{"_id":"6a7adb9d19b4bee14903fc4a","slug":"surya-grahan-2026-12-august-surya-grahan-in-india-surya-grahan-bharat-mein-dikhega-ya-nahi-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Surya Grahan 2026: 12 अगस्त को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, क्या भारत में दिखेगा या नहीं ?","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Surya Grahan 2026: 12 अगस्त को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, क्या भारत में दिखेगा या नहीं ?
Tue, 11 Aug 2026 01:52 PM IST
विनोद शुक्ला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Tue, 11 Aug 2026 01:52 PM IST
सार
Surya Grahan 2026: 12 अगस्त को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण है जो श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर लगेगा। यह सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार रात 09 बजकर 4 मिनट से लगेगा।
विज्ञापन
12 अगस्त को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण
- फोटो : अमर उजाला AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कल साल का आखिरी सूर्य ग्रहण है, हिंदू पंचांग के अनुसार श्रावण माह की अमावस्या तिथि को लगेगा जिसे हरियाली अमावस्या के नाम से जाना जाता है। इस बार 12 अगस्त को लगने वाला सूर्य ग्रहण को लेकर काफी असमंजस की स्थिति बन रही है कि यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा या नहीं। सूर्यग्रहण कितने बजे से शुरू होगा और कितने बजे तक चलेगा, साथ ही इसका सूतक काल मान्य होगा या नहीं। इसके अलावा इस सूर्य ग्रहण का प्रभाव किस-किस राशियों के ऊपर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं इस सूर्य ग्रहण से जुड़ी सभी जानकारियां।
विज्ञापन
12 अगस्त 2026 सूर्य ग्रहण
बुधवार, 12 अगस्त को सूर्य ग्रहण लगेगा। यह सूर्य ग्रहण साल 2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण होगा। पंचांग के अनुसार, 12 अगस्त को लगने वाले इस ग्रहण की शुरूआत रात 09 बजकर 4 मिनट से होगी जो देर रात 01 बजकर 27 मिनट तक चलेगा। यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा जिसे वलयाकार ग्रहण भी कहते हैं।
विज्ञापन
क्या यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखेगा या नहीं ?
कल यानी 12 अगस्त को लगने वाला सूर्य ग्रहण साल का दूसरा ग्रहण होगा। लेकिन सभी के मन में यह सवाल है क्या सूर्य ग्रहण को भारत में देखा जा सकेगा या नहीं, जवाब है नहीं। यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। साल का यह दूसरा सूर्यग्रहण भारतीय समयानुसार रात को लगेगा जिस कारण ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा।
विज्ञापन
क्या सूर्य ग्रहण का सूतक काल मान्य होगा या नहीं
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब सूर्य ग्रहण लगता है तो उससे 12 घंटे पहले सूतककाल लग जाता है। हिंदू धर्म में सूतक काल को अच्छा नहीं माना जाता है। सूतक काल के दौरान किसी भी तरह का शुभ और मांगलिक कार्य करना वर्जित हो जाता है। चूंकि यह सूर्य ग्रहण भारत में द्दश्यमान नहीं होगा जिसके कारण इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा, जिस कारण से पूजा और शुभ कार्य में किसी भी तरह की पाबंदी नहीं होगी। 12 अगस्त को सूर्य ग्रहण के दौरान मंदिरों के कपाट खुले रहेंगे और नियमित रूप से पूजा-पाठ की जा सकेगी।
सूर्य ग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा
12 अगस्त को लगने वाला साल का आखिरी सूर्यग्रहण भारत में नहीं देखा जा सकेगा। इस सूर्य ग्रहण को स्पेन, आइसलैंड, ग्रीनलैंड, पुर्तगाल, आर्कटिक और उत्तरी रूस के हिस्सों में देख जा सकता है।
Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण में साढ़ेसाती और ढैय्या वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें, कष्टकारी रहेंगे आने वाले 10 दिन
Surya Grahan 2026: हरियाली अमावस्या पर लगेगा सूर्य ग्रहण, इन 4 राशियों के लिए आने वाले 90 दिन रहेंगे शुभ
Solar Eclipse 2026: 12 अगस्त को लगेगा साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, जानें 12 राशियों के जीवन पर इसका प्रभाव
Surya Grahan 2026: कल साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, इन राशि वालों की खुलेगी बंद किस्मत और होगा बंपर लाभ
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।