चोट से लौटते ही मेसी ने दिखाया जादू: दो मिनट में बदला मैच का रंग, क्यों कहा जा रहा अब तक का बेस्ट पेनल्टी किक?
फीफा विश्व कप 2026 से पहले अपने अंतिम अभ्यास मैच में अर्जेंटीना ने आइसलैंड को 3-0 से हराया। चोट से वापसी कर रहे लियोनेल मेसी ने बेंच से उतरने के दो मिनट बाद ही गोल दागकर फिटनेस पर उठ रहे सवालों का जवाब दिया। वालेंटिन बार्को और थियागो अल्माडा ने भी गोल किए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलबामा के ऑबर्न में खेले गए इस मुकाबले में अर्जेंटीना ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा। हालांकि मैच के शुरुआती मिनटों में आइसलैंड को बढ़त लेने का सुनहरा मौका मिला, लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा सका। इसके बाद अर्जेंटीना ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
मैच के आठवें मिनट में वालेंटिन बार्को ने बॉक्स के बाहर से शानदार शॉट लगाकर अर्जेंटीना को 1-0 की बढ़त दिला दी। बार्को का यह गोल दर्शकों के लिए किसी शानदार तोहफे से कम नहीं था और इससे टीम को शुरुआती बढ़त मिल गई। पहले हाफ में अर्जेंटीना ने गेंद पर कब्जा बनाए रखा, लेकिन दूसरा गोल नहीं कर सकी। इसके बावजूद टीम लगातार आइसलैंड के डिफेंस पर दबाव बनाती रही।
Messi scoring penalties for Argentina just one day before the World Cup… we’re really winning it again 😭🇦🇷🏆 pic.twitter.com/LXKJx6CFMa
— MC (@CrewsMat10) June 10, 2026
OLHA O PASSE DO MESSI NO PRIMEIRO TOQUE NA BOLA KKKKKKKKKKKKKKKK
— LM10 Brasil (@MessiLeoBrasil_) June 10, 2026
BIZARRO.pic.twitter.com/7jGDwXcOBU
मैच से पहले मेसी की फिटनेस को लेकर काफी चर्चा थी। इंटर मियामी के लिए खेलते हुए उन्हें मांसपेशियों में थकान और बाएं हैमस्ट्रिंग में हल्का खिंचाव महसूस हुआ था। इसी वजह से कोच लियोनेल स्कालोनी ने उन्हें शुरुआती एकादश में शामिल नहीं किया।
मेसी को दूसरे हाफ में मैदान पर उतारा गया और उन्होंने आते ही मैच की दिशा बदल दी। मैदान पर आने के कुछ ही क्षण बाद उनकी सटीक पासिंग ने लाउतारो मार्टिनेज के लिए मौका बनाया। इसी दौरान मार्टिनेज बॉक्स के अंदर फाउल हुए और अर्जेंटीना को पेनल्टी मिली। पेनल्टी लेने आए मेसी ने बेहद आत्मविश्वास के साथ गेंद को जाल में पहुंचा दिया। सोशल मीडिया पर उनके इस गोल की खूब चर्चा हुई और कई प्रशंसकों ने इसे उनके करियर की सबसे शानदार पेनल्टी में से एक बताया।
Messi just took one of the coolest penalties you’ll ever see. 🔥🐐
— MC (@CrewsMat10) June 10, 2026
pic.twitter.com/uljTTofuH8
Lionel Messi penalty goallllllll!!! Haters will cry again 😭😭😭
— 𝙷𝚊𝚛𝚛𝚒𝚜𝚘𝚗 (@fcbharrison) June 10, 2026
pic.twitter.com/xQCdkgQIZQ
मेसी के गोल के बाद अर्जेंटीना का आत्मविश्वास और बढ़ गया। इसके कुछ देर बाद मेसी और लाउतारो मार्टिनेज के बीच शानदार पासिंग मूव देखने को मिला। इस मूव का फायदा उठाते हुए थियागो अल्माडा ने तीसरा गोल दाग दिया और स्कोर 3-0 कर दिया। आइसलैंड की टीम इसके बाद वापसी नहीं कर सकी और अर्जेंटीना ने आराम से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
मेसी का यह प्रदर्शन अर्जेंटीना के लिए राहत भरी खबर है। पिछले मुकाबले में वह चोट के कारण नहीं खेल पाए थे, लेकिन इस मैच में उन्होंने साबित कर दिया कि वह पूरी तरह फिट हैं और विश्व कप के लिए तैयार हैं। 39 वर्ष के होने जा रहे मेसी अपने करियर का छठा फीफा विश्व कप खेलने जा रहे हैं। वह अर्जेंटीना के लिए अब तक 117 अंतरराष्ट्रीय गोल कर चुके हैं और टीम के सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ गोल स्कोरर हैं।
विश्व कप 2022 की चैंपियन अर्जेंटीना अब अपने खिताब बचाने के अभियान की शुरुआत 17 जून को अल्जीरिया के खिलाफ करेगी। ग्रुप जे में ऑस्ट्रिया और जॉर्डन भी शामिल हैं। 2018 विश्व कप में आइसलैंड के खिलाफ 1-1 की बराबरी और पेनल्टी चूकने की यादों के विपरीत इस बार मेसी ने कोई गलती नहीं की। उनकी शानदार वापसी ने यह साफ कर दिया है कि अर्जेंटीना एक बार फिर खिताब की प्रबल दावेदारों में शामिल है।