सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   French Open: Teen Sensation Kouame Creates History; Gauff, Sabalenka and Osaka Make Strong Starts

फ्रेंच ओपन में युवा सितारों का जलवा: 17 वर्षीय कुआमे ने रचा इतिहास; गॉफ-सबालेंका और ओसाका की दमदार शुरुआत

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 27 May 2026 11:02 AM IST
विज्ञापन
सार

फ्रेंच ओपन 2026 में युवा खिलाड़ियों और बड़े उलटफेरों ने टूर्नामेंट को रोमांचक बना दिया है। 17 वर्षीय फ्रांसीसी खिलाड़ी मोइज कुआमे ने अपने ग्रैंड स्लैम डेब्यू में पूर्व यूएस ओपन चैंपियन मारिन सिलिच को हराकर इतिहास रच दिया। वहीं मौजूदा चैंपियन कोको गॉफ, विश्व नंबर-1 एरीना सबालेंका और जापान की नाओमी ओसाका ने जीत के साथ दूसरे दौर में जगह बनाई। दूसरी ओर पुरुष वर्ग में दानिल मेदवेदेव को पहले ही दौर में हार का सामना करना पड़ा।

French Open: Teen Sensation Kouame Creates History; Gauff, Sabalenka and Osaka Make Strong Starts
कुआमे और गॉफ - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

मोयसे कुआमे ने फ्रेंच ओपन में अपने ग्रैंड स्लैम डेब्यू को यादगार बना दिया। 17 वर्षीय फ्रांसीसी खिलाड़ी ने पूर्व यूएस ओपन चैंपियन मारीन सिलिच को 7-6(4), 6-2, 6-1 से हराकर बड़ा उलटफेर किया। रोलां गैरों में घरेलू दर्शकों के समर्थन के बीच कुआमे ने बेहद परिपक्व खेल दिखाया। विश्व रैंकिंग में 318वें स्थान पर मौजूद यह खिलाड़ी 2008 या उसके बाद जन्मे पहले पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने किसी ग्रैंड स्लैम मुकाबले में जीत दर्ज की है।
Trending Videos


वह 1991 के बाद रोलां गैरों में मैच जीतने वाले सबसे युवा फ्रांसीसी खिलाड़ी भी बने। मैच के बाद कुआमे ने कहा, 'मैं काफी अच्छा महसूस कर रहा था। हमने टीम के साथ रणनीति पर बहुत काम किया था। यहां के माहौल और दर्शकों को मैं पहले से थोड़ा जानता था, इसलिए आत्मविश्वास बना रहा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

कोको गॉफ ने दिखाई चैंपियन वाली ताकत
मौजूदा चैंपियन कोको गॉफ ने हमवतन टेलर टाउनसेंड को 6-4, 6-0 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई। हालांकि मैच की शुरुआत गॉफ के लिए आसान नहीं रही और टाउनसेंड ने शुरुआती गेम में उनकी सर्विस तोड़ दी थी। लेकिन इसके बाद गॉफ ने शानदार वापसी की और मैच के आखिरी 12 में से 11 गेम जीत लिए। दूसरे सेट में टाउनसेंड एक भी गेम नहीं जीत सकीं। गॉफ ने लगातार सातवीं बार फ्रेंच ओपन के दूसरे दौर में जगह बनाई है।

सबालेंका और ओसाका की विजयी शुरुआत
विश्व नंबर-1 अरीना सबालेंका ने स्पेन की जेसिका बौजास मानेइरो को 6-4, 6-2 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। गर्म मौसम और तेज क्ले कोर्ट पर सबालेंका ने नेट के पास आक्रामक खेल दिखाया। मैच के बाद उन्होंने कहा, 'इस समय खेल का सबसे मजेदार हिस्सा यही है कि मैं नेट पर आकर अंक जीत पा रही हूं। मैंने अपने खेल के इस हिस्से में काफी सुधार किया है और इस पर गर्व है।' वहीं नाओमी ओसाका ने जर्मनी की लौरा सीगमंड को 6-3, 7-6(3) से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। ओसाका ने दबाव के क्षणों में संयमित खेल दिखाया और सीधे सेटों में जीत दर्ज की।
विज्ञापन

मेदवेदेव टूर्नामेंट से बाहर
पुरुष एकल में टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर तब देखने को मिला जब रूस के स्टार खिलाड़ी दानिल मेदवेदेव पहले दौर में हारकर बाहर हो गए। ऑस्ट्रेलिया के एडम वाल्टन ने पांच सेट तक चले मुकाबले में मेदवेदेव को 6-2, 1-6, 6-1, 1-6, 6-4 से हराया। विश्व रैंकिंग में 97वें स्थान पर मौजूद वॉल्टन ने शानदार संघर्ष करते हुए करियर की बड़ी जीत हासिल की। वहीं यूनान के स्टेफानोस सितसिपास भी अगले दौर में पहुंच गए। उनके प्रतिद्वंद्वी अलेक्जांद्र मुलर चोट के कारण मैच पूरा नहीं कर सके।

गर्म मौसम बना चर्चा का विषय
रोलां गैरों में लगातार तीसरे दिन तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई। गर्म मौसम के कारण क्ले कोर्ट तेजी से सूख रहे हैं, जिससे खेल की गति सामान्य से तेज हो गई है। कई खिलाड़ियों ने नेट पर आक्रामक रणनीति अपनाई, जिसका उन्हें फायदा भी मिला। फ्रेंच ओपन के शुरुआती दौर में युवा खिलाड़ियों की चमक, बड़े उलटफेर और दिग्गज खिलाड़ियों की मजबूत शुरुआत ने टूर्नामेंट को बेहद रोमांचक बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed