June 2026 Vrat Tyohar: निर्जला एकादशी से वट पूर्णिमा व्रत तक, जून में पड़ेंगे ये बड़े तीज-त्योहार
June 2026 Vrat Tyohar: इस बार जून का महीना आध्यात्मिक ऊर्जा, पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों से भरपूर रहने वाला है। खास बात यह है कि जून में साल की सबसे महत्वपूर्ण और पुण्यदायी एकादशी में से एक निर्जला एकादशी भी मनाई जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
June 2026 Vrat Tyohar: कुछ ही दिनों में जून माह की शुरुआत होने जा रही है। धार्मिक दृष्टि से यह महीना बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इस दौरान कई बड़े व्रत, पर्व और शुभ संयोग पड़ेंगे। माना जा रहा है कि, इस बार जून का महीना आध्यात्मिक ऊर्जा, पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों से भरपूर रहने वाला है। खास बात यह है कि जून में साल की सबसे महत्वपूर्ण और पुण्यदायी एकादशी में से एक निर्जला एकादशी भी मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस एकादशी का व्रत करने से वर्षभर की एकादशियों के बराबर फल प्राप्त होता है। इसके अलावा जून माह में बड़ा मंगल का विशेष प्रभाव भी देखने को मिलेगा। इस दौरान भक्त हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर संकटों से मुक्ति मिल सकती हैं। वहीं सुहागिन महिलाओं के लिए वट पूर्णिमा व्रत भी बेहद खास रहने वाला है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से दांपत्य जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। ऐसे में आइए इस माह में आने वाली सभी तीज-त्योहारों को जानते हैं।
Ketu Nakshatra Gochar: केतु नक्षत्र गोचर से किन राशि वालों की चमकेगी किस्मत और किसे मिलेगी टेंशन, पढ़ें राशिफल
| तिथि | वार | व्रत-त्योहार |
| 3 जून 2026 | बुधवार | विभुवन संकष्टी |
| 7 जून 2026 | रविवार | अधिक भानु सप्तमी |
| 8 जून 2026 | सोमवार | अधिक कालाष्टमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी |
| 11 जून 2026 | गुरुवार | परम एकादशी |
| 12 जून 2026 | शुक्रवार | प्रदोष व्रत (शुक्र) और अधिक कृष्ण रामलक्ष्मण द्वादशी |
| 13 जून 2026 | शनिवार | मासिक कार्तिगाई और मासिक शिवरात्रि |
| 14 जून 2026 | रविवार | रोहिणी व्रत और अधिक दर्श अमावस्या |
| 15 जून 2026 | सोमवार | मिथुन संक्रांति, ज्येष्ठ अधिक अमावस्या और ज्येष्ठ अधिकमास समाप्त |
| 16 जून 2026 | मंगलवार | चंद्र दर्शन |
| 18 जून 2026 | गुरुवार | प्रद्युम्न चतुर्थी |
| 19 जून 2026 | शुक्रवार | स्कन्द षष्ठी |
| 20 जून 2026 | शनिवार | जमाई षष्ठी |
| 21 जून 2026 | रविवार | भानु सप्तमी और साल का सबसे बड़ा दिन |
| 22 जून 2026 | सोमवार | धूमावती जयंती और मासिक दुर्गाष्टमी |
| 23 जून 2026 | मंगलवार | महेश नवमी |
| 25 जून 2026 | गुरुवार | निर्जला एकादशी और गायत्री जयंती |
| 26 जून 2026 | शुक्रवार | राम-लक्ष्मण द्वादशी |
| 27 जून 2026 | शनिवार | शनि प्रदोष व्रत और शनि त्रयोदशी |
| 29 जून 2026 | सोमवार | वट पूर्णिमा व्रत, ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत और बटुक भैरवी जयंती |
| 30 जून 2026 | मंगलवार | आषाढ़ का आरंभ |
Jyestha Adhik Purnima 2026: शुभ संयोग में ज्येष्ठ अधिक पूर्णिमा, जानें सरल उपाय और दान
वट पूर्णिमा तिथि का आरंभ- 29 जून को सुबह में 3 बजकर 7 मिनट पर
वट पूर्णिमा तिथि समाप्त-30 जून को सुबह में 5 बजकर 27 मिनट पर
तिथि के मुताबिक, वट पूर्णिमा का व्रत इस बार 29 जून को किया जाएगा।
निर्जला एकादशी 2026
ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का आरंभ 24 जून 2026 को शाम 6 बजकर 12 मिनट पर होगा।
तिथि का समापन 25 जून 2026 को रात 8 बजकर 9 मिनट पर होगा।
उदया तिथि के अनुसार निर्जला एकादशी का व्रत गुरुवार, 25 जून 2026 को रखा जाएगा।