फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Karwa Chauth 2026 Today Moon Time Aaj Kab Niklega Chand Kitne Baje Chand Niklega Chand Today Moon Timing

करवा चौथ आज: जानिए आपके शहर में कब निकलेगा चांद और क्या है पूजन विधि ?

Thu, 29 Oct 2026 08:21 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 29 Oct 2026 08:21 AM IST
सार

Karwa Chauth 2026 Moon Time Today: आज करवा चौथ है। पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और चांद के दर्शन और अर्घ्य देकर व्रत को पूरा करती हैं। आइए जानते है आपके शहर में कब निकलेगा करवा चौथ का चांद ?

विज्ञापन
Karwa Chauth 2026 Today Moon Time Aaj Kab Niklega Chand Kitne Baje Chand Niklega Chand Today Moon Timing
करवा चौथ पर कब निकलेगा चांद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Karwa Chauth 2026 Moon Time Today: आज करवा चौथ का त्योहार है। सुहागिन महिलाओं के लिए यह त्योहार बहुत ही खास माना गया है। करवा चौथ पर सुहागिनें दिन भर बिना कुछ खाए और पिए व्रत रखा हुआ है। आज शाम को करवा माता से साथ भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा होगी और कथा का पाठ किया जाएगा। फिर इसके बाद रात को चांद के निकलने पर दर्शन, पूजन और अर्घ्य दिया जाएगा। फिर अंत में पति के हाथ से पानी पीकर सुहागिन महिलाएं व्रत को पूरा करेंगी।  करवा चौथ का व्रत बिना चांद के दर्शन हुए पूरा नहीं माना जाता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, आज की रात यानी करवा चौथ पर चांद रात 08 बजकर 17 मिनट उदय होगा। लेकिन अगर मौसम खराब होता है और रातभर बादल छाए रहते हैं तो ऐसे में चंद्रोदय के समय पूर्व-उत्तर दिशा में चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत को पूरा किया जा सकता है। आइए जानते हैं आज देश के अलग-अलग शहरों में कब दिखेगा चांद और क्या है करवा चौथ की पूजा-विधि। 
विज्ञापन


करवा चौथ 2026  तिथि
  • चतुर्थी तिथि आरंभ:  29 अक्तूबर 2026 को सुबह 01: 06 बजे से
  • चतुर्थी तिथि समाप्त: 29 अक्तूबर 2026 को रात 10: 09 बजे तक

करवा चौथ पूजा शुभ मुहूर्त 2026
  • पूजा मुहूर्त:  शाम 5: 38 बजे से 06: 56 बजे तक
  • व्रत अवधि: 29 अक्तूबर को सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक

करवा चौथ पर चांद कब निकलेगा ?
  • दिल्ली में रात करीब 8:17 बजे (अलग-अलग शहरों के समय में थोड़ा बदलाव रहेगा)
करवा चौथ पूजा विधि
  • सुहागिनों के लिए करवा चौथ के त्योहार का विशेष महत्व है। करवा चौथ पर पूजा के लिए सबसे पहले सुबह स्नान करें और चौथ माता, भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश और भगवान कार्तिकेय की प्रतिमा स्थापित करें। इसके बाद दीपक जलाएं, रोली, अक्षत, फल, मिठाई और धूप-दीप अर्पित करें। फिर करवा चौथ माता की पूजा, व्रत कथा सुनें या फिर पढ़ें। इस दौरान करवा माता, भगवान शिव-पार्वती से लंबी आयु का प्रार्थना करें। रात को चांद के निकलने पर दर्शन और जल अर्पित करें। इसके बाद छलनी से पति को देखकर उनके हाथ से जल ग्रहण व्रत खोलें।
  • विज्ञापन
Trending Videos

दिल्ली-एनसीआर में चांद निकलने का समय

शहर

चंद्रोदय का समय

नई दिल्ली

रात 08:17 बजे

नोएडा

रात 08:16 बजे

गुरुग्राम

रात 08:18 बजे

गाजियाबाद

रात 08:17 बजे

मेरठ

रात 08:07 बजे

विज्ञापन

पंजाब और चंडीगढ़ में चांद निकलने का समय

शहर

चंद्रोदय का समय

चंडीगढ़

रात 08:17 बजे

पंजाब

रात 08:10 बजे

लुधियाना

रात 08:11 बजे

अमृतसर

रात 08:11 बजे

पटियाला

रात 08:11 बजे

विज्ञापन

उत्तराखंड में चांद निकलने का समय

शहर

चंद्रोदय का समय

देहरादून

रात 08:02 बजे

हरिद्वार

रात 08:03 बजे

रुड़की

रात 08:02 बजे

नैनीताल

रात 07:59 बजे

ऋषिकेश

रात 08:02 बजे

टिहरी

रात 08:00 बजे

रुद्रप्रयाग

रात 07:57 बजे

अल्मोड़ा

रात 07:57 बजे

हिमाचल प्रदेश में चांद निकलने का समय

शहर

चंद्रोदय का समय

शिमला

रात 08:03 बजे

मंडी

रात 08:03 बजे

कांगड़ा

रात 08:03 बजे

चंबा

रात 08:03 बजे

कुल्लू

रात 08:00 बजे

मनाली

रात 08:00 बजे

उत्तर प्रदेश में चांद निकलने का समय

शहर

चंद्रोदय का समय

लखनऊ

रात 08:00 बजे

वाराणसी

रात 07:56 बजे

गोरखपुर

रात 07:51 बजे

मेरठ

रात 08:07 बजे

कानपुर

रात 08:03 बजे

प्रयागराज

रात 08:00 बजे

आगरा

रात 08:11 बजे

अलीगढ़

रात 08:08 बजे

बरेली

रात 08:02 बजे

मथुरा

रात 07:53 बजे

मुरादाबाद

रात 08:03 बजे

अमेठी

रात 07:56 बजे

इटावा

रात 08:03 बजे

अयोध्या

रात 07:55 बजे

मध्य प्रदेश में चांद निकलने का समय

शहर

चंद्रोदय का समय

भोपाल

रात 08:25 बजे

इंदौर

रात 08:33 बजे

उज्जैन

रात 08:32 बजे

ग्वालियर

रात 08:14 बजे

जबलपुर

रात 08:12 बजे

सागर

रात 08:18 बजे

हरदा

रात 08:29 बजे

राजस्थान में चांद निकलने का समय

शहर

चंद्रोदय का समय

जयपुर

रात 08:22 बजे

जोधपुर

रात 08:34 बजे

अलवर

रात 08:15 बजे

अजमेर

रात 08:27 बजे

बीकानेर

रात 08:29 बजे

भरतपुर

रात 08:14 बजे

जैसलमेर

रात 08:41 बजे

हरियाणा में चांद निकलने का समय

शहर

चंद्रोदय का समय

अंबाला

रात 08:07 बजे

करनाल

रात 08:08 बजे

कुरुक्षेत्र

रात 08:07 बजे

पलवल

रात 08:11 बजे

पानीपत

रात 08:10 बजे

रोहतक

रात 08:12 बजे

रेवाड़ी

रात 08:15 बजे

सोनीपत

रात 08:11 बजे

हिसार

रात 08:15 बजे

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed