क्या फीफा वर्ल्ड कप में नहीं खेलेंगे मेसी?: पैर में लगी चोट, लंगड़ाते हुए मैदान से गए बाहर; फैंस की बढ़ी टेंशन
फीफा वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले लियोनल मेसी की फिटनेस ने अर्जेंटीना की चिंता बढ़ा दी है। इंटर मियामी और फिलाडेल्फिया यूनियन के बीच मुकाबले में मेसी 73वें मिनट में खुद मैदान से बाहर चले गए। हालांकि शुरुआती जानकारी के अनुसार यह गंभीर चोट नहीं बल्कि थकान बताई जा रही है, लेकिन वर्ल्ड कप से पहले यह घटना अर्जेंटीना के प्रशंसकों के लिए चिंता का कारण बन गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंटर मियामी ने फिलाडेल्फिया यूनियन के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में 6-4 से जीत दर्ज की, लेकिन मैच का सबसे बड़ा चर्चा का विषय मेसी का मैदान छोड़ना रहा। मैच के 73वें मिनट में मेसी ने खुद बेंच की ओर इशारा किया और उन्हें तुरंत बाहर बुला लिया गया। इसके बाद उन्हें मातेओ सिल्वेट्टी की जगह मैदान से बाहर जाते देखा गया। मेसी सीधे ड्रेसिंग रूम की ओर चले गए, जिससे संभावित मांसपेशियों की चोट की अटकलें तेज हो गईं। 38 वर्षीय मेसी अर्जेंटीना टीम के सबसे अहम खिलाड़ी हैं और वर्ल्ड कप से ठीक पहले उनकी फिटनेस को लेकर किसी भी तरह की चिंता पूरे देश के लिए बड़ा झटका साबित हो सकती है।
17 days until the World Cup... 😶
— 433 (@433) May 25, 2026
🎥 @LeoMiamiSports pic.twitter.com/UlYyfUeDPq
इंटर मियामी कोच ने दी राहत
हालांकि मैच के बाद इंटर मियामी के कोच गुलेरमो होयोस ने स्थिति को ज्यादा गंभीर नहीं बताया। उन्होंने कहा, 'जहां तक मुझे जानकारी है, अभी तक कोई मेडिकल रिपोर्ट नहीं आई है, लेकिन वह काफी थके हुए थे। यह सिर्फ थकान थी।' उन्होंने आगे कहा, 'हां, यह थकान थी। मैदान भारी था और वह थक गए थे। ऐसे समय में जोखिम लेने से बचना बेहतर होता है।' कोच ने यह भी स्वीकार किया कि मैच खत्म होने के बाद उनकी मेसी से बात नहीं हो पाई थी।
Trending Sports (Soccer): Inter Miami's Lionel Messi was subbed off the pitch and was seen heading straight to the locker room with an apparent injury in his final match before the World Cup. #MLS #WorldCup pic.twitter.com/gWB9cPSfN4
— Justin David Kish • Sports Journalist (@JustinDavidKish) May 25, 2026
अर्जेंटीना अपना वर्ल्ड कप अभियान 16 जून को अल्जीरिया के खिलाफ शुरू करेगा। टीम की कप्तानी एक बार फिर मेसी के हाथों में रहने की उम्मीद है। उनके साथ इंटर मियामी के साथी खिलाड़ी रोड्रीगो डी पॉल भी टीम का हिस्सा होंगे। हालांकि मेसी ने अभी तक आधिकारिक रूप से यह पुष्टि नहीं की है कि वह अपने करियर का छठा वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं, लेकिन माना जा रहा है कि वह टीम का नेतृत्व जरूर करेंगे।
फिलहाल अर्जेंटीना और फुटबॉल जगत के करोड़ों प्रशंसक मेसी की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। शुरुआती संकेत राहत देने वाले जरूर हैं, लेकिन वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट से पहले मेसी की फिटनेस पर हर छोटी खबर भी बड़ी चिंता का कारण बन सकती है।