सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   Sadhvi Bhagawati Saraswati will attend Amar Ujala Samwad 2026 know about her journey

Amar Ujala Samwad 2026: संवाद का हिस्सा बनेंगी साध्वी भगवती सरस्वती जी, 'सार्थक जीवन' पर रखेंगी विचार

धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Megha Kumari Updated Mon, 18 May 2026 08:26 AM IST
विज्ञापन
सार

Amar Ujala Samwad 2026: 18 और 19 मई 2026 को लखनऊ में अमर उजाला 'संवाद उत्तर प्रदेश 2026' का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में धर्म और अध्यात्म के क्षेत्र की प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु 'साध्वी भगवती सरस्वती' भी शामिल होंगी। 
 

Sadhvi Bhagawati Saraswati will attend Amar Ujala Samwad 2026 know about her journey
Amar Ujala Samwad 2026 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Amar Ujala Samwad 2026: यूपी की राजधानी लखनऊ में अमर उजाला समूह द्वारा 'संवाद उत्तर प्रदेश 2026' का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह खास कार्यक्रम 18 और 19 मई 2026 को लखनऊ स्थित 'द सेंट्रम' होटल में आयोजित होगा। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इसके अलावा सिनेमा जगत की कई प्रसिद्ध हस्तियां भी इस मंच का हिस्सा बनेंगी। अमर उजाला संवाद का यह मंथन केवल विचारों का आदान-प्रदान नहीं, बल्कि समाज-संस्कृति और विकास मूल्यों पर गहन चर्चा का एक महत्वपूर्ण मंच बनने जा रहा है। इस दो दिवसीय आयोजन में धर्म और अध्यात्म के क्षेत्र की प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु 'साध्वी भगवती सरस्वती' (Sadhvi Bhagawati Saraswati)भी 'संवाद उत्तर प्रदेश 2026' में शामिल होंगी। वह अपने प्रेरणादायक विचारों से लेकर आध्यात्मिक अनुभवों को भी साझा करेंगी। साथ ही अपनी सकारात्मक सोच के माध्यम से लोगों को जीवन के प्रति नई दिशा देने का प्रयास करेंगी।



साध्वी भगवती सरस्वती जी
'संवाद उत्तर प्रदेश 2026' का हिस्सा बनने वाली प्रसिद्ध हस्तियों में एक नाम साध्वी भगवती सरस्वती जी का भी शामिल है। वह आध्यात्मिक गुरु के साथ-साथ प्रेरक वक्ता और लेखिका भी हैं। साध्वी भगवती सरस्वती डिवाइन शक्ति फाउंडेशन की अध्यक्ष हैं। यह संस्था गरीब और जरूरतमंद बच्चों की निःशुल्क शिक्षा, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण तथा महिला सशक्तिकरण से जुड़े कई सामाजिक कार्य करती है। समाज के कमजोर वर्गों के लिए लगातार किए जा रहे उनके प्रयासों ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई है। उनकी सेवा भावना और मानवता के प्रति समर्पण लोगों को प्रेरित करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


साध्वी भगवती सरस्वती 'ग्लोबल इंटरफेथ वाश एलायंस' की महासचिव भी हैं। यह संस्था स्वच्छ जल, स्वच्छता और बेहतर जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए काम करती हैं। पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों पर भी वह लगातार लोगों को जागरूक करती रही हैं।


 

अमर उजाला 'संवाद उत्तर प्रदेश 2026' में शामिल होकर साध्वी भगवती सरस्वती जी अपने अनुभवों के जरिए बताएंगी कि, किस तरह सकारात्मक सोच और आध्यात्मिक दृष्टिकोण इंसान के जीवन को नई दिशा दे सकता है। इसके अलावा वह सार्थक जीवन, सकारात्मक विचार और आत्मिक संतुलन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी अपने विचार रखेंगी। उनका संबोधन न केवल अध्यात्म से जुड़ा होगा, बल्कि जीवन को बेहतर बनाने और समाज के प्रति जिम्मेदारियों को समझने की प्रेरणा भी देगा।


कार्यक्रम में शामिल रहेंगे कई खास मेहमान

'अमर उजाला संवाद उत्तर प्रदेश 2026' में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियां भी शामिल होंगी। इस मंच पर अखिलेश यादव और केशव प्रसाद मौर्य भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। वहीं मनोरंजन जगत से रणदीप हुड्डा, वरुण धवन, रिचा चड्ढा और मृणाल ठाकुर कार्यक्रम की रौनक बढ़ाएंगे। इसके अलावा श्वेता त्रिपाठी, नवजोत सिंह सिद्धू, संग्राम सिंह और सेलिब्रिटी शेफ हरपाल सिंह सोखी भी इस खास आयोजन में शामिल होकर अपने विचार साझा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed