{"_id":"680c860abb995092dd0ca31c","slug":"vastu-tips-people-living-in-these-4-types-of-houses-never-get-success-know-the-other-details-inside-2025-04-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Vastu Tips: इस तरह के बने मकान में होते हैं कई तरह के वास्तु दोष, जानिए वास्तु के नियम","category":{"title":"Vaastu","title_hn":"वास्तु","slug":"vastu"}}
Vastu Tips: इस तरह के बने मकान में होते हैं कई तरह के वास्तु दोष, जानिए वास्तु के नियम
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Sat, 26 Apr 2025 01:30 PM IST
विज्ञापन
सार
Home Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की दिशा, बनावट और स्थिति अगर सही न हो, तो वह नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देती है, जिससे जीवन में रुकावटें आने लगती हैं। तो आज के इस लेख में हम आपको उन चार तरह के मकानों के बारे में, जिनमें रहने से तरक्की रुक सकती है और परेशानियां बढ़ सकती हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।

किस दिशा में बनवाएं घर
- फोटो : freepik.com
विज्ञापन
विस्तार
आज कल लोग वास्तु के अनुसार ही घर बनवा रहे हैं और घर में हर दिखाकर और अच्छे से जचवा कर ही रख रहे हैं। घर बनाना हर इंसान का सबसे बड़ा सपना होता है। हर इंसान चाहता है कि उसका घर सुख-शांति, समृद्धि और तरक्की का स्थान हो। लेकिन कई बार पूरे संघर्ष और लाख मेहनत के बाद भी जीवन में सफलता नहीं मिलती, घर में रहने वाले लोगों का मन भी अशांत रहता है और धन की कमी बनी रहती है। इसका एक कारण घर का वास्तु दोष भी हो सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की दिशा, बनावट और स्थिति अगर सही न हो, तो वह नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देती है, जिससे जीवन में रुकावटें आने लगती हैं। तो आज के इस लेख में हम आपको उन चार तरह के मकानों के बारे में, जिनमें रहने से तरक्की रुक सकती है और परेशानियां बढ़ सकती हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।
1. कोने का मकान
सबसे पहले कोने के मकान की बात करते हैं, जो मकान किसी चौराहे या दो सड़कों के बीच कोने पर होता है, उसे कोने का मकान कहते हैं। ऐसे मकान में अक्सर शांति नहीं रहती, और न ही ऊर्जा का बहाव ठीक रहता है। इससे घर में रहने वालों को तनाव, धन की कमी और सेहत से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। यही नहीं, कोने के मकान में लगातार शोर-शराबा भी आता रहता है, जिससे घर में कभी भी शांति नहीं होती है।
2. दक्षिण की ओर खुलने वाला मकान
अगर घर का दरवाजा दक्षिण दिशा में है, तो वो भी वास्तु के अनुसार ठीक नहीं माना जाता। दक्षिण दिशा यमराज की दिशा मानी जाती है। ऐसे घरों में रहने वाले लोगों को नौकरी, बिजनेस और सेहत में कई बार दिक्कतें आती हैं। इसलिए अगर आप भी मकान बनवाने की सोच रहे हैं तो इस बात का जरूर ध्यान रखें।
3. शेर मुखी मकान
अब बात करते हैं शेर मुखी मकान की। शेर मुखी मकान वो होता है जो आगे से चौड़ा और पीछे से पतला होता है। इस तरह के मकान में धन की कमी, अस्थिरता और झगड़े हो सकते हैं। रहने के लिए यह अच्छा नहीं माना जाता, लेकिन दुकान या ऑफिस के लिए यह कभी-कभी ठीक हो सकता है।
4. तीन तरह के दोष वाले मकान
यही नहीं, बता दें कि इसके अलावा कुछ मकान ऐसे भी होते हैं जिनमें विशेष वास्तु दोष होते हैं। जैसे त्रिकोणीय आकार की जमीन पर बने मकान। ऐसे घर जो बीच से कटे हुए या अधूरे हों या फिर जिनके दक्षिण-पूर्व या दक्षिण-पश्चिम दिशा में कोई बड़ा दोष हो। ऐसे घरों में रहने से व्यक्ति को मानसिक तनाव, आर्थिक नुकसान और पारिवारिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

Trending Videos

कमेंट
कमेंट X