फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   devshayani ekadashi 2026 vrat parana vidhi time ekadashi vrat ka paran importance

Devshayani Ekadashi 2026: कब और कैसे करें देवशयनी एकादशी व्रत का पारण, जानिए विधि और समय

Sat, 25 Jul 2026 08:09 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 25 Jul 2026 08:09 PM IST
सार

देवशयनी एकादशी पर पारण का समय 26 जुलाई होगा। पंचांग के अनुसार इस दिन सुबह 5 बजकर 40 मिनट से लेकर सुबह 8 बजकर 20 मिनट तक पारण करना बहुत ही शुभ और फलदायी रहेगा। 
 

विज्ञापन
devshayani ekadashi 2026 vrat parana vidhi time ekadashi vrat ka paran importance
Chaturmas 2026: देवशयनी एकादशी पर शुरू होगा चातुर्मास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार, एक वर्ष में कुल 24 एकादशी आती है और हर एक एकादशी का अपना-अपना महत्व होता है। 25 जुलाई को देवशयनी एकादशी है, जिसमें भगवान विष्णु चार माह की योग निद्रा में क्षीर सागर में चले जाते हैं। देवशयनी एकादशी के साथ ही चातुर्मास भी शुरू हो जाता है। जिसमें चार महीने तक सभी तरह के शुभ कार्य वर्जित हो जाते हैं। देवउठनी एकादशी पर भगवान जागते हैं सभी तरह के शुभ कार्य फिर से शुरू हो जाते हैं। देवशयनी एकादशी पर भगवान विष्णु की विधि-विधान के साथ व्रत और पूजा करने का महत्व होता है। इस तिथि पर लोग व्रत रखते हुए पूजा, जप और तप करते हैं। एकादशी व्रत का पूरा फल तभी मिलता है जब द्वादशी तिथि पर विधि-विधान के साथ पारण करते हैं। आइए जानते हैं देवशयनी एकादशी पर किस समय पारण करना शुभ रहेगा और क्या रहेगा पूजा विधि। 

विज्ञापन


देवशयनी एकादशी पारण का समय 
हिंदू पंचांग के अनुसार, देवशयनी एकादशी पर पारण का समय 26 जुलाई होगा। पंचांग के अनुसार इस दिन सुबह 5 बजकर 40 मिनट से लेकर सुबह 8 बजकर 20 मिनट तक पारण करना बहुत ही शुभ और फलदायी रहेगा। 
विज्ञापन


देवशयनी एकादशी व्रत पारण विधि
देवशयनी एकादशी का व्रत करने वाले श्रद्धालु द्वादशी तिथि में शुभ मुहूर्त के दौरान पारण करें। इस बार द्वादशी तिथि प्रातः 5:40 बजे से सुबह 8:20 बजे तक रहेगी। इस समय के भीतर विधि-विधान से व्रत का पारण करना शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रातः ब्रह्ममुहूर्त या सूर्योदय के बाद स्नान कर स्वच्छ एवं पीले या हल्के रंग के वस्त्र धारण करें।
-पूजा स्थान पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का ध्यान कर व्रत पारण का संकल्प लें।
-भगवान विष्णु को पीले पुष्प, तुलसी दल, चंदन, अक्षत और शुद्ध जल अर्पित करें।
-इसके बाद फल, दूध, मिष्ठान्न तथा तुलसी दल अर्पित कर भगवान को भोग लगाएं।
-तुलसी की माला से ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का 108 बार जप करें।
-पूजा के दौरान विष्णु सहस्रनाम और कनकधारा स्तोत्र का श्रद्धापूर्वक पाठ करना भी अत्यंत शुभ माना जाता है।
-इसके पश्चात भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधिवत आरती कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें।
-व्रत या पूजा में यदि किसी प्रकार की त्रुटि हुई हो तो भगवान से क्षमा याचना करते हुए व्रत स्वीकार करने की प्रार्थना करें।
-पारण के बाद अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार किसी ब्राह्मण या जरूरतमंद व्यक्ति को अन्न, जल, वस्त्र, शक्कर, पंखा, छाता और दक्षिणा आदि का दान करें।
-धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन जल से भरा कलश दान करना विशेष पुण्यदायी माना जाता है और इससे भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है।

Pradosh Vrat: जुलाई 2026 का आखिरी प्रदोष व्रत कल, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

Sawan 2026: सावन में करें महादेव के इन शक्तिशाली नामों का जाप, दूर होंगे बड़े से बड़े संकट और बरसेगी शिव कृपा

Sawan Vrat: सावन में पूरे महीने का व्रत रखना चाहते हैं, तो जान लें निमय, सावधानियां और खानपान टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed