Masik Shivratri May 2021: वैशाख माह में मासिक शिवरात्रि व्रत 9 मई को रखा जाएगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार, मासिक शिवरात्रि प्रत्येक माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को आती है। इस दिन भगवान शिव की कृपा दृष्टि पाने के लिए उनकी विधि-विधान से पूजा की जाती है। यह व्रत जातकों को जीवन में सुख-शांति प्रदान करता है। साथ ही संतान प्राप्ति, रोगों से मुक्ति के लिए भी मासिक शिवरात्रि का व्रत किया जाता है।
Masik Shivratri May 2021: इस दिन है मासिक शिवरात्रि, बन रहा है ये शुभ योग, जानें मुहूर्त
चतुर्दशी आरंभ- 09 मई दिन रविवार को शाम 07 बजकर 30 मिनट से
चतुर्दशी समाप्त- 10 मई दिन सोमवार को रात 09 बजकर 55 मिनट पर
मासिक शिवरात्रि पर शुभ योग
हिन्दू पंचांग के अनुसार, वैशाख मासिक शिवरात्रि के दिन दो योग बन रहे हैं। इस दिन प्रीति व आयुष्मान योग बन रहे हैं। ये दोनों ही योग बहुत ही शुभ माने जाते हैं। इन योगों में किए गया कोई भी कार्य सफल होता है।
मासिक शिवरात्रि के दिन सुबह स्नान करने के बाद घर के मंदिर में दीप जलाएं। सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा करें। अगर आपके घर में शिवलिंग है तो शिवलिंग का गंगा जल से अभिषेक करें। गंगा जल नहीं होने पर आप साफ पानी से भी भोले बाबा का अभिषेक कर सकते हैं। जिनके घर में शिवलिंग नहीं है वो भोले बाबा का ध्यान करें। भगवान शिव की आरती करें। भगवान शिव के साथ माता पार्वती की आरती भी करें। इस दिन अपनी इच्छानुसार भगवान शंकर को भोग लगाएं। भगवान को सात्विक आहार का ही भोग लगाएं। भोग में कुछ मीठा भी शामिल करें।
पौराणिक कथाओं और धार्मिक ग्रंथों के अनुसार भगवान शिव महाशिवरात्रि के दिन मध्य रात्रि के समय शिव लिंग के रूप में प्रकट हुए थे। जिसके बाद सबसे पहले भगवान ब्रह्मा और भगवान विष्णु ने उनकी पूजा की थी। शास्त्रों के अनुसार अपने जीवन के उद्धार करने हेतु माता लक्ष्मीं, सरस्वती, गायत्री, सीता, पार्वती तथा रति जैसी बहुत-सी देवियों और रानियों ने भी शिवरात्रि का व्रत किया था।

कमेंट
कमेंट X