फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Karwa Chauth Vrat Katha in Hind Know the Story and significance of Seven Brothers and Veeravati

करवा चौथ व्रत कथा: करवा चौथ की व्रत कथा क्या है? जानें वीरावती और सात भाइयों की पूरी कहानी

Thu, 29 Oct 2026 10:21 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Thu, 29 Oct 2026 10:21 AM IST
सार

Karwa Chauth Vrat Katha 2026: करवा चौथ पर जानें वीरावती और सात भाइयों की पौराणिक कहानी, व्रत कथा और पूजा का महत्व। साथ ही जानें आज आपके शहर में चांद कितने बजे निकलेगा और व्रत खोलने का सही समय क्या है।

विज्ञापन
Karwa Chauth Vrat Katha in Hind Know the Story and significance of Seven Brothers and Veeravati
karwa chauth vrat katha - फोटो : amar ujala

विस्तार

Karwa Chauth ki Kahani: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ निर्जला व्रत रखती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, करवा चौथ की पूजा के दौरान व्रत कथा पढ़ना या सुनना शुभ माना जाता है। इस व्रत से जुड़ी वीरावती और उसके सात भाइयों की कथा काफी प्रचलित है। मान्यता है कि इस कथा को सुनने से करवा माता का आशीर्वाद प्राप्त होता है। आइए जानते हैं करवा चौथ की पौराणिक कथा।

विज्ञापन


Karwa Chauth Puja Muhurat: कुछ घंटों बाद पूजा का शुभ मुहूर्त होगा शुरू, जानिए नियम और चंद्रोदय का समय

विज्ञापन

करवा चौथ व्रत कथा 
बहुत समय पहले इन्द्रप्रस्थपुर नाम के नगर में वेदशर्मा नाम के एक ब्राह्मण रहते थे। उनकी पत्नी का नाम लीलावती था। उनके सात पुत्र और एक पुत्री थी, जिसका नाम वीरावती था। वीरावती अपने माता-पिता और सातों भाइयों की बेहद लाडली थी। समय आने पर उसका विवाह एक योग्य ब्राह्मण युवक से कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विवाह के बाद जब वीरावती पहली बार अपने मायके आई, तब करवा चौथ का पर्व पड़ा। इस अवसर पर उसने अपनी भाभियों के साथ पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखा। पूरे दिन भूखी-प्यासी रहने के कारण शाम होते-होते वीरावती काफी कमजोर हो गई। उसका चेहरा मुरझाया हुआ देखकर उसके सातों भाई परेशान हो उठे।

भाइयों ने अपनी बहन से कहा कि वह कुछ खा-पी ले, लेकिन वीरावती ने मना कर दिया। उसने कहा कि वह चंद्रमा के दर्शन करने और विधि-विधान से अर्घ्य देने के बाद ही व्रत खोलेगी। बहन की हालत देखकर भाइयों को चिंता होने लगी। वे किसी तरह उसे भोजन करवाना चाहते थे, इसलिए उन्होंने एक योजना बनाई।

वीरावती के भाइयों में से एक भाई घर से कुछ दूरी पर स्थित एक वटवृक्ष पर छलनी और दीपक लेकर चढ़ गया। दीपक की रोशनी छलनी से दिखाई देने लगी, तो दूसरे भाइयों ने वीरावती से कहा कि चांद निकल आया है। उनकी बातों पर विश्वास करके वीरावती ने उस रोशनी को चंद्रमा समझ लिया। उसने चंद्रमा के दर्शन करने की परंपरा निभाई और अर्घ्य दिए बिना ही व्रत खोल लिया।

लेकिन जैसे ही वीरावती भोजन करने बैठी, उसे अशुभ संकेत मिलने लगे। पहले कौर में बाल निकला, दूसरे कौर के समय उसे छींक आ गई और तीसरा कौर खाते ही उसके ससुराल से बुलावा आ गया। जब वह ससुराल पहुंची, तो उसने देखा कि उसके पति की मृत्यु हो चुकी है। यह देखकर वीरावती का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

वीरावती के विलाप को सुनकर देवराज इंद्र की पत्नी देवी इंद्राणी वहां पहुंचीं। उन्होंने वीरावती को सांत्वना दी। दुखी वीरावती ने उनसे पूछा कि करवा चौथ के दिन उसके साथ ऐसा क्यों हुआ। इस पर देवी इंद्राणी ने बताया कि उसने चंद्रमा को विधि-विधान से अर्घ्य दिए बिना ही व्रत खोल दिया था। इसी भूल के कारण उसे यह दुख सहना पड़ रहा है।

अपनी गलती का एहसास होने पर वीरावती ने देवी इंद्राणी से अपने पति को दोबारा जीवित करने की प्रार्थना की। देवी इंद्राणी ने उसे पूरे साल आने वाली प्रत्येक चौथ का व्रत श्रद्धा और नियमपूर्वक रखने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि ऐसा करने से उसके पति को जीवन वापस मिल सकता है।

देवी इंद्राणी की सलाह मानकर वीरावती ने पूरे वर्ष प्रत्येक चौथ का व्रत विधि-विधान से रखा। उसकी श्रद्धा और भक्ति से प्रसन्न होकर उसे अपने पति का साथ फिर से प्राप्त हुआ। तभी से करवा चौथ की कथा में वीरावती और उसके सात भाइयों की कहानी सुनाई जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, यह कथा महिलाओं को व्रत के नियमों का पालन करने और श्रद्धापूर्वक पूजा करने का संदेश देती है।

Karwa Chauth 2026 Live: आपके शहर में कब दिखेगा चांद ? जानें चंद्रोदय का समय, पूजा का मुहूर्त और व्रत कथा

करवा चौथ 2026: इन आरती-मंत्रों के बिना अधूरा है करवा चौथ का व्रत, पाठ करने से मिलेगा मनचाहा आशीर्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed