सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Vijender Singh Slams Punjab Government Over ‘Credit-Taking’ After Gurindervir Singh’s Record-Breaking Success

गुरिंदरवीर की सफलता पर श्रेय लेने की राजनीति?: विजेंदर ने पंजाब सरकार को घेरा, बोले- संघर्ष के समय समर्थन करें

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मियामी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 26 May 2026 04:39 PM IST
विज्ञापन
सार

ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने स्प्रिंटर गुरिंदरवीर सिंह की ऐतिहासिक सफलता के बाद पंजाब सरकार पर निशाना साधा है। विजेंदर का कहना है कि खिलाड़ियों को संघर्ष के समय सही सुविधाएं और समर्थन नहीं मिलता, लेकिन जैसे ही वे रिकॉर्ड बना देते हैं, सरकारें श्रेय लेने के लिए आगे आ जाती हैं। गुरिंदरवीर ने हाल ही में पुरुष 100 मीटर दौड़ में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था, जिसके बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी उन्हें बधाई दी थी।

Vijender Singh Slams Punjab Government Over ‘Credit-Taking’ After Gurindervir Singh’s Record-Breaking Success
विजेंदर, गुरिंदरवीर और भगवंत मान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

ओलंपिक पदक विजेता भारतीय मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने पंजाब सरकार पर खिलाड़ियों की उपलब्धियों का श्रेय लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने यह टिप्पणी स्प्रिंटर गुरिंदरवीर सिंह की रिकॉर्डतोड़ सफलता के बाद की, जिन्होंने हाल ही में पुरुष 100 मीटर दौड़ में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। विजेंदर सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि सरकारें खिलाड़ियों की उपलब्धियों का जश्न तो मनाती हैं, लेकिन उनके संघर्ष के दौरान जरूरी सुविधाएं और समर्थन उपलब्ध नहीं करातीं।
Trending Videos

'रिकॉर्ड बनने के बाद सब श्रेय लेने पहुंच गए'
विजेंदर सिंह ने अपने पोस्ट में गुरिंदरवीर सिंह के हालिया इंटरव्यू का जिक्र किया। उन्होंने लिखा, 'पंजाब सरकार अब गुरिंदरवीर सिंह का श्रेय लेने आगे आ रही है, लेकिन अगर आप उनका इंटरव्यू सुनें तो उन्होंने साफ कहा है कि उन्हें न राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम मिला और न ही सरकार की ओर से उचित समर्थन।' उन्होंने आगे कहा, 'उन्हें सरकारी नौकरी जरूर दी गई, लेकिन फिर ड्यूटी पर भेज दिया गया। अभ्यास और तैयारी के लिए सही माहौल नहीं दिया गया। लेकिन जैसे ही गुरिंदरवीर ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा, सभी लोग श्रेय लेने पहुंच गए। खिलाड़ियों को जीत के बाद नहीं, बल्कि संघर्ष के दौरान समर्थन चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरिंदरवीर ने बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड
25 वर्षीय गुरिंदरवीर सिंह ने शनिवार को रांची में आयोजित नेशनल सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता 2026 में इतिहास रच दिया। पंजाब के इस धावक ने रिलायंस का प्रतिनिधित्व करते हुए पुरुष 100 मीटर दौड़ में 10.09 सेकंड का समय निकाला और राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने पहले सेमीफाइनल में 10.17 सेकंड का समय निकालकर अनीमेष कुजूर के 10.18 सेकंड के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा था। इसके बाद फाइनल में और बेहतर प्रदर्शन करते हुए 10.09 सेकंड का समय दर्ज किया। गुरिंदरवीर 100 मीटर दौड़ में 10.10 सेकंड से कम समय निकालने वाले पहले भारतीय एथलीट भी बन गए हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दी थी बधाई
गुरिंदरवीर की इस उपलब्धि के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी उन्हें बधाई दी थी। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'हमारे होनहार खिलाड़ी गुरिंदरवीर सिंह को रांची में फेडरेशन कप की 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतने पर हार्दिक बधाई। हमारे इस युवा बेटे ने 10.09 सेकंड का समय निकालकर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है।' उन्होंने आगे कहा, 'गुरिंदरवीर 100 मीटर दौड़ में 10.10 सेकंड से कम समय निकालने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। दो दिनों में दूसरा राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर पंजाब के बेटे ने राज्य का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed