सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Former Indian archer Shyam Lal Meena died after a prolonged illness know his career

Shyam Lal Meena: भारत के दिग्गज तीरंदाज श्याम लाल मीणा का निधन, सियोल ओलंपिक में लिया था हिस्सा; जानें करियर

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 26 May 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
सार

भारतीय तीरंदाजी जगत के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। देश के दिग्गज तीरंदाज श्याम लाल मीणा का निधन हो गया है। उन्होंने 1988 में सियोल ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व किया था।

Former Indian archer Shyam Lal Meena died after a prolonged illness know his career
श्याम लाल मीणा - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार

भारत के पूर्व दिग्गज तीरंदाज श्याम लाल मीणा का लंबी बीमारी के बाद 61 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। श्याम ने 1988 सियोल ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने रविवार देर रात अस्पताल में आखिरी सांस ली। 


अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित थे मीणा
भारतीय तीरंदाजी संघ ने पूर्व तीरंदाज को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, '1988 के सियोल ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले ओलंपियन और अर्जुन पुरस्कार विजेता श्याम लाल मीणा को श्रद्धांजलि। भारतीय तीरंदाजी में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।' मीणा को खेलों में उनके योगदान के लिए 1989 में अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन




एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप में कांस्य विजेता टीम का हिस्सा थे
राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के केवड़िया गांव में जन्मे मीणा उस भारतीय पुरुष रिकर्व टीम का हिस्सा थे जिसने 1987 में कोलकाता में एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। उस टीम में श्याम के साथ लिंबा राम और रजत हलदर भी शामिल थे। पोडियम फिनिश करने से भारत 1988 सियोल ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर सका था। यह पहली बार था जब भारतीय तीरंदाजों ने ओलंपिक में डेब्यू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed