सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   karwa chauth 2021 married women avoid these colors of sarees on karwa chauth vrat

karwa chauth 2021: करवा चौथ पर महिलाओं को भूलकर भी नहीं पहनने चाहिए इस रंग के कपड़े, माना जाता है अशुभ

धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 24 Oct 2021 06:44 AM IST
विज्ञापन
karwa chauth 2021 married women avoid these colors of sarees on karwa chauth vrat
karwa chauth 2021 - फोटो : prayagraj

करवा चौथ पर सुहागन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु व सुखी दांपत्य जीवन के लिए निर्जला उपवास करती हैं। हर सुहागन महिला के लिए इस दिन का विशेष महत्व होता है और वे बेसब्री से इस दिन का इंतजार करती हैं। इस बार करवा चौथ का त्योहार 24 अक्टूबर 2021 को रखा जाएगा। इस दिन सोलह श्रंगार करने का बहुत महत्व माना जाता है, महिलाएं हाथों में मेहंदी रचाती हैं, आलता लगाती हैं व सोलह श्रंगार करके पूजन करती हैं। करवा चौथ सौभाग्य का प्रतीक है, जहां कई रंगों को बहुत शुभ माना जाता है तो वहीं कुछ रंग ऐसे भी हैं जिन्हें सुहागन स्त्रियों के लिए शुभ नहीं माना जाता है और इसलिए इस दिन कुछ बातों को ध्यान में रखने के साथ ही कपड़ो के रंग का ध्यान रखना बेहद आवश्यक होता है। इस दिन कुछ रंगों के कपड़े पहनना शुभ नहीं माना जाता है। सुहागन स्त्रियों को करवा चौथ पर इन रंगो को कपड़े भूलकर भी नहीं पहनने चाहिए।

विज्ञापन
loader
Trending Videos


 

karwa chauth 2021 married women avoid these colors of sarees on karwa chauth vrat
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

काला रंग
काले रंग को अशुभता और नकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है, इसलिए हिंदू धर्म में कोई भी शुभ कार्य या धार्मिक अनुष्ठान के समय काला रंग पहनने से मना किया जाता है। मंगलसूत्र में काले रंग के मोती का प्रयोग केवल बुरी नजर से बचाने के लिए किया जाता है इसलिए मंगलसूत्र व काजल के सिवाय किसी भी तरह से काले रंग का प्रयोग नहीं करना चाहिए। खासतौर पर सुहगिन स्त्रियों को ध्यान रखना चाहिए कि करवा चौथ पर काले रंग के वस्त्र धारण न करें।

सफेद रंग
सफेद रंग भले ही शांति और सौम्यता का प्रतीक माना जाता है लेकिन सनातन धर्म में सुहगिनों के लिए यह रंग पहनना अशुभ माना जाता है, इसलिए करवा चौथ पर सुहागिन महिलाओं को भूलकर भी सफेद रंग की साड़ी आदि नहीं पहनने चाहिए। इसी के साथ सफेद रंग की चीजों जैसे दही, दूध, चावल या सफेद वस्त्र आदि भी इस दिन दान नहीं करने चाहिए।

भूरा रंग
वैसे तो भूरा रंग अशुभ नहीं माना जाता है लेकिन कहा जाता है कि इस रंग पर राहु-केतु का प्रभाव होता है इसलिए सुहगिन महिलाओं को करवाचौथ पर भूरे रंग के कपड़े पहनने से भी बचना चाहिए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

karwa chauth 2021 married women avoid these colors of sarees on karwa chauth vrat
करवा चौथ पर पहने शुभ रंगों के कपड़े (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

सुहगिन स्त्रियों के लिए ये रंग रहते हैं शुभ
सुहागिन स्त्रियों के लिए लाल, गुलाबी, पीला, हरा, महरून रंग पहनना शुभ माना जाता है। इस दिन महिलाओं को इन्हीं में से किसी रंग के कपड़े पहनने चाहिए और पूजा के समय यदि लाल वस्त्र धारण करें तो अत्यंत शुभ रहेगा। करवा चौथ पर शादी का जोड़ा पहनना बहुत शुभ माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed