सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Shardiya Navratri 2025 Start Date Significance Of Maa Durga Puja Festivals In Hindi

22 सितंबर से शारदीय नवरात्रि शुरू, 9 नहीं 10 दिनों की होगी नवरात्रि, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 17 Sep 2025 12:56 PM IST
विज्ञापन
सार

Shardiya Navratri 2025: इस वर्ष शारदीय नवरात्रि का पर्व 22 सितंबर से शुरू हो रहा है।  जो 01 अक्तूबर तक चलेगा। इस बार शारदीय नवरात्रि बहुत ही खास होगी क्योंकि यह 9 दिनों के बजाए 10 दिनों का होगा।

Shardiya Navratri 2025 Start Date Significance Of Maa Durga Puja Festivals In Hindi
शारदीय नवरात्रि 2025 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि का पर्व देवी उपासना, साधना और सिद्धियां प्राप्ति करने का उत्सव है। नवरात्रि पर देवी शक्ति के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा-आराधना करने का खास महत्व होता है। नवरात्रि के पहले दिन प्रतिपदा तिथि पर कलश स्थापना के साथ विधि-विधान से माता दुर्गा की पूजा का पर्व शुरू हो जाता है। इस वर्ष शारदीय नवरात्रि का पर्व 22 सितंबर से शुरू हो रहा है।  जो 01 अक्तूबर तक चलेगा। इस बार शारदीय नवरात्रि बहुत ही खास होगी क्योंकि यह 9 दिनों के बजाए 10 दिनों का होगा। इस तरह का ये संयोग लगभग 9 वर्षों के बाद बन रहा है। आपको बता दें इससे पहले साल 2016 में नवरात्रि 10 दिनों की थी। शास्त्रों के अनुसार जब नवरात्रि की तिथियों में बढ़ोतरी होती है तब इसे बहुत ही शुभ मानी जाती है। 
loader


शारदीय नवरात्रि पर शुभ योग
इस वर्ष शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर से शुरू होगी जो उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र और हस्त नक्षत्र योग के संयोगमें होगी, जिसे बहुत ही शुभ और अच्छा संयोग माना जात है। इस योग में मां दुर्गा की पूजा उपासना करने से पूजा के विशेष फल की प्राप्ति होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि के पहले दिन क्यों बोए जाते हैं जौ? जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता


शारदीय नवरात्रि 9 नहीं 10 दिनों की
इस वर्ष शारदीय नवरात्रि पर तिथि के बढ़ने से कारण नवरात्रि 9 दिनों के बजाय 10 दिनों तक चलेगी। शारदीय नवरात्रि पर्व की शुरूआत हर वर्ष अश्विन प्रतिपदा तिथि से होकर दुर्गा नवमी तक चलती है। लेकिन इस वर्ष शारदीय नवरात्रि के दौरान तृतीया तिथि 24 और 25 दोनों ही दिन रहेगी जिससे नवरात्रि के एक दिन में बढ़ोतरी हो जाएगी। नवरात्रि पर तिथियों में बढ़ोतरी को बहुत ही शुभ और पवित्र माना जाता है। वहीं दूसरी तरफ जब-जब तिथियों का क्षय होता है तो इसे अच्छा नहीं माना जाता है। 

Shardiya Navratri 2025: इस बार 9 नहीं 10 दिन की होगी शारदीय नवरात्रि, जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा  
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हर वर्ष माता दुर्गा का पृथ्वी पर आगमन अलग-अलग वाहनों से होता है। इस बार शारदीय नवरात्रि पर माता रानी हाथी पर सवार होकर पृथ्वीलोक में अपने भक्तों को आशीर्वाद देने के लिए आएंगी। माता का हाथी पर सवार होकर आना बहुत ही शुभ और मंगलकारी माना जाता है। यह सुख-समृद्धि, उन्नति, वैभव, संपन्नता और सकारात्मकता का प्रतीक होता है। 

अपनी राशि के दैनिक राशिफल को और अधिक विस्तार से जानने के लिए myjyotish के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर से कंसल्ट करें!

शास्त्रों के अनुसार, नवरात्रि पर माता दुर्गा के वाहन का विशेष महत्व होता है। माता के वाहन का चुनाव नवरात्रि के पहले दिन पड़ने वाले वार पर निर्भर करता है। जब नवरात्रि की शुरुआत रविवार या सोमवार के दिन से होती है तब मां दुर्गा का वाहन हाथी होता है। इसी प्रकार शनिवार या मंगलवार नवरात्रि प्रारम्भ होने पर देवी का वाहन घोडा होता है। माँ दुर्गा का घोड़े पर आना सत्ता परिवर्तन या युद्ध का प्रतीक है।यह सत्ता पक्ष के लिए प्रतिकूल व विपक्ष के लिए शुभ स्थिति बनाता है। गुरुवार या शुक्रवार के दिन नवरात्र प्रारंभ हो तो देवी पालकी में बैठकर आती है। यह अशुभ होता है। इसी प्रकार बुधवार के दिन नवरात्रि की शुरुआत हो तो देवी दुर्गा नाव पर सवार होकर आती है। 

घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
अश्विन माह की प्रतिपदा तिथि पर कलश स्थापना के साथ नवरात्रि की शुरुआत हो जाती है। नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना को बहुत ही शुभ और पवित्र माना जाता है। 

घटस्थापना मुहूर्त - सुबह 05:58 बजे से 07:52 बजे तक
घटस्थापना अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 11:37 बजे से 12:25 बजे तक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed