सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA World Cup 2026: Spain announces 26-man squad Lamine Yamal included despite injury concerns

FIFA World Cup: विश्व कप के लिए स्पेन की 26 सदस्यीय टीम घोषित, चोट की चिंता के बावजूद लामिन यामल शामिल

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 25 May 2026 08:13 PM IST
विज्ञापन
सार

फीफा विश्व कप के लिए स्पेन ने सोमवार को 26 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। इस टीम में लामिन यामल को भी जगह मिली है। यामल चोटिल हैं, इसके बावजूद वह टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं।

FIFA World Cup 2026: Spain announces 26-man squad Lamine Yamal included despite injury concerns
स्पेन की टीम - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

फीफा विश्व कप 2026 के लिए स्पेन ने सोमवार को 26 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है, जिसमें फिटनेस संबंधी चिंताओं के बावजूद 18 वर्षीय लामिन यामल को शामिल किया गया है। फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 11 जून से होगी। फुटबॉल का यह महाकुंभ यूएसए, मेक्सिको और कनाडा में खेला जाना है। स्पेन के मुख्य कोच लुइस डे ला फुएंते ने ऐसी संतुलित टीम को चुना है, जिसने यूईएफए यूरो 2024 का खिताब जिताया था। 
Trending Videos

लोपेज को नहीं मिली जगह
एफसी बार्सिलोना के लिए खेलने वाले लामिन यामल से स्पेनिश राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के लिए आक्रामक शक्ति बनने की उम्मीद है। हालांकि, इस युवा सनसनी के चोट के कारण 'ला रोजा' (स्पेनिश टीम) के ग्रुप चरण का पहला मैच न खेल पाने की खबरें भी हैं। पैर में फ्रैक्चर के बाद पिछले हफ्ते मिडफील्डर फर्मिन लोपेज को सर्जरी करवानी पड़ी थी, जिसके बाद उन्हें विश्व कप से बाहर बैठना पड़ा है। स्पेन के खेमे में मिडफील्ड में पेद्री, रोड्री और फैबियन रुइज जैसे खिलाड़ी शामिल हैं, जो टीम के लिए रीढ़ की हड्डी का काम करेंगे, जबकि निको विलियम्स, दानी ओल्मो और फेरान टोरेस अपनी रचनात्मकता और गति से अंतिम छोर पर आक्रमण का खतरा पैदा करेंगे।

विश्व कप अभियान शुरू करने से पहले, स्पेनिश राष्ट्रीय फुटबॉल टीम चार और आठ जून को इराक और पेरू की राष्ट्रीय फुटबॉल टीमों के खिलाफ दो मैत्रीपूर्ण मैच खेलेगी। स्पेन की टीम को फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-एच में केप वर्डे, सऊदी अरब और उरुग्वे की राष्ट्रीय फुटबॉल टीमों के साथ शामिल है। वे अपना पहला मैच 14 जून को केप वर्डे के खिलाफ खेलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फीफा विश्व कप 2026 के लिए स्पेन की टीम:
गोलकीपर: उनाई सिम्न, डेविड राया, जोन गार्सा।
डिफेंडर: मार्क कुकुरेला, एलेजांद्रो ग्रिमाल्डो, पाउ क्यूबर्स, आयमेरिक लापोर्टे, मार्क पबिल, एरिक गार्का, मार्कोस लोरेंटे, पेड्रो पोरो।
मिडफील्डर: पेड्री, फैबिन रुइज, मार्टिन जुबिमेन्डी, गेवी, रोड्री, लेक्स बेना, मिकेल मेरिनो, मिकेल ओयारजाबल।
फॉरवर्ड: दानी ओल्मो, निको विलियम्स, येरेमी पिनो, फेरान टोरेस, बोर्जा इग्लेसियस, विक्टर मुओज, लामिन यमल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed