सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA World Cup 2026: all 16 World Cup stadiums will have sensory rooms for fans know special features

FIFA World Cup: पहली बार विश्व कप के सभी 16 स्टेडियमों में फैंस के लिए बनेंगे सेंसरी रूम, जानें क्या है खासियत

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 24 May 2026 06:38 PM IST
विज्ञापन
सार

फीफा विश्व कप को लेकर इस बार आयोजकों ने खास तैयारी की है। दर्शकों के अनुभवों को भी एक स्तर और बढ़ाने की में तैयारी है। फीफा ने टूर्नामेंट के दौरान घबराए प्रशंसकों के लिए सेंसरी रूम बनाने की घोषणा कर दी है।

FIFA World Cup 2026: all 16 World Cup stadiums will have sensory rooms for fans know special features
फीफा विश्व कप - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार

फीफा विश्व कप 2026 इस बार सिर्फ रोमांचक फुटबाल ही नहीं बल्कि नए आधुनिक प्रयोग भी पेश करेगा। यह विश्व कप खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों के अनुभवों को भी एक स्तर और बढ़ाने की में तैयारी है। इसी क्रम में फीफा ने टूर्नामेंट के दौरान घबराए प्रशंसकों के लिए अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको के सभी 16 स्टेडियमों में तनाव कम करने वाले सेंसरी रूम बनाने की घोषणा कर दी है।
Trending Videos


शोध बताते हैं कि दुनिया की 5 से 16.5 प्रतिशत आबादी लाइव मैचों में भीड़, अचानक तालियां, चीख-पुकार और लगातार हलचल होने से घबरा उठती है। फुटबॉल में ऐसी स्थति होना आम है और यह लड़ाई व भगदड़ का भी कारण बनती हैं। इसी को कम करने के लिए फीफा ने केल्चरसिटी संगठन के साथ मिलकर यह कदम उठाया है। टिकटधारक मैच के दौरान कभी भी इस कमरे में जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमरे की खासियत
  • मंद रोशनी, कम शोर व आरामदायक बैठने की व्यवस्था होगी।
  • टीवी पर शांत वीडियो दिखाई जाएंगी। मन और शरीर को शांत करने के लिए वस्तुएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
  • कमरा स्टेडियम के अंदर या फैंस एरिया में बनाया जाएगा।
  • आठ स्टेडियमों में दो जगहों पर यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

दर्शकों के लिए जारी होगी गाइड
प्रशंसको के जानकारी केंद्रों पर सेंसरी बैग भी उपलब्ध किए जाएंगे। वहीं, कई भाषाओं में वेन्यू गाइड जारी किए गए हैं, जिनसे दर्शक मैच से पहले ही स्टेडियम के माहौल को समझ सकेंगे और अपनी चिंता कम कर सकेंगे। इसके अलावा सांकेतिक भाषा, हैप्टिक बोर्ड, ऑडियो विवरण जैसी अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी।
विज्ञापन

अमेरिका में बढ़ेगी सुरक्षा
होमलैंड सुरक्षा विभाग (एचसीई) के सचिव मार्वेन मुलिन ने चेतावनी दी कि विश्वकप के दौर भीड़ भाड़ में जालसाजी, मानव, और ड्रग्स तस्करी जैसी अपराधी गतिविधियां बढ़ सकती हैं। इससे बचने के लिए अमेरिकी आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन और एचसीई के अधिकारी टूर्नामेंट के हर दिन स्टेडियमों और आसपास के इलाकों में तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed