फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करवा चौथ 2026: आज इन शहरों में सबसे पहले दिखेगा करवा चौथ का चांद, जानें क्या रहेगी पूजा विधि

Thu, 29 Oct 2026 05:44 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 29 Oct 2026 05:44 PM IST
सार

Today Moonrise Time In India: करवा चौथ पर चांद निकलने का इंतजार सुहागिन महिलाओं को रहता है। जानें आज देश के किन शहरों में सबसे पहले चांद दिखेगा, चंद्रोदय का समय और चांद देखने के बाद पूजा की सही विधि।

विज्ञापन
today moonrise time in delhi noida kolkata mumbai know karwa chauth 2026 chand kab niklega
Today Moonrise Time In India - फोटो : अमर उजाला AI

Today Moonrise Time In India: आज यानी 29 अक्तूबर 2026 को देशभर में सुहागिन महिलाएं करवा चौथ का व्रत रख रही हैं। यह पर्व पति-पत्नी के प्रेम, विश्वास, समर्पण और अटूट रिश्ते का प्रतीक माना जाता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ सूर्योदय से चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखती हैं। शाम को करवा माता की पूजा करने के बाद महिलाओं को चांद निकलने का बेसब्री से इंतजार रहता है। चंद्रमा के दर्शन और उन्हें अर्घ्य देने के बाद ही व्रत का पारण किया जाता है। ऐसे में देशभर की महिलाओं की नजरें चंद्रोदय के समय पर टिकी हुई हैं। आइए जानते हैं कि आज किन शहरों में सबसे पहले चांद दिखाई देने की संभावना है और महिलाएं किस समय व्रत खोल सकती हैं।

Trending Videos
today moonrise time in delhi noida kolkata mumbai know karwa chauth 2026 chand kab niklega
Today Moonrise Time In India - फोटो : Adobe

कहां दिखेगा सबसे पहले चांद?
पंचांग के अनुसार, 29 अक्तूबर को कोलकाता में शाम 7:47 बजे चांद दिखेगा, वहीं पटना में 7:52 बजे चंद्रोदय होगा। इन शहरों में चांद जल्दी दिखने की संभावनाएं अधिक हैं।

today moonrise time in delhi noida kolkata mumbai know karwa chauth 2026 chand kab niklega
Today Moonrise Time In India - फोटो : adobe stock
आपके शहर में कब दिखेगा चांद?
  • Moon Sighting Time in Delhi: दिल्ली में रात 8:17 बजे के आसपास चांद दिखाई दे सकता है।
  • Moon Sighting Time in Mumbai: मुंबई में रात 8:06 बजे के आसपास चंद्रमा के दर्शन हो सकते हैं।
  • Moon Sighting Time in Dehradun: देहरादून में रात 8:10 बजे के आसपास चांद निकल सकता है।
  • Moon Sighting Time in Lucknow: लखनऊ में चंद्रोदय का समय 8:00 बजे रहेगा।
  • Moon Sighting Time in Ahmedabad: अहमदाबाद में रात 8:52 बजे के आसपास चांद दिखाई दे सकता है।
  • Moon Sighting Time in Chennai: चेन्नई में रात 8:44 बजे के आसपास चंद्रमा के दर्शन हो सकते हैं।
  • Moon Sighting Time in Bhopal: भोपाल में रात 8:31 बजे के आसपास चंद्रमा के दर्शन हो सकते हैं।
  • Moon Sighting Time in Chandigarh: चंडीगढ़ में रात 8:12 बजे के आसपास चांद दिखाई दे सकता है।
  • Moon Sighting Time in Prayagraj: प्रयागराज में रात 8:39 बजे के आसपास चंद्रमा के दर्शन हो सकते हैं।
  • Moon Sighting Time in Bengaluru: बेंगलुरु में रात 8:55 बजे के आसपास चांद निकल सकता है।
  • Moon Sighting Time in New Delhi: रात 8:17 बजे
  • Moon Sighting Time in Noida: रात 8:16 बजे चांद दिख सकता है।
  • Moon Sighting Time in Gurugram: रात 8:18 बजे चांद निकल सकता है।
  • Moon Sighting Time in Ghaziabad: रात 8:17 बजे चंद्रमा के दर्शन हो सकते हैं।
  • Moon Sighting Time in Chandigarh: रात 8:17 बजे चांद दिखाई दे सकता है।
  • Moon Sighting Time in Ludhiana: रात 8:11 बजे चंद्रमा निकलने की संभावना है।
  • Moon Sighting Time in Amritsar: रात 8:11 बजे चांद दिख सकता है।
  • Moon Sighting Time in Dehradun: रात 8:02 बजे चंद्रमा के दर्शन हो सकते हैं।
  • Moon Sighting Time in Haridwar: रात 8:03 बजे चांद निकलने की संभावना है।
  • Moon Sighting Time in Nainital: रात 7:59 बजे चंद्रमा दिखाई दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
today moonrise time in delhi noida kolkata mumbai know karwa chauth 2026 chand kab niklega
Today Moonrise Time In India - फोटो : Freepik

चांद निकलने के बाद कैसे करें पूजा?

  • चांद निकलने के बाद चंद्रदेव के दर्शन करें और उन्हें जल अर्पित करें।
  • पूजा की थाली में रोली, अक्षत, दीपक और मिठाई रखें।
  • छलनी में दीपक रखकर पहले चंद्रमा और फिर पति का चेहरा देखें।
  • इसके बाद पति की आरती उतारें और पैर छूकर आशीर्वाद लें।
  • अंत में पति के हाथों से पानी पीकर व्रत खोलें। इसके बाद मिठाई या फल खा सकती हैं।

 

करवा चौथ पर आज कितने बजे निकलेगा चांद? जानें दिल्ली-नोएडा से लेकर पंजाब-चंडीगढ़ तक सभी शहरों का समय

आज रात दिल्ली, नोएडा समेत देश के बाकी शहरों में कब दिखेगा चांद? जानिए आपके शहर में चंद्रोदय का समय

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed