{"_id":"6a1491a00980d2d690012b30","slug":"french-open-2026-svitolina-s-hard-fought-victory-emotional-farewell-for-wawrinka-2026-05-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फ्रेंच ओपन 2026: स्वितोलिना की संघर्षपूर्ण जीत, वावरिंका को भावुक विदाई, अनिसिमोवा दूसरे दौर में","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
फ्रेंच ओपन 2026: स्वितोलिना की संघर्षपूर्ण जीत, वावरिंका को भावुक विदाई, अनिसिमोवा दूसरे दौर में
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Mon, 25 May 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
सार
फ्रेंच ओपन में एलिना स्वितोलिना ने रोमांचक मुकाबले में अन्ना बॉन्डार को हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया, जबकि अमांडा अनिसिमोवा ने चोट से वापसी करते हुए आसान जीत दर्ज की।
फ्रेंच ओपन
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
फ्रेंच ओपन के पहले दौर में सोमवार को कई दिलचस्प मुकाबले देखने को मिले। एक तरफ यूक्रेन की स्टार खिलाड़ी एलिना स्वितोलिना ने कड़े संघर्ष के बाद जीत दर्ज की, वहीं स्विस दिग्गजस्टैन वावरिंका ने भावुक माहौल में अपने अंतिम फ्रेंच ओपन अभियान को अलविदा कहा। दूसरी ओर अमेरिका की अमांडा अनिसिमोवा ने चोट से वापसी करते हुए दूसरे दौर में जगह बनाई।
स्वितोलिना ने बॉन्डार को रोमांचक मुकाबले में हराया
यूक्रेन की सातवीं वरीयता प्राप्त एलिना स्वितोलिना ने हंगरी की अन्ना बोंदार को तीन सेटों तक चले मुकाबले में 3-6, 6-1, 7-6(3) से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। मुकाबला दो घंटे 26 मिनट तक चला और इसमें जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिले। पहला सेट गंवाने के बाद स्वितोलिना ने शानदार वापसी की और दूसरे सेट में अपने अनुभव का फायदा उठाते हुए बॉन्डार की मूवमेंट को लगातार निशाना बनाया। निर्णायक सेट में स्वितोलिना ने 5-3 की बढ़त बना ली थी, लेकिन बॉन्डार ने लगातार शानदार अंक जीतकर मुकाबले को 6-5 तक पहुंचा दिया। हालांकि, अनुभवी स्वितोलिना ने दबाव में बेहतरीन खेल दिखाया और मैच को सुपर टाईब्रेक तक ले गईं। वहां उन्होंने पूरी तरह नियंत्रण कायम रखते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। यह पिछले एक वर्ष में दोनों खिलाड़ियों के बीच पांचवीं भिड़ंत थी। दिलचस्प बात यह रही कि इससे पहले बॉन्डार, स्वितोलिना के खिलाफ लगातार दो मुकाबले जीत चुकी थीं। अब दूसरे दौर में स्वितोलिना का सामना क्वालीफायर केटलिन क्वेवेडो से होगा।
वावरिंका के अंतिम फ्रेंच ओपन अभियान का भावुक अंत
2015 के फ्रेंच ओपन चैंपियन स्टेन वावरिंका का रोलां गैरो में सफर पहले दौर में ही समाप्त हो गया। नीदरलैंड्स के जेस्पर डी जोंग ने उन्हें 3-6, 6-3, 3-6, 4-6 से हराया। 41 वर्षीय वावरिंका पहले ही संकेत दे चुके हैं कि यह उनका अंतिम सीजन हो सकता है। ऐसे में पेरिस में उनका यह मुकाबला बेहद भावुक माहौल में खेला गया। भीषण गर्मी के बावजूद कोर्ट सिमोन मथ्यू पर बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे और हर अंक पर वावरिंका का उत्साह बढ़ाते रहे।
विज्ञापन
मैच के बाद टूर्नामेंट आयोजकों ने वावरिंका को विशेष सम्मान दिया। उन्हें फ्रेंच ओपन कोर्ट की मिट्टी से सजा एक स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। स्टेडियम की स्क्रीन पर उनके करियर के यादगार पल दिखाए गए। भावुक वावरिंका ने दर्शकों से कहा, 'यह बहुत कठिन पल है। मैं यहां आपसे विदा नहीं लेना चाहता।' वावरिंका ने 2015 में नोवाक जोकोविच को हराकर फ्रेंच ओपन खिताब जीता था और अपने दमदार वन-हैंडेड बैकहैंड व जुझारूपन के लिए हमेशा याद किए जाएंगे।
अनिसिमोवा ने चोट से वापसी पर दर्ज की आसान जीत
अमेरिका की अमांडा अनिसिमोवा ने आठ सप्ताह के चोट ब्रेक के बाद शानदार वापसी करते हुए फ्रांस की तियानत्सोआ राकोतोमांगा राजाओना को 6-3, 6-1 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई। बाएं हाथ की कलाई की चोट के कारण अनिसिमोवा पूरे क्ले सीजन से बाहर रहीं थीं और शुरुआत में उनकी लय कमजोर नजर आई। शुरुआती पांच गेम में उन्होंने दो बार अपनी सर्विस गंवाई, लेकिन इसके बाद उन्होंने लगातार आक्रामक खेल दिखाया और अगले 12 में से 11 गेम जीतकर मुकाबला आसानी से समाप्त कर दिया।
2019 में फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल तक पहुंच चुकी अनिसिमोवा ने मैच में 24 विनर्स लगाए। दूसरे दौर में उनका सामना ऑस्ट्रिया की जूलिया ग्रैबर से होगा, जिन्होंने स्लोवाकिया की रेबेका स्रामकोवा को सीधे सेटों में हराया। ग्राबहर भी हाल ही में चोट से वापसी कर रही हैं और क्ले कोर्ट पर उनका रिकॉर्ड काफी मजबूत माना जाता है।

Trending Videos