{"_id":"6a15ac3c5600470c6d038453","slug":"indian-shuttler-pv-sindhu-advanced-to-the-second-round-satwik-chirag-too-win-at-singapore-open-match-results-2026-05-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Singapore Open: पीवी सिंधू ने सिंगापुर ओपन में जीत से की शुरुआत, सात्विक-चिराग की जोड़ी भी आगे बढ़ी","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
Singapore Open: पीवी सिंधू ने सिंगापुर ओपन में जीत से की शुरुआत, सात्विक-चिराग की जोड़ी भी आगे बढ़ी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 26 May 2026 07:50 PM IST
विज्ञापन
सार
भारतीय खिलाड़ियों ने सिंगापुर ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की है। महिला एकल वर्ग में पीवी सिंधू ने शुरुआती दौर की बाधा आसानी से पार की, जबकि सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी भी आगे बढ़ने में सफल रही।
पीवी सिंधू
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
स्टार भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू मंगलवार को पांचवीं वरीयता प्राप्त पुत्री कुसुमा वरदानी को सीधे गेम में हराकर सिंगापुर ओपन में महिला एकल के दूसरे दौर में पहुंच गईं। 30 साल की दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू ने इस सुपर 750 टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में दुनिया की छठे नंबर की इंडोनेशियाई खिलाड़ी को 21-17, 21-18 से हराया। पूर्व विश्व चैंपियन सिंधू का अगला मुकाबला जापान की रिको गुंजी से होगा।
Trending Videos
सिंधू ने शुरुआत से बनाई बढ़त
यह सिंधू के लिए मनोबल बढ़ाने वाली जीत थी जो पिछले साल विश्व चैंपियनशिप और सुदीरमन कप में इस इंडोनेशियाई खिलाड़ी से दो बार हार चुकी थीं। मंगलवार को दुनिया की 11वें नंबर की भारतीय खिलाड़ी ने 4-0 की बढ़त बनाकर अच्छी शुरुआत की, लेकिन वरदानी ने वापसी करते हुए स्कोर 7-7 से बराबर कर दिया और फिर 15-11 की बढ़त बना ली। हालांकि सिंधू ने जोरदार पलटवार करते हुए आखिरी सात में से छह अंक जीतकर पहला गेम अपने नाम कर लिया। दूसरा गेम में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। सिंधू ने 13-11 की बढ़त बनाई लेकिन वरदानी ने एक बार फिर स्कोर बराबर कर दिया। भारतीय खिलाड़ी ने हालांकि मैच के अंतिम क्षणों में संयम बनाए रखा मुकाबला जीत लिया।

सात्विक-चिराग ने मलयेशियाई जोड़ी को हराया
सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता पुरुष युगल जोड़ी भी शुरुआती दौर में चेन झी यी और प्रेस्ली स्मिथ की मलयेशिया की दुनिया की 25वें नंबर की जोड़ी को 26-28, 21-15, 21-13 से हराकर अगले दौर में पहुंच गई। दुनिया की चौथे नंबर की भारतीय जोड़ी अगले दौर में ली झे-हुई और यांग पो-सुआन की चीनी ताइपे की जोड़ी तथा लियू यांग और हुआंग डि की चीन की जोड़ी के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेगी।

एशिया चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने वाले उभरते हुए भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी आयुष शेट्टी हालांकि 65 मिनट तक चले पुरुष एकल मुकाबले में विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता विक्टर एक्सेलसन के खिलाफ 21-11, 14-21, 12-21 से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए। युवा उन्नति हुड्डा भी महिला एकल में पूर्व विश्व जूनियर चैंपियन और आठवीं वरीयता प्राप्त टोमोका मियाजाकी के हाथों 14-21, 10-21 से हारकर टूर्नामेंट से जल्दी बाहर हो गईं।
महिला युगल में भारत की कविप्रिया सेल्वम और सिमरन सिंघी भी 48 मिनट में पाउला लोपेज और लूसिया रोड्रिग्ज की स्पेन की जोड़ी से 21-18, 13-21, 5-21 से हारकर बाहर हो गईं। अश्विनी भट के और शिखा गौतम भी चांग चिंग हुई और यांग चिंग टुन की चीनी ताइपे की जोड़ी से 16-21, 11-21 से हार गईं। जापान की सातवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ताकुरो होकी और युगो कोबायाशी ने पुरुष युगल में भारत के हरिहरन अमसाकरुणन और एमआर अर्जुन को 21-15, 21-13 से हराया, जबकि मिश्रित युगल जोड़ी में रोहन कपूर और रुत्विका शिवानी गड्डे पहले दौर के मुकाबले में यांग पो हान और हू लिंग फांग की चीनी ताइपे की जोड़ी के खिलाफ 18-21, 20-22 से हार गईं। लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय और मालविका बंसोड़ बुधवार को अपने अभियान की शुरुआत करेंगे।