{"_id":"6a0f11ec3396264c9b004af0","slug":"fifa-world-cup-2026-mohamed-salah-included-in-egypt-s-preliminary-squad-mustafa-did-not-get-a-place-2026-05-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"FIFA World Cup: फुटबॉल विश्वकप के लिए मोहम्मद सालाह मिस्र की प्रारंभिक टीम में शामिल, मुस्तफा को नहीं मिली जगह","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
FIFA World Cup: फुटबॉल विश्वकप के लिए मोहम्मद सालाह मिस्र की प्रारंभिक टीम में शामिल, मुस्तफा को नहीं मिली जगह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काहिरा
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 21 May 2026 07:38 PM IST
विज्ञापन
सार
फीफा विश्व कप का काउंटडाउन शुरू हो गया है और सभी टीमों ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी है। मिस्र ने इसके लिए 27 सदस्यी प्रारंभिक टीम का एलान किया है जिसमें मोहम्मद सालाह को भी जगह मिली है।
मिस्र फुटबॉल टीम
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मिस्र फुटबॉल संघ ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए 27 खिलाड़ियों की एक प्रारंभिक टीम घोषित की है। कोच होसाम हसन की इस टीम में मोहम्मद सालाह, उमर मारमोश, ट्रेजेगुएट और मोहम्मद अब्देलमोनेम जैसे जाने-माने सितारों का एक मुख्य ग्रुप है। यह टीम 28 मई को रूस के खिलाफ मैत्री मैच खेलेगी, जिसके लिए इस प्रारंभिक टीम के 27 खिलाड़ियों में से सिर्फ 26 खिलाड़ियों को चुना जाएगा। यह मैच विश्व कप 2026 की तैयारियों का हिस्सा है, जो 11 जून से शुरू होने वाला है।
चयन से चौंके फैंस
इस प्रारंभिक टीम ने फैंस को चौंकाया भी है। नान्तेस के फॉरवर्ड मुस्तफा मोहम्मद टीम में नहीं हैं। जमालेक के खिलाड़ी मोहम्मद शेहाता और नासिर मानसी को भी टीम से बाहर रखा गया है। कोच अब्देलमोनेम ने अपनी टीम में पांच ऐसे खिलाड़ियों को भी शामिल किया है, जो पहली बार खेल सकते हैं। इनमें युवा फॉरवर्ड हमजा अब्देलकरीम भी शामिल हैं, जो अभी बार्सिलोना-बी टीम में खेल रहे हैं। उनके साथ ही ईएनपीपीआई के फॉरवर्ड अक्ताय अब्दुल्ला भी शामिल हैं।

चौथी बार विश्व कप का हिस्सा होगा मिस्र
मिस्र चौथी बार विश्व कप में हिस्सा लेने की तैयारी कर रहा है। ग्रुप-जी में मौजूद मिस्र 15 जून को बेल्जियम, 22 जून को न्यूजीलैंड और 27 जून को ईरान के खिलाफ मैदान पर उतरेगा। फीफा विश्व कप में मिस्र का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है, क्योंकि राष्ट्रीय टीम अपने महाद्वीपीय स्तर की सफलता को वैश्विक मंच पर दोहराने में संघर्ष करती रही है। मिस्र ने अब तक तीन बार फीफा विश्व कप (1934, 1990 और 2018) में हिस्सा लिया है। इस दौरान कुल सात मैच खेले, जिनमें से पांच में उसे हार मिली है और दो मैच ड्रॉ रहे।
क्लब स्तर पर लिवरपूल के साथ अपने शानदार करियर के खत्म होने के बाद, सालाह अब फीफा विश्न कप 2026 में मिस्र का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं, जिसका आयोजन 11 जून से 19 जुलाई के बीच अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा में होगा।

फीफा विश्व कप 2026 के लिए मिस्र की प्रारंभिक टीम:
गोलकीपर: मोहम्मद अला, मोहम्मद अल शेनावी, मुस्तफा शोबीर, एल महदी सोलिमन।
डिफेंडर: होसाम अब्देलमगिड, मोहम्मद अब्देलमोनम, तारेक अला, अहमद फतौह, करीम हाफिज, मोहम्मद हनी, यासर इब्राहिम, रामी राबिया।
मिडफील्डर: इमाम अशोर, मारवान अत्तिया, नबील इमाद, हमदी फाथी, हैथम हसन, मोहननाद लैशिन, महमूद सेबर, महमूद हसन, मुस्तफा जिको, अहमद सईद।
फॉरवर्ड: अक्ते अब्दुल्ला, हमजा अब्दुलकरीम, इब्राहिम अदेल, उमर मारमौश, मोहम्मद सालाह।