{"_id":"62f206f73c9c7616e921a842","slug":"krishna-janmashtami-2022-know-how-to-death-and-what-happened-after-dwarkadhish-krishna-death","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Janmashtmi 2022: ऐसे हुई श्रीकृष्ण की मृत्यु, उनके देहत्याग के बाद द्वारका की स्त्रियों का क्या हुआ","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Janmashtmi 2022: ऐसे हुई श्रीकृष्ण की मृत्यु, उनके देहत्याग के बाद द्वारका की स्त्रियों का क्या हुआ
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Wed, 17 Aug 2022 12:20 PM IST
विज्ञापन
Krishna
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Janmashtmi 2022: भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की कहानी तो सभी जानते हैं, कि किस तरह उनके जन्म लेते ही कारागार के दरवाजे अपने आप खुल गए और वासुदेव जेल से शिशु कृष्ण को लेकर नंद के घर चले गए। लेकिन बहुत कम ही लोग हैं, जिन्हें श्रीकृष्ण के देह त्याग के बारे में पता होगा। श्रीहरि ने स्वयं देवकी के उदर से 8वें बेटे के रूप में पूर्णावतार लिया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि श्रीहरि ने कब, कहां और कैसे देह को त्याग दिया था? आज हम आपके इसके बारे में बताने जा रहे हैं, तो आइए जानते हैं।
कृष्ण के बाद उनकी पत्नीयों का क्या हुआ?
- फोटो : iStock
श्रीकृष्ण को छोड़कर मारे गए सभी कृष्णवंशी
महाभारत का युद्ध समाप्त होने के बाद जब श्रीकृष्ण गांधारी को सांत्वना देने के लिए महल पहुंचे, तो गांधारी ने क्रोध में आकर भगवान श्रीकृष्ण को शाप दे दिया, कि जिस तरह से मेरे वंश का नाश हुआ है, उसी प्रकार तुम्हारा वंश भी आपस में लड़कर खत्म हो जाएगा। शाप के मुताबिक ही, एक दिन सभी कृष्णवंशी एक यदु पर्व पर सोमनाथ के पास प्रभास क्षेत्र में इकट्ठा हुए, जहां सभी मदिरा पान करके आपस में लड़ने लगे और ऐसे में श्रीकृष्ण को छोड़कर सभी मारे गए।
महाभारत का युद्ध समाप्त होने के बाद जब श्रीकृष्ण गांधारी को सांत्वना देने के लिए महल पहुंचे, तो गांधारी ने क्रोध में आकर भगवान श्रीकृष्ण को शाप दे दिया, कि जिस तरह से मेरे वंश का नाश हुआ है, उसी प्रकार तुम्हारा वंश भी आपस में लड़कर खत्म हो जाएगा। शाप के मुताबिक ही, एक दिन सभी कृष्णवंशी एक यदु पर्व पर सोमनाथ के पास प्रभास क्षेत्र में इकट्ठा हुए, जहां सभी मदिरा पान करके आपस में लड़ने लगे और ऐसे में श्रीकृष्ण को छोड़कर सभी मारे गए।
Krishna Janmashtami 2022
- फोटो : Istock
वहीं श्रीकृष्ण के देह त्याग के बारे में बात करें तो, जरा नामक एक शिकारी ने मृग समझकर श्रीकृष्ण पर विषयुक्त बाण चला दिया, ये बाण उनके पैर के तलवे में जा लगा। इसी का बहाना लेकर भगवान श्रीकृष्ण ने देह त्याग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
कृष्ण के बाद उनकी पत्नीयों का क्या हुआ?
- फोटो : Istock
भगवान श्रीकृष्ण के देह त्याग के बाद जब अर्जुन श्रीकृष्ण की पत्नियों और अपने मामा वासुदेव से मिलने गए, तो वसुदेव यदुओं की आपसी लड़ाई का सारा किस्सा सुनाते हैं। इसके बाद अर्जुन श्रीकृष्ण की आठों पत्नियों और द्वारका वासियों को लेकर वहां से निकल पड़े।
विज्ञापन
कृष्ण के बाद उनकी पत्नीयों का क्या हुआ?
- फोटो : iStock
वह भयानक जंगलों को पार करते हुए पंचनद देश में पड़ाव डालते हैं, जहां लुटेरे उनपर धावा बोल देते हैं। अर्जुन जैसे-तैसे यदुवंश की बची हुई महिलाओं और बच्चों को लेकर इंद्रप्रस्थ पहुंचते हैं। इसके बाद अर्जुन इंद्रप्रस्थ का राजा श्री कृष्ण के प्रपौत्र वज्र को बना देते हैं और भगवान श्रीकृष्ण की आठ पत्नियों में से रुक्मणी और जाम्बवंती अग्नि में प्रवेश कर जाती हैं। वहीं सत्यभामा तथा अन्य देवियां तपस्या करने वन में चली जाती हैं।