सब्सक्राइब करें

Vaishakh Amavasya 2026: वैशाख अमावस्या पर करें इन चीजों का दान, पितरों की बरसेगी कृपा और दोष होंगे दूर

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Megha Kumari Updated Tue, 07 Apr 2026 01:27 PM IST
सार

Vaishakh Amavasya 2026: हिंदू धर्म में वैशाख अमावस्या को आत्मशुद्धि, पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता और कर्मों के सुधार का प्रतीक माना जाता है। इस दिन किए गए पुण्य कर्म कई गुना फल देते हैं।

विज्ञापन
Vaishakh Amavasya 2026 Date Time Daan Importance Ritual in Hindi
Vaishakh Amavasya 2026 - फोटो : अमर उजाला

Vaishakh Amavasya 2026: इस वर्ष 17 अप्रैल 2026 को वैशाख अमावस्या मनाई जाएगी। यह दिन विशेष रूप से पितरों की आत्मशांति के लिए समर्पित है। मान्यता है कि, वैशाख अमावस्या पर स्नान, दान और श्राद्ध कर्मों को करने से पितृ दोष से राहत मिलती हैं। साथ ही पूर्वजों का आशीर्वाद भी वंशों पर रहता है। कहा जाता है कि, यदि सच्चे मन से इस दिन कुछ चीजों का दान किया जाए, तो पितृ प्रसन्न होते हैं और सभी ग्रह दोषों से मुक्ति मिलती हैं। यही नहीं जीवन में सुख-शांति का आगमन भी होता है। इस साल वैशाख अमावस्या पर सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा, जिसे बहुत ही शुभ और लाभकारी माना गया है। ऐसे में इस संयोग में कुछ चीजों का दान करना और भी लाभकारी हो सकता है। आइए जानते हैं।



Kalashtami April 2026: 9 या 10 अप्रैल किस दिन रखा जाएगा वैशाख कालाष्टमी व्रत? जानिए पूजा विधि और उपाय
Masik Shivratri 2026: वैशाख माह में कब है मासिक शिवरात्रि, जानिए डेट और महादेव को प्रसन्न करने की पूजा विधि

Trending Videos
Vaishakh Amavasya 2026 Date Time Daan Importance Ritual in Hindi
Vaishakh Amavasya 2026 - फोटो : adobe

वस्त्र का दान
वैशाख अमावस्या पर जरूरतमंदों को वस्त्र दान करने से मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होता है और जीवन के कष्ट कम होते हैं।

ठंडी छाछ का दान
वैशाख अमावस्या पर छाछ का दान करना अत्यंत पुण्यकारी माना जाता है। इससे मानसिक शांति मिलती है और मन को संतुलन प्राप्त होता है।
सूर्य-बुध की युति से बनेगा बुधादित्य राजयोग, इन तीन राशियों को तरक्की और धन लाभ के योग
Akshay Tritiya 2026: 19 या 20 अप्रैल कब है अक्षय तृतीया, जानिए डेट और क्या खरीदना होगा शुभ

विज्ञापन
विज्ञापन
Vaishakh Amavasya 2026 Date Time Daan Importance Ritual in Hindi
Vaishakh Amavasya 2026 - फोटो : adobe stock

मटका दान
वैशाख अमावस्या के शुभ दिन पर जल से भरा घड़ा दान करने से पितरों को पितृ लोक में शांति मिलती है। साथ ही उनकी कृपा बनी रहती है।

पीले वस्त्र का दान
पीले कपड़े दान करने से जीवन में शुभता आती है। यह विवाह में आने वाली बाधाओं को दूर करने और सौभाग्य बढ़ाने में सहायक माना जाता है।
Grahan Yog in April 2026: 13 अप्रैल को शनि की राशि में बनेगा ग्रहण योग, ये 3 राशियां रहें सावधान
अन्न का दान
अन्नदान को सबसे श्रेष्ठ दान कहा गया है। इस दिन अन्न दान करने से भाग्योदय होता है, घर में धन-धान्य की कमी नहीं रहती और जीवन में समृद्धि आती है।

Vivah Muhurat 2026: खरमास समाप्त होते ही गूंजेगी शहनाइयां, जानें अप्रैल से दिसंबर तक के विवाह मुहूर्त

Vaishakh Amavasya 2026 Date Time Daan Importance Ritual in Hindi
Vaishakh Amavasya 2026 - फोटो : adobe stock
वैशाख अमावस्या मुहूर्त
  • स्नान-दान मुहूर्त - सुबह 4.23 - सुबह 5.07
  • पूजा मुहूर्त - सुबह 5.52 - सुबह 10.41
पितृ शांति मंत्र
ॐ त्र्यंबकं यजामहे सुगंधिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

April Ekadashi 2026: अप्रैल में कब-कब रखा जाएगा एकादशी व्रत ? जानें तिथि और पूजन विधि

श्राद्ध मंत्र
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः।

पितृ दोष निवारण मंत्र
ॐ सर्व पितृ देवताभ्यो नमः।

गायत्री पितृ दोष निवारण मंत्र
ॐ देवताभ्यः पितृभ्यश्च महायोगिभ्य एव च।
नमः स्वाहायै स्वधायै नित्यमेव नमो नमः।

Parshuram Jayanti 2026: कब मनाई जाएगी परशुराम जयंती? जानें कौन कर सकता है इनकी पूजा



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed