फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Easter Sunday 2019 : आज है ईस्टर संडे, जानें इस पर्व से जुड़ी खास बातें

Sun, 21 Apr 2019 08:27 AM IST
Madhukar Mishra धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Madhukar Mishra Updated Sun, 21 Apr 2019 08:27 AM IST
विज्ञापन
know religious importance of Easter Sunday for christian community
Easter Sunday 2019

गुड फ्राइडे के बाद ईसाई समुदाय के लोगों के लिए ईस्टर संडे का बड़ा महत्व होता है। ईसाई धर्म को मानने वाले लोगो का विश्वास है कि गुड फ्राइडे के तीन बाद यानी संडे को ईसा मसीह सूली पर चढ़ने के बाद दोबारा जीवित हो गए थे। इस दिन प्रभु ईसा मसीह के पुनर्जन्म की खुशी में पूरा मसीही समाज खुशियों से झूम उठता है और इस पर्व को बडे़ धूमधाम और उल्लास के साथ मनाता है। आइए जानते हैं भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का संदेश देने वाले इस पावन पर्व की कुछ खास बातें —  

know religious importance of Easter Sunday for christian community
Easter Sunday 2019

- ईसाई समुदाय के लोगों की ऐसी मान्यता है कि इस दिन प्रभु ईसा मसीह सूली को पर लटकाने के बाद दोबारा जीवित होने के बाद 40 दिन तक अपने शिष्यों के बीच रहे थे और अंत में स्वर्ग चले गए।

know religious importance of Easter Sunday for christian community
Easter Sunday 2019

- ईस्टर संडे का पर्व क्षमा और दया को समर्पित है। चूंकि इस दिन दोबारा जीवित होने के बाद प्रभु ईसा मसीह ने उन लोगों को माफ कर दिया था, जिन्होंने उन्हें कष्ट दिया था, इसलिए इस दिन आपसी बैर भुलाकर विश्व के कल्याण की कामना करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
know religious importance of Easter Sunday for christian community
Easter Sunday 2019

- ईस्टर के दिन लोग चर्च और घरों में खूब सजाते हैं और प्रभु ईसा मसीह की प्रार्थना करते हैं। इस दिन मोमबत्तियां जलाना शुभ माना जाता है। 

विज्ञापन
know religious importance of Easter Sunday for christian community
Easter Sunday 2019

- ईस्टर में अंडे का विशेष महत्व होता है। ईस्टर के दिन अंडों से सजावट की जाती  है क्योंकि अंडे को शुभ माना जाता है। इस दिन लोग एक दूसरों को अंडों को गिफ्ट के रूप में देते है। अंडे नया उत्साह और नई उंमग से भरने का संदेश देता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed