अल नस्र को खिताब जिताने के बाद फूट-फूटकर रोए रोनाल्डो: फिर सिर पर कपड़ा बांधा, ट्रॉफी उठाई और ड्रम बजाकर झूमे
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने आखिरकार अल-नस्र के साथ अपना पहला बड़ा खिताब जीत लिया। डामैक के खिलाफ 4-1 की जीत में रोनाल्डो ने दो गोल दागे और टीम को सऊदी प्रो लीग चैंपियन बनाया। जीत के बाद रोनाल्डो का अलग अंदाज देखने को मिला, जहां वह सिर पर कपड़ा बांधकर, हाथ में ट्रॉफी लेकर ड्रम बजाते नजर आए। सोशल मीडिया पर उनके जश्न के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुकाबले में अल-नस्र की ओर से सादियो माने और किंग्सले कोमान ने भी गोल किए, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा रोनाल्डो की रही। उन्होंने दूसरे हाफ में दो गोल दागकर मैच पूरी तरह अल-नस्र के पक्ष में कर दिया। रोनाल्डो ने पहले शानदार फ्री-किक को गोल में बदला और फिर मैच खत्म होने से आठ मिनट पहले करीब से शानदार फिनिश कर टीम की जीत पक्की कर दी। इस सीजन में उनके 27 और 28वें लीग गोल रहे।
HE'S JUST SCORED A FREE-KICK IN THE FINAL MATCH TO WIN THE LEAGUE FOR AL-NASSR.
— Football Tweet ⚽ (@Footballtweet) May 21, 2026
THE BIGGEST OF BIG GAME PLAYERS. 🐐🇸🇦 pic.twitter.com/v5gFJ9cKxb https://t.co/DaK6ejV2vw
जीत के बाद अनोखे अंदाज में मनाया जश्न
खिताब जीतने के बाद रोनाल्डो का जश्न सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। एक वीडियो में वह सिर पर कपड़ा बांधे, हाथ में ट्रॉफी लिए खुशी से ड्रम बजाते नजर आए। स्टेडियम में मौजूद फैंस भी उनके साथ जश्न में डूब गए। सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए रोनाल्डो ने लिखा, 'यह हमारे लिए बहुत मायने रखता है। याल्ला नस्र!'
It means so much to us 🏆 YALLA NASSR! 🟡🔵 pic.twitter.com/Uw1HSc6smC
— Cristiano Ronaldo (@Cristiano) May 21, 2026
जीत लगभग तय हो चुकी थी, तब मैनेजर जॉर्जे जीसस ने अपने कप्तान रोनाल्डो को मैदान से बाहर बुला लिया ताकि पूरा स्टेडियम खड़े होकर उनका सम्मान कर सके। बेंच पर बैठकर जब रोनाल्डो मैच के आखिरी सेकंड्स खत्म होते देख रहे थे, तब उस पल की भावनाएं उन पर पूरी तरह हावी हो गईं। हमेशा मजबूत और शांत दिखने वाले रोनाल्डो खुद को रोक नहीं पाए और दोनों हाथों में चेहरा छिपाकर रोते नजर आए। ये आंसू पिछले तीन वर्षों के संघर्ष, लगातार दबाव, आलोचनाओं और उस ट्रॉफी को जीतने की जिद का नतीजा थे, जिसका वादा उन्होंने 2023 में क्लब से जुड़ते समय किया था।
फाइनल सिटी बजते ही दबाव के आंसू खुशी के जश्न में बदल गए। रोनाल्डो ने अपने साथियों के कंधों पर बैठने के बजाय जश्न को सीधे फैंस के बीच ले जाने का फैसला किया। ड्रम स्टिक हाथ में लेकर अनुभवी स्टार स्टैंड्स की ओर बढ़े और अल-नस्र के फैंस के साथ ताल पर ड्रम बजाने लगे। उनके हर बीट के साथ हजारों फैंस का जोरदार 'सियू' पूरे रियाद में गूंज उठा।
So happy for Cristiano Ronaldo, Finally! 🥹💛
— The Khel India (@TheKhelIndia) May 22, 2026
pic.twitter.com/1e8LjFBt0C
🇸🇦 Ronaldo in tears after winning his first Saudi Pro League title with Al Nassr, three full seasons after joining.
— Mario Nawfal (@MarioNawfal) May 21, 2026
He's now won league titles in Portugal, England, Spain, Italy, and Saudi Arabia.
Considering he arrived in January 2023 with the biggest contract in football… pic.twitter.com/uTaU1AswLa
فرحـة #النصر .. موسمٍ كامل كنا نحتفـل بها سويًا
— نادي النصر السعودي (@AlNassrFC) May 21, 2026
اليـوم يقـود احتفاليتنا قائدنا 🤩 pic.twitter.com/KgCEGkTm7P
The GOAT leading the celebrations 🐐🥁🥁🥁 pic.twitter.com/ytaMAHm4Dq
— Roshn Saudi League (@SPL_EN) May 21, 2026
विश्व कप से पहले बढ़ा आत्मविश्वास
सऊदी लीग का खिताब जीतकर रोनाल्डो ने अब पांच अलग-अलग देशों में घरेलू लीग ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। 41 साल की उम्र में भी रोनाल्डो ने साबित कर दिया कि उनका जुनून और भूख आज भी पहले जैसी ही है। उनकी फिटनेस भी कमाल की है। रोनाल्डो को पुर्तगाल की विश्व कप टीम में शामिल किया गया है। यह उनका रिकॉर्ड छठा विश्व कप होगा।