सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Masik Shivratri 2026 of Vaishakh Month know the Astrology Remedies in hindi

Masik Shivratri 2026: वैशाख मास की शिवरात्रि कब? जानें शिवलिंग से जुड़े कुछ अचूक उपाय

धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shweta Singh Updated Tue, 07 Apr 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
सार

वैशाख महीने की मासिक शिवरात्रि का दिन यदि पूरी श्रद्धा के साथ मनाया जाए, तो भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। कुछ विशेष उपाय करने से भक्तों को आध्यात्मिक पवित्रता तथा शांति का आशीर्वाद देते हैं। 

Masik Shivratri 2026 of Vaishakh Month know the Astrology Remedies  in hindi
Vaishakh Masik Shivratri Kab Hai - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Vaishakh Masik Shivratri: भगवान शिव को समर्पित मासिक शिवरात्रि का व्रत हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को रखा जाता है। इस पवित्र दिन पर, विधि-विधान से भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा करने की परंपरा है। वैशाख महीने की मासिक शिवरात्रि का दिन यदि पूरी श्रद्धा के साथ मनाया जाए, तो भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। कुछ विशेष उपाय करने से भक्तों को आध्यात्मिक पवित्रता तथा शांति का आशीर्वाद देते हैं। इस विशेष दिन पर शिवलिंग से जुड़े कुछ सरल और फलदायी उपाय किए जा सकते हैं। आइए जानते हैं कब मनाई जाएगी मासिक शिवरात्रि और शिवलिंग से जुड़े कुछ उपायों के बारे में। 

Trending Videos

Shani Mahadasha: शनि की महादशा में इन दो ग्रहों की अंतर्दशा देती है शुभ फल, मिलते हैं करियर और आर्थिक लाभ
विज्ञापन
विज्ञापन

Manglik Dosh Upay: मांगलिक दोष से राहत पाने के लिए जरूर अपनाएं ये 5 सरल उपाय
 

Masik Shivratri 2026 of Vaishakh Month know the Astrology Remedies  in hindi
कब है वैशाख मास? - फोटो : Adobe Stock

कब है वैशाख मास? 
वैशाख मास की मासिक शिवरात्रि वर्ष 2026 में 15 अप्रैल को मनाई जाएगी। इस दिन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि रात 10 बजकर 31 मिनट पर प्रारंभ होगी और अगले दिन यानी 16 अप्रैल को शाम 8 बजकर 11 मिनट पर समाप्त होगी। इसलिए निशिता काल के अनुसार व्रत और पूजा 15 अप्रैल की रात को ही करना अधिक शुभ माना जाता है।

Masik Shivratri 2026 of Vaishakh Month know the Astrology Remedies  in hindi
वैशाख मासिक शिवरात्रि  शुभ मुहूर्त - फोटो : Adobe Stock

वैशाख मासिक शिवरात्रि  शुभ मुहूर्त 
ब्रह्म मुहूर्त - 15 अप्रैल प्रातः 04:33 बजे से प्रातः 05:21 बजे तक
अमृत काल -15 अप्रैल प्रातः 07:35 बजे से प्रातः 09:09 बजे तक 

Masik Shivratri 2026 of Vaishakh Month know the Astrology Remedies  in hindi
शिवलिंग से जुड़े उपाय - फोटो : adobe stock

शिवलिंग से जुड़े उपाय 

  • एक तांबे के लोटे में जल लें, उसमें काले तिल मिलाएं और उससे शिवलिंग का अभिषेक करें। इस समय "ॐ नमः शिवाय" मंत्र का जाप करने से ग्रहों के दुष्प्रभाव कम होते हैं।
  • यदि आप अपने घर में पारद शिवलिंग स्थापित करते हैं और इस दिन पूरी श्रद्धा से उसकी पूजा करते हैं, तो आपकी आय में वृद्धि होगी।
  • आटे से 11 शिवलिंग बनाना और उनका जल से अभिषेक करना भी एक विशेष उपाय है। कहा जाता है कि इस दिन मंत्रों का जाप करने से आपको संतान प्राप्ति में सहायता मिलती है।\
  • यदि किसी के विवाह में बाधाएं आ रही हैं, तो शिवलिंग का केसर मिश्रित दूध से अभिषेक करना और देवी पार्वती की पूजा करना शुभ माना जाता है।
  • ऐसा माना जाता है कि शिवलिंग पर शुद्ध घी अर्पित करने के बाद उस पर जल चढ़ाने से संतान संबंधी समस्याएं दूर होती हैं।
  • मासिक शिवरात्रि की शाम को, भगवान शिव को जल अर्पित करना चाहिए और"ॐ नमः शिवाय" मंत्र का जाप करना चाहिए। 
  • इसके बाद 11 घी के दीपक जलाना अत्यंत शुभ माना जाता है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता और संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed