{"_id":"6955111174d06d2bcb04d4db","slug":"new-year-2026-resolution-self-improvement-change-yourself-not-others-for-happy-life-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"New Year 2026 Resolution: नए साल में सुखी जीवन का संकल्प, दूसरों को नहीं खुद को बदलें","category":{"title":"Wellness","title_hn":"पॉज़िटिव लाइफ़","slug":"wellness"}}
New Year 2026 Resolution: नए साल में सुखी जीवन का संकल्प, दूसरों को नहीं खुद को बदलें
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Thu, 01 Jan 2026 07:21 AM IST
विज्ञापन
सार
New Year 2026 Resolution: नया साल न सिर्फ कैलेंडर बदलने का नाम होता है ,बल्कि कुछ संकल्प, लक्ष्य और एक नई शुरुआत का समय होता है। नए साल को सुख बनाने के लिए जीवन में कई अहम बदलाव करने पड़ते हैं।
नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं
- फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
हम सभी रोजमर्रा की जिंदगी में परिवार, कार्यस्थल और समाज में अनेक लोगों से घिरे रहते हैं। हर व्यक्ति की सोच, स्वभाव, आदतें और जीवन को देखने का नज़रिया अलग होता है। यह स्वाभाविक भी है, क्योंकि कोई भी इंसान बिल्कुल हमारे जैसा नहीं हो सकता। इसके बावजूद अक्सर हम यह उम्मीद करने लगते हैं कि लोग हमारी तरह सोचें, हमारे तरीके से काम करें और हमारी बातों को प्राथमिकता दें। यहीं से समस्याओं की शुरुआत होती है। जब हम दूसरों को बदलने की कोशिश करते हैं, तो परिणाम के रूप में हमें केवल तनाव, असंतोष और तकरार ही मिलती है। यदि हम चाहते हैं कि रिश्तों में मिठास बनी रहे और जीवन सुखमय हो, तो समझदारी इसी में है कि हम दूसरों को नहीं, खुद को बदलने पर ध्यान दें।
अहम से रिश्तों में दूरी
चाहे परिवार हो, दोस्ती हो या ऑफिस का माहौल रिश्तों में दरार पड़ने की सबसे बड़ी वजह अक्सर हमारा अहंकार बनता है। कई बार सामने वाला व्यक्ति सही बात कह रहा होता है, लेकिन हम केवल इसलिए उसे स्वीकार नहीं करते क्योंकि हमें लगता है कि इससे हमारी ईगो को ठेस पहुँचेगी। यही छोटी-सी बात धीरे-धीरे मनमुटाव और दूरी का कारण बन जाती है। कुछ लोग स्वयं को हमेशा दूसरों से श्रेष्ठ मानते हैं और अपनी बात को ही अंतिम सत्य समझते हैं। ऐसी मानसिकता रिश्तों में कड़वाहट भर देती है। रिश्तों को निभाने के लिए ज़रूरी है कि हम अहंकार को पीछे रखें, सामने वाले की स्थिति को समझें और छोटी-छोटी बातों को नज़रअंदाज़ करना सीखें। यही छोटा-सा बदलाव बड़े विवादों को रोक सकता है।
दूसरों को बदलने से बचें
अक्सर लोग अपना समय और ऊर्जा इस प्रयास में लगा देते हैं कि सामने वाला व्यक्ति उनके अनुसार ढल जाए। जबकि सच्चाई यह है कि किसी का मूल स्वभाव बदलना लगभग असंभव होता है। जितना अधिक हम दूसरों को बदलने की कोशिश करते हैं, उतना ही अधिक हम स्वयं निराश होते जाते हैं। जो लोग हर परिस्थिति में खुद को शांत और संतुलित रखते हैं, वे समस्याओं का समाधान आसानी से निकाल लेते हैं। विशेषज्ञ भी मानते हैं कि सकारात्मक और प्रसन्नचित्त व्यक्ति तनाव, अवसाद, उच्च रक्तचाप और चिंता जैसी समस्याओं से काफी हद तक दूर रहते हैं। इसलिए समझदारी इसी में है कि हम अपने भीतर बदलाव लाने का प्रयास करें।
रखें सकारात्मक सोच
कोई भी रिश्ता हमारे नियंत्रण में पूरी तरह नहीं होता। जब तक हम किसी बात को दूसरों के दृष्टिकोण से नहीं समझेंगे, तब तक नकारात्मक परिस्थितियाँ बनी रहेंगी। जब अपेक्षाएँ हावी हो जाती हैं, तो हम दूसरों में कमियाँ ढूँढने लगते हैं। इससे न केवल हम स्वयं दुखी होते हैं, बल्कि अपने आसपास के लोगों को भी परेशान करते हैं। बेहतर यही है कि परिस्थितियों के अनुसार सामंजस्य बिठाया जाए। जैसे ही आपका नज़रिया बदलता है, चीज़ें सकारात्मक दिखने लगती हैं और मन भी प्रसन्न रहता है। अनेक शोध यह सिद्ध करते हैं कि सकारात्मक सोच वाले लोग शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक स्वस्थ रहते हैं।
खुद को परखें
यह आवश्यक नहीं कि हम हर समय सही ही हों। ज़रूरी है कि हम अपनी कमज़ोरियों, गलतियों और उन आदतों को पहचानें जो अनजाने में दूसरों को परेशान करती हैं। सबसे पहले स्वयं को ईमानदारी से समझना और अपनी कमियों को स्वीकार करना आवश्यक है। जब मन और बुद्धि में संतुलन होता है, तभी हम सही निर्णय ले पाते हैं। यदि हम अपनी सोच को सकारात्मक रखें, तो अपनी गलतियों को स्वीकार करना भी आसान हो जाता है। खुद में बदलाव लाने से तनाव कम होता है, नकारात्मकता दूर रहती है और जीवन अधिक संतुलित बनता है। अच्छे स्वास्थ्य, खुशहाल मन और मधुर रिश्तों के लिए स्वयं में सकारात्मक बदलाव लाना ही वास्तव में खुशहाल जीवन की पहली सीढ़ी है।
पढ़ें सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026
Mesh Rashifal 2026: मेष राशि के लिए साल 2026 का वार्षिक राशिफल, पढ़ें जनवरी से दिसंबर तक कैसे बीतेंगे 12 माह
Taurus Rashifal 2026: वृष राशि के लिए साल 2026 का वार्षिक राशिफल, पढ़ें जनवरी से दिसंबर तक कैसे बीतेंगे 12 माह
Mithun Rashifal 2026: मिथुन राशि के लिए साल 2026 का राशिफल, पढ़ें जनवरी से दिसंबर तक कैसे बीतेंगे 12 माह
Kark Rashifal 2026: कर्क राशि के लिए साल 2026 का राशिफल, पढ़ें जनवरी से दिसंबर तक कैसे बीतेंगे 12 माह
Leo Horoscope 2026: सिंह राशि के लिए साल 2026 का राशिफल, पढ़ें जनवरी से दिसंबर तक कैसे बीतेंगे 12 माह
Kanya Rashifal 2026: कन्या राशि के लिए साल 2026 का राशिफल, पढ़ें जनवरी से दिसंबर तक कैसे बीतेंगे 12 माह
Tula Rashifal 2026: तुला राशि के लिए साल 2026 का राशिफल, पढ़ें जनवरी से दिसंबर तक कैसे बीतेंगे 12 माह
Vrishchik Rashifal 2026: वृश्चिक राशि के लिए साल 2026 का राशिफल, पढ़ें जनवरी से दिसंबर तक कैसे बीतेंगे 12 माह
Dhanu Rashifal 2026: धनु राशि के लिए साल 2026 का राशिफल, पढ़ें जनवरी से दिसंबर तक कैसे बीतेंगे 12 माह
Makar Rashifal 2026: मकर राशि के लिए साल 2026 का राशिफल, पढ़ें जनवरी से दिसंबर तक कैसे बीतेंगे 12 माह
Kumbh Rashifal 2026: कुंभ राशि के लिए साल 2026 का राशिफल, पढ़ें जनवरी से दिसंबर तक कैसे बीतेंगे 12 माह
Meen Rashifal 2026: मीन राशि के लिए साल 2026 का राशिफल, पढ़ें जनवरी से दिसंबर तक कैसे बीतेंगे 12 माह
Trending Videos

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार,
स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन