सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   akshaya tritiya 2026 date upay on akshay tritiya to get money and blessings of maa laxmi

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर जरूर करें ये उपाय, मां लक्ष्मी की बरसेगी विशेष कृपा

धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Vinod Shukla Updated Tue, 07 Apr 2026 02:43 PM IST
विज्ञापन
सार

Akshaya Tritiya 2026: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का विशेष महत्व होता है। यह त्योहार मां लक्ष्मी की पूजा और शुभ खरीदारी के लिए बहुत ही खास माना जाता है। 

akshaya tritiya 2026 date upay on akshay tritiya to get money and blessings of maa laxmi
Akshay Tritiya 2026 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

Akshaya Tritiya 2026: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अक्षय तृतीया को अबूझ मुहूर्त माना जाता है यानी इस दिन किसी भी तरह के शुभ कार्य को करने करने में मुहूर्त का विचार नहीं किया जाता है। अक्षय का अर्थ होता है जिसका कभी भी क्षय ना हो। अक्षय तृतीया पर शुभ कार्य और खरीदारी करने पर इसमें कई गुने की वृद्धि होती है। अक्षय तृतीया पर सोने-चांदी के आभूषण, जमीन-जायदाद और मकान आदि खरीदने की विशेष परंपरा होती है। अक्षय तृतीया पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के उपाय किए जाते हैं ताकि धन और सुख-समृद्दि में वृद्धि हो सके। आइए जानते हैं अक्षय तृतीया पर कौन-कौन से उपाय करना कारगर होता है। 
Trending Videos


अक्षय तृतीया पर दान का उपाय
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अक्षय तृतीया पर दान करने का विशेष महत्व होता है। इन दिन दान करने से कई गुने फल की प्राप्ति होती है। अक्षय तृतीया का पर्व भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को समर्पित करता है। इस दिन जरूरतमंदों को दान अवश्य करें इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Kalashtami April 2026: 9 या 10 अप्रैल किस दिन रखा जाएगा वैशाख कालाष्टमी व्रत? जानिए पूजा विधि और उपाय

अक्षय तृतीया पर पीली कौड़ी के उपाय
मां लक्ष्मी को कौड़ी बहुत ही प्रिय होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन घर पर कौड़ी लाने का विशेष महत्व होता है। इस दिन सात पीली कौड़ियों को कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखें। अक्षय तृतीया पर कौड़ियों पीले कपड़े में बांध कर तिजोरी में रखने से घर में धन का प्रवाह बढ़ता और जीवन में हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। 

अक्षय तृतीया पर कारोबार में वृद्धि के उपाय
अक्षय तृतीया के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए और व्यापार में तरक्की के लिए सुबह स्नान करके व्यापार स्थल पर लक्ष्मी का पूजन करें। पूजन में चांदी का सिक्का और मां लक्ष्मी की प्रतिमा को तिजोरी में स्थापित करके इसमें गंगाजल का छिड़काव, हल्दी, अक्षत और फूल अर्पित करें। इससे घर पर धन का आवागमन और व्यापार में तरक्की होती है। 

Baisakhi 2026: 13 या 14 अप्रैल कब है बैसाखी? जानें सही तारीख, पूजा का महत्व और खास बातें

अक्षय तृतीया पर लक्ष्मी प्राप्ति के उपाय
अक्षय तृतीया पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए इस दिन लाल कपड़े में चांदी का सिक्का, हल्दी की गांठ और अक्षत को बांधकर तिजोरी में रखें। इस उपाय से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा मिलती है। 

अक्षय तृतीया पर दीपदान का महत्व
अक्षय तृतीया की शाम को दीपदान का विशेष महत्व होता है। इस दिन घर पर सुख-समृद्धि और धन लाभ के लिए घर के मंदिर, तिजोरी और मुख्य दरवाजे पर देसी घी का दीपक जलाएं। इस उपाय से घर में मां लक्ष्मी का आगमना होता है। इस उपाय से नौकरी-कारोबार में बेहतर अवसरों की प्राप्ति होगी। 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed