सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Iran Granted Entry to US a Day Before World Cup Matches Amid Ticket Controversy

FIFA WC: क्या ईरान के लिए खुल गए अमेरिका के दरवाजे? फीफा वर्ल्ड कप से पहले ट्रंप सरकार ने बदले एंट्री नियम

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 10 Jun 2026 08:44 AM IST
विज्ञापन
सार

फीफा विश्व कप 2026 में भाग लेने वाली ईरान की फुटबॉल टीम को अपने मैचों से एक दिन पहले अमेरिका पहुंचने की अनुमति मिल गई है। अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (DHS) ने उन रिपोर्टों को खारिज किया जिनमें दावा किया गया था कि टीम को मैच वाले दिन ही अमेरिका आना और लौटना होगा। वहीं, ईरानी फुटबॉल महासंघ ने टिकट आवंटन वापस लिए जाने पर नाराजगी जताई है और इसे खेल भावना के खिलाफ बताया है।

Iran Granted Entry to US a Day Before World Cup Matches Amid Ticket Controversy
ईरान फुटबॉल - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

फीफा विश्व कप 2026 से पहले ईरान की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम को बड़ी राहत मिली है। अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (DHS) ने स्पष्ट किया है कि ईरानी खिलाड़ी अपने मैचों से एक दिन पहले अमेरिका पहुंच सकेंगे। इससे पहले ऐसी खबरें सामने आई थीं कि टीम को मैच वाले दिन ही अमेरिका में प्रवेश और वापसी करनी होगी, जिससे खिलाड़ियों और टीम प्रबंधन के बीच चिंता पैदा हो गई थी।
Trending Videos

राजदूत के बयान के बाद बढ़ी थी चिंता
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में मैक्सिको में ईरान के राजदूत अबोलफजल पसंदीदेह के हवाले से कहा गया था कि टीम को अमेरिका में केवल मैच वाले दिन आने की अनुमति होगी। इस दावे के बाद खिलाड़ियों की यात्रा व्यवस्था और प्रदर्शन पर पड़ने वाले संभावित प्रभाव को लेकर सवाल उठने लगे थे। हालांकि, डीएचएस के एक प्रवक्ता ने कहा, 'ये दावे सही नहीं हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उदारता की बदौलत ईरानी टीम अपने मैचों से एक दिन पहले अमेरिका पहुंच सकेगी।' उन्होंने आगे कहा, 'उनके वीजा में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है कि उन्हें किसी निश्चित समय पर अमेरिका छोड़ना होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन अहम मुकाबले खेलेगा ईरान
विश्व कप का आगाज 12 जून (भारतीय समयानुसार) से होगा। ईरान अपने अभियान की शुरुआत 16 जून को लॉस एंजिलिस में न्यूजीलैंड के खिलाफ करेगा। इसके बाद टीम 22 जून को बेल्जियम और 27 जून को सिएटल में मिस्र से भिड़ेगी। अमेरिका में एक दिन पहले पहुंचने की अनुमति मिलने से टीम को तैयारी और रिकवरी के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा।
विज्ञापन

टिकट विवाद ने बढ़ाई मुश्किलें
इस राहत के बीच ईरानी फुटबॉल महासंघ (FFIRI) ने एक नए विवाद को लेकर चिंता जताई है। महासंघ का दावा है कि विश्व कप 2026 के लिए उसे आवंटित टिकटों का कोटा टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले वापस ले लिया गया। संघ के अनुसार, उसने पहले ही अपने हिस्से के टिकट समर्थकों को बेचना शुरू कर दिया था। कई प्रशंसकों ने आधिकारिक प्रक्रिया पर भरोसा करते हुए यात्रा और आवास की बुकिंग भी कर ली थी। लेकिन टिकट आवंटन वापस लिए जाने के बाद वे अपनी टीम के मैच नहीं देख पाएंगे।

FFIRI ने बयान जारी कर कहा, 'ईरानी समर्थकों को उनके वैध और आधिकारिक टिकट कोटे से वंचित करना अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की भावना और सभी देशों के साथ समान व्यवहार के सिद्धांत के खिलाफ है।' संघ ने आगे कहा, 'यह घटनाक्रम दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल आयोजन में गैर-खेल और राजनीतिक कारकों के हस्तक्षेप को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।'

फैंस में निराशा
ईरानी महासंघ का कहना है कि कई प्रशंसकों ने आधिकारिक टिकट प्रक्रिया के आधार पर अपनी यात्रा योजनाएं बना ली थीं। ऐसे में टिकट आवंटन वापस लिए जाने से उन्हें आर्थिक और मानसिक दोनों तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विश्व कप शुरू होने से पहले ईरान के लिए यात्रा संबंधी अनिश्चितता तो दूर हो गई है, लेकिन टिकट विवाद अभी भी चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना होगा कि फीफा और आयोजक इस मुद्दे पर क्या कदम उठाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed