सब्सक्राइब करें

Interesting Spiritual Facts: भगवान कृष्ण की बांसुरी से लेकर हनुमान जी के गदा तक, यहां जानें बेहद रोचक बातें

धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Megha Kumari Updated Fri, 22 May 2026 03:22 PM IST
सार

Interesting Spiritual Facts: हिंदू धर्म में देवी-देवताओं की पहचान स्वरूप के साथ-साथ उनके प्रिय अस्त्र-शस्त्रों से भी की जाती हैं। इनकी पूजा-अर्चना करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती हैं।
 

विज्ञापन
bhagwanon ke astrao ke name know interesting spiritual facts in hindi
Interesting Spiritual Facts - फोटो : अमर उजाला AI

Interesting Spiritual Facts: हिंदू धर्म में देवी-देवताओं की पहचान केवल उनके स्वरूप से ही नहीं, बल्कि उनके प्रिय अस्त्र-शस्त्र और दिव्य वस्तुओं से भी होती हैं। जैसे भगवान श्री कृष्ण की बांसुरी, महादेव का त्रिशूल, विष्णु जी का सुदर्शन चक्र और हनुमान जी की गदा, ये सभी केवल साधारण वस्तुएं ही नहीं मानी जातीं, बल्कि इनका महत्व धार्मिक ग्रंथों में देखने को मिलता है। कहते हैं कि, इन दिव्य वस्तुओं का पूजन करने से संबंधित देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती हैं और जीवन में कई चमत्कार दिखने लगते हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि, इन अस्त्र-शस्त्रों और वाद्य यंत्रों के भी विशेष नाम हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।


Mahadev Mantra: मन को शांत रखते हैं महादेव के ये शक्तिशाली मंत्र, जाप करने पर बरसेगी विशेष कृपा

bhagwanon ke astrao ke name know interesting spiritual facts in hindi
Interesting Spiritual Facts - फोटो : freepik

क्या है भगवान श्रीकृष्ण की बांसुरी का नाम ?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण की प्रिय बांसुरी को महानंदा कहा जाता है। कहते हैं ,कि जब कान्हा अपनी बांसुरी बजाते थे, तब इसकी मधुर धुन सुनकर गोपियां, गायें और यहां तक कि प्रकृति भी मोहित हो जाती थी। 
Geeta Updesh In Hindi: मुश्किल समय में इंसान को मजबूत बनाती हैं गीता की ये बातें, हमेशा रखें इनका ध्यान

bhagwanon ke astrao ke name know interesting spiritual facts in hindi
Interesting Spiritual Facts - फोटो : adobe

क्या है विष्णु जी के धनुष का नाम ? 
भगवान विष्णु के दिव्य धनुष को सारंग कहा जाता है। यह धनुष बेहद शक्तिशाली माना जाता है और धर्म की रक्षा के लिए भगवान विष्णु इसका प्रयोग करते थे।
Daan: इन चीजों का दान करने से शांत होते हैं ग्रह दोष, दूर होती हैं परेशानियां
क्या है महादेव के धनुष का नाम ?
शास्त्रों की मानें, तो देवों के देव महादेव के धनुष को पिनाक कहा जाता है, जिसे शिव धनुष भी कहते हैं। कहते हैं कि, इस धनुष को भगवान राम ने माता सीता के स्वयंवर में तोड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bhagwanon ke astrao ke name know interesting spiritual facts in hindi
Interesting Spiritual Facts - फोटो : adobe stock

क्या है हनुमान जी के गदा का नाम ?
हिंदू धर्म में बजरंगबली की उपासना का विशेष महत्व होता है। प्रभु को प्रसन्न करने के लिए अक्सर गदा अर्पित किया जाता है, क्योंकि यह उन्हें अति प्रिय है। माना जाता है कि, हनुमान जी के गदा  को कौमोदकी नाम से जाना जाता है। मान्यता है कि, इसी गदा से असुरों का संहार किया था और धर्म की रक्षा की थी।

माता रानी के शेर का नाम
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां दुर्गा की सवारी शेर का नाम सोमनंदी या दावोन बताया गया है। कहते हैं कि, जब मां दुर्गा शेर पर सवार होकर प्रकट होती हैं, तब वह अधर्म और सभी तरह की नकारात्मक शक्तियों का विनाश करती हैं। 

घर की छत पर हनुमान ध्वज और द्वार पर चौपाई लिखवाने से दूर होती हैं नकारात्मक शक्तियां

विज्ञापन
bhagwanon ke astrao ke name know interesting spiritual facts in hindi
Interesting Spiritual Facts - फोटो : adobe stock

क्या है कर्ण के धनुष का नाम ?
महाभारत के महान योद्धा कर्ण के धनुष का नाम विजय धनुष था। कहा जाता है कि, यह धनुष बेहद दिव्य और अजेय माना जाता था। 

क्या है अर्जुन के धनुष का नाम ?
पांडवों में श्रेष्ठ धनुर्धर अर्जुन के धनुष का नाम गांडीव था। महाभारत युद्ध में अर्जुन ने इसी धनुष से युद्ध लड़ा था। मान्यता है कि, गांडीव धनुष देवताओं द्वारा प्रदान किया गया दिव्य अस्त्र था।

क्या है रावण के खड़ग का नाम ?
शास्त्रों के अनुसार, रावण के खड़ग का नाम चंद्रहास था। यह खड़ग भगवान शिव द्वारा रावण को प्रदान किया गया था। 

गणेश जी के चूहे का नाम क्या है?
भगवान गणेश के वाहन चूहे का नाम क्रौंच या क्रोंच माना जाता है। प्रभु का यह वाहन बुद्धि और हर परिस्थिति में रास्ता निकालने की क्षमता का प्रतीक होता है।

Nirjala Ekadashi: निर्जला एकादशी को क्यों कहते हैं भीमसेनी एकादशी? जानें कारण, मुहूर्त और पारण का समय

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed