सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   70-foot 'unstable' Messi statue removed from Kolkata Lake Town over safety concerns know details

Lionel Messi: कोलकाता के लेक टाउन से हटाई गई मेसी की 70 फीट ऊंची प्रतिमा, सुरक्षा को लेकर जताई गई थी चिंता

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Mon, 01 Jun 2026 03:39 PM IST
विज्ञापन
सार

कोलकाता के लेक टाउन इलाके में स्थापित अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी की 70 फीट ऊंची प्रतिमा को सोमवार को सुरक्षा कारणों से हटा दिया गया।

70-foot 'unstable' Messi statue removed from Kolkata Lake Town over safety concerns know details
लियोनल मेसी की प्रतिमा - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के लेक टाउन इलाके में स्थापित अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी की 70 फीट ऊंची प्रतिमा को सोमवार को सुरक्षा कारणों से हटा दिया गया। हाल के दिनों में आए तेज तूफानों के बाद प्रतिमा के अस्थिर होने की शिकायतें सामने आई थीं। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों के अनुसार, प्रतिमा को एक हाइड्रोलिक क्रेन की मदद से सावधानीपूर्वक उसके चबूतरे से हटाकर ट्रक पर लाद दिया गया।


इस प्रक्रिया के दौरान प्रतिमा को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल प्रतिमा को पीडब्ल्यूडी की निगरानी में रखा जाएगा। हालांकि इसे दोबारा कहां स्थापित किया जाएगा, इस संबंध में राज्य सरकार की ओर से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तूफान के दौरान हिल रही थी प्रतिमा
कुछ दिनों पहले स्थानीय लोगों ने लेक टाउन पुलिस स्टेशन को सूचना दी थी कि तेज हवाओं और तूफान के दौरान प्रतिमा हिल रही है। इसके बाद पुलिस और पीडब्ल्यूडी की संयुक्त टीम ने स्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान निर्माण एजेंसी ने प्रतिमा के फाउंडेशन बोल्ट में तकनीकी खामी की जानकारी दी और चेतावनी दी कि संरचना खतरनाक स्थिति में है तथा इसके गिरने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
Trending Videos


दिसंबर में हुआ था अनावरण
मेसी की इस विशाल प्रतिमा का अनावरण पिछले वर्ष दिसंबर में किया गया था। उस समय लियोनेल मेसी ने कोलकाता यात्रा के दौरान रिमोट कंट्रोल के माध्यम से इस प्रतिमा का उद्घाटन किया था।

नई जगह को लेकर अटकलें
सूत्रों के अनुसार, प्रतिमा को भविष्य में कोलकाता के रवींद्र सरोवर या इको पार्क में स्थापित किया जा सकता है। हालांकि अंतिम फैसला राज्य सरकार द्वारा लिया जाएगा।

सुजीत बोस की पहल पर बना था प्रोजेक्ट
इस परियोजना की शुरुआत पश्चिम बंगाल सरकार के पूर्व मंत्री सुजीत बोस की पहल पर हुई थी। हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें नगर निकाय भर्ती घोटाले से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed