सब्सक्राइब करें

नवरात्रि 2018 : माता के इस शक्तिपीठ पर भक्तों से ज्यादा आते हैं चूहे

मधुकर मिश्र Updated Sun, 14 Oct 2018 10:30 AM IST
विज्ञापन
navratri day 5 karni mata rats temple of india in rajasthan
karni mata

देश में कई ऐसे शक्ति के पीठ हैं जो अपने चमत्कार और अनूठी श्रद्धा और विश्वास के लिए जाने जाते हैं। इन्हीं में से एक है पर्यटकों को सबसे ज्यादा प्रिय माने जाने वाले राजस्थान राज्य के बीकानेर शहर में स्थित करणी माता का मंदिर।

Trending Videos
navratri day 5 karni mata rats temple of india in rajasthan
karni mata

यहां चूहों को नहीं लगता डर
बीकानेर न सिर्फ मीठे रसगुल्लों और नमकीन-भुजियों के लिए जाना जाता है, बल्कि यह शहर देश-विदेश में चूहों वाले मंदिर के रूप में प्रसिद्ध है। जहां विराजमान हैं मां करणी। शक्ति के प्रति हमारी आस्था और अटूट विश्वास से जुड़ा यह दिव्य धाम बीकानेर शहर से ३२ किलोमीटर दूर देशनोक गांव में स्थित है। माता करणी के इस शकितपीठ की बात करें तो यह विश्व की एकमात्र जगह है, जहां चूहे बड़ी आजादी के साथ सरपट दौड़ लगाते हैं और उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचाता। बल्कि शुभ मानते हुए उन्हें पूजा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
navratri day 5 karni mata rats temple of india in rajasthan
karni mata

ऐसे लगता है माता के प्रसाद का भोग
करणी माता के इस मंदिर में टहलते चूहे ही माता के प्रसाद का भोग लगाते हैं, लेकिन इसके बावजूद यहां कभी कोई बीमारी नहीं फैलती। माता के सेवक के रूप में पूजे जाने वाले इन चूहों को लोग काबा कहकर पुकारते हैं। काबों के साथ लोगों की श्रद्धा और लगाव इतना है कि लोग इनको खाने के लिए परात में मूंगफली और दूध आदि देते हैं। माता को चढ़ने वाले प्रसाद पर भी पहला अधिकार काबों यानी चूहों का होता है। जिनके खाने के लिए बकायादा बड़ी सी चांदी की परात भी है। अहम बात यह कि चूहों द्वारा प्रसाद को भोग लगाने के पश्चात ही उसे लोगों में वितरित किया जाता है।

navratri day 5 karni mata rats temple of india in rajasthan
karni mata

इस चूहे का दर्शन माना जाता है शुभ
करणी माता के मंदिर में मंदिर के भीतर टहल रहे तमाम चूहों में यदि आपको सफेद रंग का चूहा दिख जाए तो आप अपने आपको भाग्यशाली ही समझें। क्योंकि यहां पर लोगों की मान्यता है कि सफेद चूहे देखने वाले व्यक्ति पर माता अपनी अपार कृपा बरसाती हैं। यही कारण है कि इस सफेद चूहे के दर्शन के लिए यहां श्रद्धालु घंटों तक इंतजार करते हैं।

विज्ञापन
navratri day 5 karni mata rats temple of india in rajasthan
karni mata

इस अपराध के लिए चढ़ाना पड़ता है चांदी का चूहा
करणी माता के सेवक के रूप में पूजे जाने वाले इन चूहों को यहां कोई भूलकर भी नुकसान नहीं पहुंचाता है। यदि अनजाने में किसी से यह अपराध हो जाता है तो उसे माता को चांदी का चूहा चढ़ाकर अपने अपराध के लिए क्षमा मांगनी पड़ती है, तब कहीं जाकर वह इस अपराध से मुक्त हो पाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed