फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Devshayani Ekadashi 2026 vrat katha in hindi know puja muhurat

Devshayani Ekadashi 2026: शुभ योग में देवशयनी एकादशी आज, यहां पढ़ें व्रत कथा और महत्व

Sat, 25 Jul 2026 06:21 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sat, 25 Jul 2026 06:21 AM IST
सार

Devshayani Ekadashi 2026: शुभ योग के साथ आज देवशयनी एकादशी का व्रत रखा जा रहा है। मान्यता है कि, इस दिन उपवास से जुड़ी कथा का पाठ करने पर भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति की परेशानियां भी कम होने लगती हैं।
 

विज्ञापन
Devshayani Ekadashi 2026 vrat katha in hindi know puja muhurat
Devshayani Ekadashi 2026 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Devshayani Ekadashi 2026: हर साल आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर देवशयनी एकादशी मनाई जाती है। इस बार देवशयनी एकादशी का व्रत 25 जुलाई को रखा जा रहा है। मान्यता है कि, इस दिन भगवान विष्णु चार महीनों के लिए योगनिद्रा में जाएंगे और इसी के साथ चातुर्मास का प्रारंभ होगा। भगवान विष्णु के योगनिद्रा में रहने के दौरान सृष्टि के संचालन भगवान शिव संभालते हैं। इसके अलावा चातुर्मास के इन चार महीनों में सभी तरह के मांगलिक कार्य करना वर्जित होता है। ऐसा कहा जाता है कि, देवशयनी एकादशी पर देव सोते हैं और इसलिए इस दिन श्रद्धापूर्वक व्रत रखने तथा कथा का पाठ करने से व्यक्ति के जीवन में सुख और सौभाग्य का आगमन होता है। आइए इस कथा को जानते हैं।

विज्ञापन

Chaturmas 2026: 25 जुलाई से लगेगा चातुर्मास, जानें फिर कब निकलेंगे विवाह के शुभ मुहूर्त
विज्ञापन

Chaturmas 2026: 25 जुलाई से वर्जित होंगे मांगलिक कार्य, सुख-समृद्धि के लिए चातुर्मास में करें राशि अनुसार उपाय
विज्ञापन
विज्ञापन

देवशयनी एकादशी व्रत कथा
देवशयनी एकादशी व्रत कथा को लेकर ऐसा कहा जाता है कि, सतयुग में राजा मांधाता नाम के एक न्यायप्रिय राजा राज्य करते थे। उनके शासनकाल में प्रजा सुखी रहती थी और राज्य में धन-धान्य से लेकर चारों ओर हरियाली-खुशहाली का वातावरण होता था। लेकिन एक समय ऐसा आया जब लगातार तीन वर्षों तक बारिश नहीं हुई। वर्षा के न होने के कारण राज्य में भयंकर अकाल पड़ गया। सभी खेत सूख गए और लोगों के सामने भोजन-पानी का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया।

 

अपनी प्रजा की पीड़ा देखकर राजा मांधाता अत्यंत दुखी हुए। उन्होंने इस संकट का समाधान खोजने का निश्चय किया और महान तपस्वी महर्षि अंगिरा के आश्रम पहुंचे। राजा की परेशानी सुनकर महर्षि ने उनसे कहा कि, आषाढ़ शुक्ल पक्ष की देवशयनी एकादशी का विधि-विधान से व्रत करें और साथ ही भगवान विष्णु की श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना करें। उन्होंने बताया कि भगवान विष्णु की कृपा से राज्य का यह संकट दूर हो जाएगा।
 

राजा ने महर्षि की आज्ञा का पालन करते हुए एकादशी का उपवास किया और व्रत से जुड़े सभी नियमों का भी पालन किया। ऐसी मान्यता है कि, राज के व्रत और भक्ति के प्रभाव से भगवान विष्णु प्रसन्न हुए और अगले ही दिन राज्य में घनघोर वर्षा हुई। बारिश होने के कारण वहां की धरती एक बार फिर से हरी-भरी हो गई और धीरे-धीरे परेशानियों का निवारण होने लगा। तभी से ऐसी मान्यता है कि, देवशयनी एकादशी का सच्चे भाव से उपवास करने से व्यक्ति के बड़े से बड़े दुखों का अंत होता है और जीवन में सुख-समृद्धि वास करती हैं।

Sawan Vrat: सावन में पूरे महीने का व्रत रखना चाहते हैं, तो जान लें निमय, सावधानियां और खानपान टिप्स 

Nag Panchami 2026: अगस्त में कब है नाग पंचमी? जानें सही तारीख, पूजा की विधि और मंत्र
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed