सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA World Cup: Ronaldo has chance to fulfill his dream these eight teams have contender to win the title

FIFA World Cup: रोनाल्डो के पास सपना पूरा करने का आखिरी मौका, इन आठ देशों में है पहली बार खिताब जीतने का दम

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 23 May 2026 08:32 AM IST
विज्ञापन
सार

फीफा विश्व कप का काउंटडाउन शुरू हो गया है और टीमों ने इस वैश्विक टूर्नामेंट के लिए स्क्वाड की घोषणा भी कर दी है। आइए जानते हैं वो कौन-कौन से देश हैं जो इस बार पहली बार खिताब जीतने के दावेदार हैं...

FIFA World Cup: Ronaldo has chance to fulfill his dream these eight teams have contender to win the title
फीफा विश्व कप - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फीफा के कुल 211 सदस्य देश हैं। पहली बार फीफा विश्व कप 1930 में उरुग्वे में खेला गया था। 96 साल में फीफा विश्व कप केवल आठ देश ही जीत सके हैं। अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा की संयुक्त मेजबानी में होने वाले फुटबाल विश्वकप 2026 में 48 टीमें भाग ले रही हैं। इस बार क्वालिफायर में कई ऐसे देशों ने प्रभावित किया है, जो आज तक चैंपियन नहीं बने हैं। इनमें क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल भी शामिल है। तमाम बड़े खिताब जीत चुके रोनाल्डो के खाते में इस फुटबॉल महाकुंभ की ट्रॉफी ही नहीं आई है। विश्व कप की शुरुआत अगले महीने से हो रही है और अर्जेंटीना इसमें खिताब बचाने के इरादे से उतरेगा।
Trending Videos

पेले की प्रतिमा की गई स्थापित
ऐसे में रोनाल्डो अपने आखिरी प्रयास में यह सपना भी पूरा कर लेना चाहते हैं। पुर्तगाल के अलावा भी कई देश ऐसे हैं, जो खिताब की होड़ में चौंका सकते हैं। क्या इनमें से कोई पहली बार चैंपियन बनेगा? वहीं, फीफा विश्व कप की शुरुआत से पहले महान फुटबालर दिवंगत पेले की 31 फुट (9.5 मीटर) ऊंची प्रतिमा मेक्सिको सिटी के जैलिस्को स्टेडियम के बाहर स्थापित की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कौन से आठ देश हैं दावेदार?
पुर्तगाल
  • फीफा 2022 क्वार्टर फाइनल
  • श्रेष्ठ प्रदर्शन- तीसरा स्थान (1966)

नीदरलैंड
  • फीफा 2022 क्वार्टर फाइनल
  • श्रेष्ठ प्रदर्शन- उपविजेता (1974, 1978, 2010)

मोरक्को
  • फीफा 2022- चौथा स्थान
  • श्रेष्ठ प्रदर्शन-चौथा स्थान (2022)

सेनेगल
  • फीफा 2022- अंतिम 16
  • श्रेष्ठ - क्वार्टर फाइनल (2002)

जापान
  • फीफा 2022 अंतिम 16
  • श्रेष्ठ प्रदर्शन- अंतिम 16 (2002, 2010, 2018, 2022)

इक्वाडोर
  • फीफा 2022- ग्रुप स्टेज
  • श्रेष्ठ प्रदर्शन-अंतिम 16 (2006)

तुर्किये
  • फीफा 2022 क्वालिफाई नहीं
  • श्रेष्ठ-तीसरा स्थान (2002)

नॉर्वे
  • फीफा 2022 क्वालिफाई नहीं
  • श्रेष्ठ प्रदर्शन- अंतिम 16 (1938, 1998)
विज्ञापन

विश्व कप में मेजबानों का प्रदर्शन कैसा रहा?
  • फीफा 2022 में-कनाडा मेक्सिको (ग्रुप स्टेज), यूएस (अंतिम 16)
  • श्रेष्ठ प्रदर्शन-कनाडा (1986, 2022 में ग्रुप स्टेज), मेक्सिको (1970, 1986 में क्वार्टर फाइनल), यूएस (1930 में तीसरा स्थान)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed