सब्सक्राइब करें

Rambha Tritiya 2022 Date: आज है रंभा तृतीया व्रत? जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Thu, 02 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Rambha Tritiya 2022 date When Is Rambha Teej know Worship method and puja vidhi
कब है रंभा तृतीया व्रत? जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त - फोटो : istock

Rambha Tritiya 2022 Date: हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक वर्ष ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को रंभा तृतीया का व्रत रखा जाता है। इस दिन कुवांरी कन्याएं मन चाहा वर पाने के लिए व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूजा अर्चना करती हैं। सुहागिन महिलाएं भी अपने पति की लंबी आयु और बुद्धिमान संतान की प्राप्ति तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए विधि पूर्वक ये व्रत रखती हैं। रंभा तीज के दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं और व्रत का संकल्प लेती हैं। रंभा तृतीया या रंभा तीज के दिन भगवान शिव के साथ माता पार्वती और लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, सौभाग्य प्राप्ति के लिए अप्सरा रंभा ने इस व्रत को किया था। इसलिए इसे रंभा तीज कहा जाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि सौंदर्य और सौभाग्य का व्रत रंभा तीज इस बार कब है और शुभ फलों की प्राप्ति के लिए किस विधि से पूजा करनी चाहिए.... 

Trending Videos
Rambha Tritiya 2022 date When Is Rambha Teej know Worship method and puja vidhi
कब है रंभा तृतीया व्रत? जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त - फोटो : iStock

कब है रंभा तृतीया व्रत?
ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि की शुरुआत 01 जून बुधवार की रात में 09 बजकर 47 मिनट से हो रही है। वहीं इस तिथि का समापन 03 जून 2022, शुक्रवार की रात 12 बजकर 17 मिनट पर होगा। उदया तिथि 02 जून 2022, दिन गुरुवार को प्राप्त हो रही है, इसलिए ये व्रत 02 जून को रखा जाएगा।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Rambha Tritiya 2022 date When Is Rambha Teej know Worship method and puja vidhi
कब है रंभा तृतीया व्रत? जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त - फोटो : iStock

रंभा तृतीया पूजा विधि

  • इस दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नानादि करके व्रत एवं पूजा का संकल्प लें और पूजा स्थल पर पूर्व दिशा में मुंहकर के पूजा के लिए बैठें। 
  • स्वच्छ आसन पर भगवान शिव और माता पार्वती की मूर्ति स्थापित करें। उनके आसपास पूजा में पांच दीपक लगाएं। 
  • सबसे पहले गणेश जी की पूजा करें। इसके बाद 5 दीपक की पूजा करें। 
  • इसके बाद भगवान शिव-पार्वती की पूजा करें। 
  • पूजा में मां पार्वती को कुमकुम, चंदन, हल्दी, मेहंदी, लाल फूल, अक्षत और अन्य पूजा की सामग्री चढ़ाएं। 
  • वहीं भगवान शिव गणेश और अग्निदेव को अबीर, गुलाल, चंदन और अन्य सामग्री चढ़ाएं।
Rambha Tritiya 2022 date When Is Rambha Teej know Worship method and puja vidhi
कब है रंभा तृतीया व्रत? जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त - फोटो : iStock

इस मंत्र का जाप करें
ॐ ! रंभे अगच्छ पूर्ण यौवन संस्तुते

विज्ञापन
Rambha Tritiya 2022 date When Is Rambha Teej know Worship method and puja vidhi
कब है रंभा तृतीया व्रत? जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त - फोटो : iStock

रंभा तृतीया व्रत का महत्व
मान्यता है कि रंभा तीज या रंभा तृतीया व्रत करने से महिलाओं को सौभाग्य की प्राप्ति है। पति की उम्र बढ़ती है और संतान सुख मिलता है। इस दिन व्रत रखने और दान करने से मनोकामना पूरी होती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed