फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   devshayani ekadashi chaturmas start lord vishnu worship importance

Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी आज और चातुर्मास शुरू, 4 महीने तक योगनिद्रा में भगवान विष्णु

Sat, 25 Jul 2026 02:53 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 25 Jul 2026 02:53 PM IST
सार

Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी पर भगवान विष्णु चार महीने की योग निद्रा में जाते हैं और कार्तिक माह की देवउठनी एकादशी पर जागते हैं। इस दौरान पूजा-पाठ और तप का विशेष महत्व होता है। 

विज्ञापन
devshayani ekadashi chaturmas start lord vishnu worship importance
देवशयन एकादशी पर भगवान विष्णु चार महीने के लिए योगनिद्रा में रहते हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Devshayani Ekadashi 2026: शनिवार, 25 जुलाई को आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष की देवशयनी एकादशी तिथि है, जिसमें भगवान विष्णु चार माह के लिए योगनिद्रा में जाते हैं, जिस कारण से इसे देवशयनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस देवशयनी एकादशी के साथ ही चातुर्मास शुरू हो जाता है जिसमें कई तरह के नियमों का पालन किया जाता है। 
विज्ञापन


भगवान विष्णु चार माह तक रहते हैं पाताल लोक
देवशयनी एकादशी यानी जिसमें भगवान विष्णु योग निद्रा में होते हैं और चार माह के लिए क्षीरसागर में योग निद्रा में रहते हैं। वहीं दूसरी कथा के अनुसार आषाढ़ शुक्ल पक्ष एकादशी से भगवान विष्णु अपने एक रूप में राजा बलि के यहां अपने वचन को पूरा करने के लिए चार माह के लिए पाताल लोक में रहते हैं। दूसरे रूप में भगवान विष्णु क्षीरसागर में शेषनाग पर शयन करते हैं। भगवान यहां पर इस स्थिति में कार्तिक महीने की देवउठनी एकादशी तक रहते हैं। इसके बाद शुभ विवाह और शुभ कार्य दोबारा से शुरू हो जाते हैं। 
विज्ञापन


भगवान विष्णु चार माह योग निद्रा में
चातुर्मास में भगवान विष्णु चार महीने तक योग निद्रा में रहते हैं। यहां योगनिद्रा का अर्थ है भगवान के सोने और सृष्टि के काम चार महीनों के लिए बंद से नहीं है। इस दौरान बड़े उत्सव और आयोजन को रोककर मन, आदतों और सयंम रखने का होता है। चातुर्मास में विवाह और दूसरे मांगलिक काम वर्जित हो जाते हैं लेकिन जप, तप, दान और पूजा का महत्व बढ़ जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चातुर्मास का महत्व
चातुर्मास में भगवान विष्णु की पूजा करने का विशेष महत्व होता है। चातुर्मास में भगवान विष्णु के विराट रूप की पूजा करने का महत्व होता है। चातुर्मास में दीपदान और जागरण का महत्व होता है। 

देवशयनी एकादशी पूजा महत्व 
देवशयनी एकादशी पर सुबह स्नान करके साफ और स्वच्छ कपड़े पहनें और व्रत-पूजा का संकल्प लें। इसके बाद भगवान विष्णु को फूल, फल और दीप अर्पित करें। इस एकादशी पर भगवान विष्णु के नाम का जप और कथा सुनना चाहिए। एकादशी के अगले दिन द्वादशई तिथि पर व्रत खोला जाता है जिसे पारण करते हैं। व्रत खोलने से पहले दान जरूर करें। 

Mangal Transit 2026: मंगल ने किया अपने नक्षत्र में प्रवेश, 12 अगस्त तक इन राशियों का रहेगा गोल्डन टाइम

August Horoscope 2026: अगस्त में इन 4 राशि वालों के जीवन में आएंगी दिक्कतें, अचानक बढ़ सकती हैं मुसीबतें

Shani Gochar: 30 साल बाद मेष में शनि का प्रवेश, करियर और धन में इन राशियों को मिलेगा बड़ा फायदा


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed