फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Karwa Chauth 2026 Live: आपके शहर में कब दिखेगा चांद ? जानें चंद्रोदय का समय, पूजा का मुहूर्त और व्रत कथा

Thu, 29 Oct 2026 10:01 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Thu, 29 Oct 2026 10:01 AM IST
खास बातें

Karwa Chauth 2026 Puja Muhurat, Chand Kab Niklega Live Updates: आज देशभर में करवा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है। सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ निर्जला व्रत रख रही हैं। शाम को पूजा और करवा चौथ की कथा के बाद सभी को चांद निकलने का इंतजार रहेगा। जानें दिल्ली, लखनऊ समेत देश के प्रमुख शहरों में आज चंद्रोदय का समय, पूजा का शुभ मुहूर्त और व्रत से जुड़े जरूरी अपडेट।

विज्ञापन
Karwa Chauth 2026 Live Puja Vidhi Shubh Muhurat Samagri Moonrise Time Chand Kab Niklega
करवा चौथ 2026 - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

10:00 AM, 29-Oct-2026

करवा चौथ पर किस विधि से करें पूजा?

  • पूजा स्थल तैयार करें: शाम को पूजा के लिए साफ जगह पर चौकी रखें। उस पर लाल या पीला कपड़ा बिछाकर भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश और करवा माता की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें।
  • करवा चौथ की पूजा करें: करवे में जल भरें और पूजा सामग्री, दीपक, रोली, अक्षत, फूल तथा मिठाई आदि अर्पित करें।
  • व्रत कथा सुनें: पूजा के दौरान करवा चौथ की व्रत कथा सुनें या पढ़ें। इसके बाद परिवार की परंपरा के अनुसार आरती करें।
  • चंद्रमा को अर्घ्य दें: चंद्रोदय के बाद चंद्रदेव को जल अर्पित करें। कई परंपराओं में छलनी से पहले चंद्रमा और फिर पति का चेहरा देखने की रस्म निभाई जाती है।
  • व्रत का पारण करें: पूजा और चंद्र दर्शन के बाद पति के हाथों जल ग्रहण करके व्रत खोलें। इसके बाद भोजन करें।
09:42 AM, 29-Oct-2026

दिल्ली एनसीआर में कब निकलेगा चांद?

Delhi NCR Karwa Chauth 2026 - फोटो : अमर उजाला

दृक पंचांग के अनुसार, करवा चौथ पर दिल्ली-NCR के अलग-अलग क्षेत्रों में चंद्रोदय के समय में एक से दो मिनट का अंतर हो सकता है। यहां जानें प्रमुख शहरों में चांद निकलने का संभावित समय।

  • नई दिल्ली: रात 8:17 बजे
  • नोएडा: रात 8:16 बजे
  • गुरुग्राम: रात 8:18 बजे
विज्ञापन
09:23 AM, 29-Oct-2026

करवाचौथ 2026: आपके शहर में कब निकलेगा चांद?

  • दिल्ली: रात 8:17 से 8:21 बजे के आसपास
  • गाजियाबाद: रात करीब 8:16 बजे
  • मुंबई: रात करीब 9:00 बजे
  • कानपुर: रात करीब 8:05 बजे
  • लखनऊ: रात करीब 8:06 बजे
  • प्रयागराज: रात करीब 8:00 बजे
  • आगरा: रात करीब 8:15 बजे
  • पटना: रात 7:48 से 7:50 बजे के आसपास
  • अमृतसर: रात करीब 8:24 बजे
  • चंडीगढ़: रात करीब 8:18 बजे
  • गुरुग्राम: रात करीब 8:22 बजे
  • फरीदाबाद: रात करीब 8:20 बजे
  • भोपाल: रात करीब 8:33 बजे
  • इंदौर: रात 8:30 से 8:35 बजे के आसपास
  • उज्जैन: रात करीब 8:32 बजे
 
09:03 AM, 29-Oct-2026

करवा चौथ व्रत के नियम क्या हैं?

  • करवा चौथ के दिन सूर्योदय से पहले सरगी ग्रहण करनी चाहिए। इसमें फल, मिठाई और पौष्टिक चीजें शामिल कर सकती हैं।
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन लाल, गुलाबी और अन्य शुभ रंगों के वस्त्र पहनना अच्छा माना जाता है। कुछ परंपराओं में काले रंग के वस्त्र पहनने से परहेज किया जाता है।
  • करवा चौथ की पूजा के दौरान सोलह श्रृंगार करके व्रत कथा सुनने की परंपरा है। कई महिलाएं इस दिन लाल रंग के वस्त्र पहनना शुभ मानती हैं।
  • चंद्रमा को अर्घ्य देने और पति के दर्शन करने के बाद व्रत खोलने की परंपरा है।
  • व्रत के दौरान मन में सकारात्मक भाव रखें और क्रोध या विवाद से बचने का प्रयास करें।
  • शाम को शुभ मुहूर्त में करवा माता और भगवान गणेश की पूजा करें तथा व्रत कथा सुनें।
  • व्रत के दौरान मांसाहार, शराब और अन्य तामसिक चीजों से दूर रहें।
  • चंद्रोदय के बाद चंद्रदेव को जल अर्पित करें। इसके बाद अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार सुहागिनों या जरूरतमंदों को दान दे सकती हैं।
  • निर्जला व्रत की परंपरा: परंपरागत रूप से करवा चौथ का व्रत निर्जला रखा जाता है, यानी इसमें भोजन और पानी ग्रहण नहीं किया जाता। 
08:56 AM, 29-Oct-2026

किन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ का व्रत?

  • करवा चौथ 2026 निर्जला व्रत रखने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। लंबे समय तक पानी और भोजन न लेने से परेशानी हो सकती है।
  • शरीर को पर्याप्त पोषण और पानी की जरूरत होती है, इसलिए निर्जला व्रत रखने से बचना बेहतर हो सकता है।
  • लंबे समय तक भूखे रहने से ब्लड शुगर का स्तर प्रभावित हो सकता है। डॉक्टर की सलाह के बिना व्रत न रखें।
  • किडनी, हृदय या अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित महिलाओं को व्रत रखने से पहले चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए।
  • लंबे समय तक भोजन-पानी न लेने से चक्कर, थकान और कमजोरी बढ़ सकती है।
  • यदि दवाओं के साथ भोजन या पानी लेना जरूरी है, तो निर्जला व्रत रखने से पहले डॉक्टर से परामर्श करें।
08:52 AM, 29-Oct-2026

करवा चौथ पर क्या दान करना चाहिए?

करवा चौथ के दिन महिलाएं अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार वस्त्र, लाल चुनरी और इत्र का दान कर सकती हैं। इसके अलावा धन और अन्न का दान करना भी शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन दान-पुण्य करने से सुख-समृद्धि आती है और वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
08:49 AM, 29-Oct-2026

करवा चौथ पर क्यों की जाती है चंद्रदेव की पूजा?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सुख-सौभाग्य, संतान सुख, धन-समृद्धि और पति की लंबी आयु व रक्षा की कामना से चंद्रदेव की पूजा करना शुभ माना जाता है। चंद्रमा को मन का कारक भी माना गया है। मान्यता है कि उनकी शीतल और अमृतमयी किरणों का मनुष्य के मन और भावनाओं पर गहरा प्रभाव पड़ता है। इसी वजह से पूजा-पाठ और व्रत में चंद्रदेव की उपासना का विशेष महत्व बताया गया है।
08:18 AM, 29-Oct-2026

Karwa Chauth 2026 Live: करवा चौथ पर चंद्रमा के मंत्र

  • ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: चन्द्रमसे नम:
  • ॐ ऐं क्लीं सोमाय नम:
  • ॐ सों सोमाय नम:
07:42 AM, 29-Oct-2026

Karwa Chauth 206 Live: करवा चौथ मुहूर्त 2026

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:48 बजे से 5:39 बजे तक।
  • सरगी का समय: ब्रह्म मुहूर्त में स्नान के बाद सरगी ग्रहण करें और व्रत का संकल्प लें।
  • करवा चौथ पूजा मुहूर्त: शाम 5:38 बजे से 6:56 बजे तक।
  • पूजा विधि: शुभ मुहूर्त में भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश और कार्तिकेय की पूजा करें।
  • निशिता मुहूर्त: रात 11:39 बजे से देर रात 12:31 बजे तक।
  • व्रत पारण: चंद्रमा के दर्शन कर अर्घ्य देने के बाद व्रत खोलें।
07:17 AM, 29-Oct-2026

Karwa Chauth 2026 Live: करवा चौथ 2026 पूजा मंत्र

भगवान गणेश पूजा मंत्र
वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ।
निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥

ॐ गं गणपतये नमः।

भगवान शिव पूजा मंत्र
ॐ नमः शिवाय॥

माता पार्वती पूजा मंत्र
देहि सौभाग्यमारोग्यं देहि मे परमं सुखम्।
पुत्रान् देहि धनं देहि सर्वान् कामांश्च देहि मे॥

भगवान कार्तिकेय पूजा मंत्र
ॐ षडाननाय विद्महे
मयूरवाहनाय धीमहि।
तन्नः स्कन्दः प्रचोदयत्॥


चंद्रमा को अर्घ्य देने का मंत्र
गगनार्णवमाणिक्य चन्द्र दाक्षायणीपते।
गृहाणार्घ्यं मया दत्तं गणेशप्रतिरूपक॥

Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed