Samwad 2026: अमर उजाला संवाद में शामिल होंगी देवी चित्रलेखा, आध्यात्म और भारतीय संस्कृति पर रखेंगी विचार
Amar Ujala Samwad Uttarakhand 2026: 24 जून 2026, बुधवार को देहरादून में आयोजित होने जा रहे अमर उजाला संवाद में कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। इस विशेष मंच पर आध्यात्म जगत की प्रसिद्ध वक्ता देवी चित्रलेखा भी शिरकत करेंगी, जहां वह आध्यात्म और भारतीय संस्कृति से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा करेंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Amar Ujala Samwad Uttarakhand 2026: 24 जून 2026, बुधवार को देहरादून में अमर उजाला संवाद आयोजित होने जा रहा है। इस खास संवाद में देश भर की कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। 'सतत विकास' की थीम पर आयोजित अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में उत्तराखंड के विकास से लेकर स्वास्थ्य-शिक्षा जैसे कई बड़े मुद्दों पर गहन चर्चा की जाएगी। इस प्रतिष्ठित आयोजन में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य वक्ता शामिल होंगे। वहीं राजनीति, सिनेमा और सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े बड़े चेहरे भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। खास बात यह है कि धर्म, संस्कृति और आध्यात्म जगत की प्रसिद्ध वक्ता देवी चित्रलेखा भी इस मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगी। बता दें, देवी चित्रलेखा देश की जानी-मानी आध्यात्मिक वक्ता होने के साथ-साथ एक मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में भी पहचान रखती हैं। आइए इनके जीवन के बारे में जानते हैं।
आध्यात्म और नैतिक मूल्यों पर साझा करेंगी विचार
देहरादून में आयोजित अमर उजाला के इस भव्य संवाद कार्यक्रम में देवी चित्रलेखा शामिल होंगी। वह इस संवाद में 'सुप्रभात देहरादून' सत्र के जरिये आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और जीवन के मूल्यों जैसे विषयों पर अपने विचार रखेंगी। माना जाता है कि, देवी चित्रलेखा अपने आध्यात्मिक जीवन की शुरुआत बहुत कम उम्र में की थी।
समय के साथ-साथ उनकी रूचि धर्म-संस्कृति के प्रति बढ़ती गई और उन्होंने ब्रज के संत रमेश बाबा जी के मार्गदर्शन में पहली बार सार्वजनिक रूप से अपने आध्यात्मिक विचार व्यक्त किए थे। इसके बाद उनके जीवन में बड़ा बदलाव आया है और उनका यह आध्यात्म सफर लगातार आगे बढ़ता गया। आज देवी चित्रलेखा देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी कथाओं और सकारात्मक विचारों के लिए जानी जाती है। उन्होंने अपने प्रवचनों के माध्यम से कई लोगों को मार्गदर्शन दिया है।
जानकारी के अनुसार, देवी चित्रलेखा ने अब तक 35 से अधिक देशों में 600 से ज्यादा धार्मिक कथाओं का आयोजन कर चुकी हैं। वहीं देवी हरियाणा के पलवल में स्थित 'गौ सेवा धाम' पशु अस्पताल की संस्थापक भी हैं। यह गौ सेवा धाम में बेसहारा और घायल गायों सहित अन्य पशुओं की सेवा व चिकित्सा की जाती है। अमर उजाला संवाद के इस विशेष मंच पर उनकी मौजूदगी कार्यक्रम को आध्यात्म और भारतीय संस्कृति से जोड़ते हुए और भी खास बनाएगी।
हरियाणा की है देवी चित्रलेखा
जानकारी के अनुसार, देवी चित्रलेखा का जन्म 19 जनवरी 1997 को हरियाणा के पलवल जिले के एक गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम तुकाराम शर्मा और माता का नाम चमेली देवी है। परिवार में उनके बड़े भाई प्रत्यक्ष शर्मा भी हैं। बेहद कम उम्र में आध्यात्म के क्षेत्र में पहचान बनाने वाली देवी चित्रलेखा ने 23 मई 2017 को मात्र 20 वर्ष की आयु में विवाह किया था। शादी के बाद भी उन्होंने अपने आध्यात्मिक कार्यों और समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका बनाए रखी।