सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Hanuman Janmotsav 2026 Hanuman Jayanti 02 April Puja Vidhi Upay And Remedies

Hanuman Janmotsav 2026: शुभ योग में हनुमान जन्मोत्सव, जानिए जीवन की परेशानियों को दूर करने के उपाय

धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vinod Shukla Updated Tue, 31 Mar 2026 04:30 PM IST
विज्ञापन
सार

Hanuman Jayanti 2026: चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि पर हनुमान जन्मोत्सव का पर्व मनाया जाता है। हनुमान जयंती पर भगवान हनुमान को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के उपाय किए जाते हैं जिससे सभी तरह मनोकामनाएं पूरी होती हैं। 

Hanuman Janmotsav 2026 Hanuman Jayanti 02 April Puja Vidhi Upay And Remedies
Kab Hai Hanuman Jayanti - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Hanuman Jayanti 2026:  02 अप्रैल 2026 को हनुमान जन्मोत्सव का पर्व मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में हनुमानजी की पूजा और आराधना का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हनुमान जी भगवान शिव के 11वें अवतार हैं और इस कलयुग में आज भी सशरीर पृथ्वी पर विचरण करते हैं। हनुमान जल्द प्रसन्न होने वाले देवता हैं और इनको संकटमोचन भी कहा जाता है। हनुमानजी के अंदर साहस, पराक्रम, बुद्धि और दायुलता का भंडार है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हनुमान की भक्ति करने से व्यक्ति को सभी तरह की परेशानियों से निजात मिलती है और जीवन में आने वाले कष्ट दूर होते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि पर हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही जोश और उत्साह के साथ मनाया जाता है। हनुमान जयंती पर कई तरह के उपाय किए जाते हैं जिससे सुख,शांति और आरोग्यता की प्राप्ति होती है। 
Trending Videos


बाधाओं से मुक्ति पाने का उपाय
हनुमानजी भगवान राम के सबसे प्रिय और अनन्य भक्त हैं और हनुमान जी को भगवान राम के नाम का जाप बहुत ज्यादा ही ज्यादा प्रिय होता है। जो भक्त भगवान राम का दिनभर नाम लेता है और उनकी पूजा करता है हनुमान उस पर बहुत ज्यादा प्रसन्न रहते हैं। जिन लोगों के जीवन में अक्सर परेशानियां आती हैं उनको पीपल के पत्ते पर चमेली और सिंदूर के लेप से भगवान राम का नाम लिखें और इसे हनुमान जी प्रतिमा के सामने रख दें। इससे व्यक्ति को जीवन में बाधाओं से मुक्ति मिलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जन्मोत्सव पर सभी संकट दूर करने के लिए बजरंगबली की ऐसे करें विशेष पूजन

ग्रह दोषों और कोर्ट-कचहरी से मुक्ति के उपाय
हनुमान जयंती पर भगवान हनुमान को चोला चढ़ाने से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति मिलती है। ऐसे में जो भक्त हनुमान जयंती पर विधि-विधान के साथ चोला चढ़ाता है उनके जीवन में भूत-पिशाच, ग्रह दोष, रोग,कोर्ट-कचहरी के विवाद, दुर्घटना और कर्जों से मुक्ति मिलती है।  

Hanuman Janmotsav 2026: हनुमान जन्मोत्सव पर कैसे करें बजरंगबली को प्रसन्न ? जानें क्या करें और क्या नहीं

मनोकामनाओं की पूरा करने के लिए उपाय
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो भक्त मंगलवार, शनिवार और हनुमान जयंती पर हनुमान जी सामने घी या चमेली के तेल का दीपक जलाता है और हनुमान चालीसा का पाठ करता है उसकी हर एक मनोकामनाएं जरूर पूरी होती हैं। आर्थिक परेशानियों से निजात पाने के लिए और धन-वैभव की प्राप्ति के लिए नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करना बहुत ही लाभकारी साबित होता है। 

आर्थिक लाभ के लिए हनुमान जयंती पर उपाय
नौकरी और व्यापार में सफलता समेत आर्थिक लाभ पाने के लिए हनुमान जयंती पर हनुमानजी को तुलसी के पत्तों की माला जरूर अर्पित करें। इसके अलावा हनुमान जी को  लाल, गुलाबी या पीले रंग के गुलाब, गुड़हल, कमल, गेंदा, कनेर का फूल अर्पित करें। 

Parshuram Jayanti 2026: कब मनाई जाएगी परशुराम जयंती? जानें कौन कर सकता है इनकी पूजा

बिगड़े काम बनाने के लिए उपाय
हनुमान जी जल्द प्रसन्न होने वाले और बिगड़े काम को बनाने वाला देवता माना जाता है। ऐसे में जिन जातकों का कोई काम बिगड़ा हुआ हो तो उनको हनुमान जयंती पर मंदिर जाकर हनुमान जी प्रतिमा के सामने गुड़ चने का प्रसाद चढ़ाएं। इससे  आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed