{"_id":"6a1d59a95a2d19de050b5095","slug":"zee-secures-fifa-world-cup-2026-broadcast-rights-in-india-signs-8-year-deal-2026-06-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारतीय फुटबॉल फैंस के लिए खुशखबरी: इस चैनल पर दिखेंगे फीफा वर्ल्ड कप 2026 के मैच; प्रसारण पर 8 साल की बड़ी डील","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
भारतीय फुटबॉल फैंस के लिए खुशखबरी: इस चैनल पर दिखेंगे फीफा वर्ल्ड कप 2026 के मैच; प्रसारण पर 8 साल की बड़ी डील
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 01 Jun 2026 03:58 PM IST
विज्ञापन
सार
भारतीय फुटबॉल प्रशंसकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। एक चैनल ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के भारत में प्रसारण अधिकार हासिल कर लिए हैं। इस समझौते के तहत कंपनी को 2034 तक फीफा के 38 अन्य टूर्नामेंटों के भी अधिकार मिले हैं।
फीफा विश्वकप
- फोटो : अमर उजाला/AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
भारतीय फुटबॉल फैंस के लिए आखिरकार लंबे इंतजार का अंत हो गया। फीफा विश्व कप 2026 के भारत में प्रसारण को लेकर चल रही अनिश्चितता अब खत्म हो गई है। 'जी एंटरटेनमेंट' ने सोमवार को फीफा विश्व कप 2026 के प्रसारण अधिकार हासिल करने का एलान किया। यह टूर्नामेंट 11 जून से अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में शुरू होने जा रहा है।
कई महीनों से यह स्पष्ट नहीं था कि भारत में फुटबॉल के सबसे बड़े आयोजन का प्रसारण कौन करेगा। ऐसे में टूर्नामेंट शुरू होने से महज 10 दिन पहले हुए इस समझौते ने लाखों भारतीय फुटबॉल प्रेमियों को राहत दी है। जी ने बताया है कि वह 2026 फीफा विश्वकप के अलावा 2030 फीफा विश्वकप और 2027 महिला फीफा विश्वकप टूर्नामेंट का भी प्रसारण करेगा।
Trending Videos

2034 तक फीफा टूर्नामेंट दिखाएगा जी
यह समझौता सिर्फ फीफा विश्व कप 2026 तक सीमित नहीं है। डील के तहत जी को 2034 तक फीफा के 38 अन्य आयोजनों के प्रसारण अधिकार भी मिले हैं। इसका मतलब है कि आने वाले आठ वर्षों तक भारतीय दर्शकों को फीफा के कई प्रमुख टूर्नामेंट देखने के लिए एक स्थायी मंच मिल जाएगा। इससे देश में फुटबॉल के प्रसार और लोकप्रियता को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
चार नए स्पोर्ट्स चैनलों की घोषणा
फुटबॉल और अन्य खेलों के प्रसारण को मजबूत करने के लिए जी एंटरटेनमेंट ने चार नए स्पोर्ट्स चैनलों की शुरुआत का भी एलान किया है। कंपनी ने बताया कि दर्शकों को बेहतर अनुभव देने के उद्देश्य से यूनाइटेड8 स्पोर्ट्स 1, यूनाइटेड8 स्पोर्ट्स 1 एचडी, यूनाइटेड8 स्पोर्ट्स 2, यूनाइटेड8 स्पोर्ट्स 2 एचडी लॉन्च किए जाएंगे। कंपनी का मानना है कि फीफा टूर्नामेंटों के साथ यह नेटवर्क भारतीय खेल दर्शकों के लिए एक व्यापक मंच तैयार करेगा।

महीनों से चल रही थी बातचीत
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फीफा और संभावित प्रसारणकर्ताओं के बीच कई महीनों से बातचीत चल रही थी। भारत उन प्रमुख बाजारों में शामिल था जहां टूर्नामेंट शुरू होने के करीब आने तक प्रसारण साझेदार तय नहीं हो पाया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फीफा ने शुरुआती दौर में 2026 और 2030 विश्व कप के अधिकारों के लिए करीब 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर की मांग की थी। बाद में यह राशि घटाकर लगभग छह करोड़ डॉलर कर दी गई थी। बताया गया कि भारत की प्रमुख खेल प्रसारण कंपनी जियोस्टार ने करीब दो करोड़ डॉलर की बोली लगाई थी, जिसे फीफा ने स्वीकार नहीं किया। वहीं सोनी ने भी अधिकारों को लेकर चर्चा की, लेकिन अंततः बोली नहीं लगाई।

पहली बार 48 टीमों वाला विश्व कप
फीफा विश्व कप 2026 कई मायनों में ऐतिहासिक होगा। यह पहली बार होगा जब टूर्नामेंट में 32 की जगह 48 टीमें हिस्सा लेंगी। अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की संयुक्त मेजबानी में आयोजित होने वाला यह संस्करण विश्व कप इतिहास का सबसे बड़ा टूर्नामेंट माना जा रहा है। अधिक टीमें, अधिक मैच और नए प्रारूप के कारण दुनिया भर के फुटबॉल प्रशंसकों में इसे लेकर जबरदस्त उत्साह है।
भारतीय दर्शकों को नहीं होगी निराशा
प्रसारण अधिकारों को लेकर लंबे समय से बनी अनिश्चितता के कारण भारतीय फुटबॉल प्रशंसक चिंतित थे कि कहीं उन्हें विश्व कप देखने में परेशानी न हो, लेकिन इस समझौते ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। अब यह तय हो गया है कि भारत के दर्शक विश्व फुटबॉल के सबसे बड़े मंच का रोमांच लाइव देख सकेंगे। साथ ही आने वाले वर्षों में फीफा के अन्य बड़े टूर्नामेंट भी भारतीय स्क्रीन पर उपलब्ध रहेंगे।