फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चांद निकलने पर किस विधि से करें पूजा और कैसे खोलें व्रत? यहां जानें पूरी विधि और इसके लाभ

Thu, 29 Oct 2026 04:04 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 29 Oct 2026 04:04 PM IST
सार

Karwa Chauth 2026 Chand Ki Puja Kaise Karen: आज देशभर में करवा चौथ का पर्व मनाया जा रहा है। महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। चांद निकलने के बाद पूजा और व्रत पारण की सही विधि जानें।

विज्ञापन
Karwa Chauth 2026 chand ki puja kaise karen know moonrise time today in hindi
Karwa Chauth 2026 Chand Ki Puja Kaise Karen - फोटो : अमर उजाला AI

Karwa Chauth 2026 Chand Ki Puja Kaise Karen: आज का दिन सभी सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास है, क्योंकि देशभर में करवा चौथ का महापर्व मनाया जा रहा है। इस दिन महिलाएं पूरे विधि-विधान से माता की पूजा करती हैं और व्रत से जुड़े सभी नियमों का पालन करती हैं। साथ ही, पति की तरक्की और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए कई शुभ उपाय भी करती हैं। महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं और चांद निकलने के बाद उसकी पूजा करके व्रत का पारण करती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन विधि-विधान से पूजा करना विशेष फलदायी माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं करवा चौथ की पूरी पूजा विधि और इसके धार्मिक लाभ।

Trending Videos
Karwa Chauth 2026 chand ki puja kaise karen know moonrise time today in hindi
चांद निकलने के बाद कैसे करें पूजा - फोटो : Adobe
चांद निकलने के बाद कैसे करें पूजा?
  • करवा चौथ पर चांद निकलने के बाद सबसे पहले चंद्रदेव के दर्शन करें और उन्हें जल अर्पित करें।
  • एक साफ थाली में रोली, अक्षत (चावल), दीपक और मिठाई रखें। 
  • पूजा की अन्य आवश्यक सामग्री भी साथ रख सकती हैं।
  • छलनी में दीपक रखकर पहले चंद्रदेव के दर्शन करें। 
  • इसके बाद उसी छलनी से अपने पति का चेहरा देखें।
  • चांद देखने के बाद पति की आरती करें और उनका आशीर्वाद लें।
  • अब पति के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया जाता है।
  • पूजा पूरी होने के बाद पति के हाथों से पानी पीकर व्रत का पारण करें। 
  • इसके बाद मिठाई या फल खाकर व्रत खोल सकती हैं।
Karwa Chauth 2026 chand ki puja kaise karen know moonrise time today in hindi
चांद निकलने के बाद कैसे करें पूजा - फोटो : Freepik

 

शहर 

चंद्रोदय का समय

1

नई दिल्ली

शाम 8:17 बजे

2

नोएडा

शाम 8:16 बजे

3

गुरुग्राम

शाम 8:18 बजे

4

चंडीगढ़

शाम 8:12 बजे

5

जयपुर

शाम 8:28 बजे

6

लखनऊ

शाम 8:06 बजे

7

पटना

शाम 7:52 बजे

8

कोलकाता

शाम 7:47 बजे

9

भोपाल

शाम 8:31 बजे

10

इंदौर

शाम 8:39 बजे

11

अहमदाबाद

शाम 8:52 बजे

12

मुंबई

रात 9:00 बजे

13

पुणे

शाम 8:58 बजे

14

हैदराबाद

शाम 8:41 बजे

15

बंगलुरू

शाम 8:55 बजे

16

चेन्नई

शाम 8:44 बजे

17

नागपुर

शाम 8:29 बजे

18

रायपुर

शाम 8:18 बजे


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Karwa Chauth 2026 chand ki puja kaise karen know moonrise time today in hindi
चांद निकलने के बाद कैसे करें पूजा - फोटो : freepik
चंद्रमा को अर्घ्य देते समय पढ़ें ये मंत्र
  • पहला मंत्र: ॐ सोम सोमाय नमः। 
  • दूसरा मंत्र: ॐ चंद्राय नमः।

करवा चौथ 2026: करवा चौथ पर कब सुनें कथा और कितने बजे निकलेगा चांद? सरगी से पूजा तक जानें जरूरी सवालों के जवाब

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed