्यक्ति को बेहतर इलाज की सुविधा सरकार का संकल्प है। बच्चों में मधुमेह की रोकथाम व समग्र इलाज के लिए गुबारा क्लीनिक योजना को पूरे प्रदेश में लागू किया गया। प्रत्येक जिले में एक क्लीनिक संचालित है। सरकार की यह पहल बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य को सुरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। -सुबोध उनियाल, स्वास्थ्य मंत्री

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed